गोवा: 42 साल की ब्रिटिश महिला के साथ रेप, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

गोवा पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह 4.30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, महिला कनकोणा रेलवे थाने से पालोलेम गांव के पास अपने किराए के घर में आ रही थी। इसी दौरान महिला के साथ एक व्यक्ति ने रेप किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दक्षिण गोवा के मशहूर पालोलेम बीच के पास अज्ञात व्यक्ति ने 42 साल की ब्रिटिश महिला के साथ रेप किया है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रभुदेसाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह घटना सुबह 4.30 बजे घटित हुई, जब पीड़ित कनकोणा रेलवे थाने से पालोलेम गांव के निकट अपने किराए के घर में आ रही थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता कई सालों से तटवर्ती राज्य की यात्रा पर आती रही है।

अधिकारी ने कहा, "हमें दी गई जानकारी के आधार पर हमने संदिग्धों की एक सूची बनाई है। जांच जारी है।" अपराध शाखा के अधिकारी जांच में दक्षिण गोवा जिला पुलिस की मदद कर रहे हैं। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गोवा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो हर साल 70 लाख से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। इसमें 5 लाख पर्यटक विदेशों से आते हैं। गोवा में पर्यटन का मौसम अक्टूबर से शुरू होकर मार्च में खत्म होता है। बीते एक दशक से विदेशी लोगों खास तौर से महिलाओं के खिलाफ अपराध गोवा में चिंता की वजह बन गया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia