शुरू हुईं प्रियंका-निक की शादी की रस्में, ब्राइडल शावर में सास संग लगाए ठुमके

प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शावर रस्म में उनकी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस समेत कई करीबी लोग शामिल हुए। एक खास वीडियो में प्रियंका अपनी मां और होने वाली सास के साथ डांस फ्लोर पर जमकर थिरकती नजर आईं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने ब्राइडल शावर की रस्म अदा की। प्रियंका चोपड़ा ने खुद रस्म से जुड़ी तस्वीरों को अनपे इंस्टाग्रम पर अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “प्यार, हंसी और लड़कियों से भरा हुआ एक कमरा और कुछ खास लोग। आप सभी का शुक्रिया मेरे परिवार और दोस्तों का भी शुक्रिया, जिन्होंने इस पार्टी को इतना खास बनाया।”

प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शावर रस्म में उनकी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस समेत कई करीबी लोग शामिल हुए। एक खास वीडियो में प्रियंका अपनी मां और होने वाली सास के साथ डांस फ्लोर पर थिरकती नजर आईं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स एक दूसरे को पिछले साल से डेट कर रहे थे। निक जोन्स ने 18 अगस्त, 2018 को मुंबई में प्रियंका के घर पर सगाई की थी। इसके बाद अब ब्राइडल शावर रस्म की तस्वीरें सामने आईं हैं। हालांकि, अब तक दोनों की शादी की तारीख सामने नहीं है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 30 Oct 2018, 4:14 PM
/* */