
पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप झेल रहे उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को जल्द ही राहत की बुंदे नसीब होने वाली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश, बूंदाबांदी का दौर फिर लौटने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11-12 जून को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के साथ आंधी, तूफान आने का संभावना है। बारिश का ये दौर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में 14 जून तक चलने के आसार हैं। वहीं, मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और यहां भारी बारिश हो रही है। मुंबई भी आज मॉनसून पहुंच सकता है।
Published: undefined
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी, तेज धूप और सतही तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद 11 और 12 जून को पश्चिमी विक्षोभ तथा प्री-मानसून गतिविधियों के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 9 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस दिन किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून गतिविधियों के संयुक्त प्रभाव से एनसीआर में अगले सप्ताह मौसम तेजी से बदलेगा। फिलहाल 9 और 10 जून को लोगों को भीषण गर्मी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन 11 और 12 जून को संभावित बारिश और आंधी के कारण तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Published: undefined
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11-12 जून को आंधी, तूफान, बिजली गिरने के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी है। हिमाचल प्रदेश में भी 13-14 जून को 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
Published: undefined
मध्य भारत में भी 11-12 जून को कुछ ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से और छत्तीसगढ़ में 8 से 14 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी 11-12 जून के दौरान भी तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश आ सकती है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined