दिल्ली में मॉनसून ने दी दस्तक, कई जगहों में बरसे बादल, भयानक गर्मी से मिली राहत

नवजीवन डेस्क

बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके साथ ही दिल्ली में मॉनसून की शुरुआत भी हो गई है।
दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों ईस्ट ऑफ कैलाश, उत्तर-पश्चिम में बुराड़ी, पूर्वी दिल्ली में शाहदरा, पटपड़गंज और मध्य दिल्ली में आईटीओ क्रॉसिंग तथा इंडिया गेट में बारिश हुई है।
आईएमडी ने दिल्ली में बृहस्पतिवार या शुक्रवार को मॉनसून की पहली बारिश होने की संभावना जताई थी।
आईएमडी ने 30 जून को शहर में मध्यम बारिश का अनुमान लगाते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
एक जुलाई तक अधिकतम तापमान गिरकर 33-34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
IMD ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मॉनसून के पहुंचने की घोषणा कर दी है।
दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली आने वाली कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के उतरने से पहले ही एक विमान को अमृतसर और दूसरे विमान को जयपुर में डायवर्ट करवाया गया है।