दिल्ली फिर शर्मसार! महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पुलिस चौकी मादीपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। इसके बाद, पुलिस ने पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में 36 साल की महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान नानवीन सिंह भंडारी (28), बिश्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) के रूप में हुई है, जिन्हें अपराध करने के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पुलिस चौकी मादीपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। जिसके बाद, पुलिस ने पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (बलात्कार के लिए सजा) और 328 (अपराध करने के इरादे से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 15 Apr 2022, 12:18 PM