'भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ से यूपी में हत्याओं का अंबार, 2 साल में 20 साधुओं की हत्या'

कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में पिछले 2 साल में 20 साधुओं की हत्या की हुई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में यह दावा किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

रवि प्रकाश @raviprakash24

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। बढ़ते अपराध के कारण राज्य हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। एक मामला शांत भी नहीं होता कि सूबे से अपराध की कोई नई बड़ी खबर आ जाती है। बागपत में साधु का शव मिला, तो वहीं गोंडा में एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में पिछले 2 साल में 20 साधुओं की हत्या की हुई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में यह दावा किया है।

अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी। भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ ने यूपी को अपराध के हवाले कर दिया है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा, 'गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी। भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ ने उत्तर प्रदेश को अपराध के हवाले कर दिया है। सरकार की जवाबदेही शून्य है, सीएम की संवेदना मरी है, बतोलेबाजी बढ़ी है। यह कथित रामराज्य है जहां कोई सुरक्षित नहीं है।'

'भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ से यूपी में हत्याओं का अंबार, 2 साल में 20 साधुओं की हत्या'

अजय कुमार लल्लू ने फेसबुक पोस्ट के जरिए भी यूपी सरकार पर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर निशाना साधा। लल्लू ने अपने पोस्ट में एक मैप के जरिए ये बताया कि राज्य में कहां-कहां साधुओं पर हमला हुआ है। उन्होंने लिखा- उत्तर प्रदेश में हत्याओं का अंबार है। यह कैसा रामराज्य है?

'भूमाफियाओं और सत्ता के गठजोड़ से यूपी में हत्याओं का अंबार, 2 साल में 20 साधुओं की हत्या'

बता दें कि बीते दो दिनों में पुजारियों पर हमले को दो मामले समाने आए हैं। शानिवार को गोंडा में संपति विवाद में एक पुजारी को गोली मार दी गई। सम्राट दास, गोंडा में राम जानकी मंदिर की पुजारी हैं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं इससे पहले, बागपत में यमुना नदी में साधु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नदी से शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान की कोशिश जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 11 Oct 2020, 2:54 PM