पंजाब में बाढ़ से हालात और बिगड़े, 23 जिले बाढ़ की चपेट में, 1200 से अधिक गांव जलमग्न

नवजीवन डेस्क

पंजाब में बाढ़ से हालात और बिगड़े गए हैं। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, और 1200 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं।
अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग लापता हैं।
पंजाब सरकार ने बाढ़ के कारण बिगड़ी स्थिति को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है।
पहले 3 सितंबर तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई थी। इस समयसीमा को बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया है।
घर और दुकान बारिश और बाढ़ से जलमग्न है।
कृषि क्षेत्र भी बाढ़ से भारी प्रभावित हुआ है। करीब 61,632 हेक्टेयर खेत जलमग्न हो गए हैं, जिसमें धान, कपास और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
लगभग 2.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें गुरदासपुर जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 323 गांव जलमग्न हैं।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है।