बड़ी खबर LIVE: कोरोना वायरस के चलते तीन देशों में अलग से एयरोब्रिज की व्यवस्था करेगी सरकार

स्वास्थ्य मंत्रालय के स्पेशल सेक्रटरी संजीव कुमार ने कहा कि अमेरिका, फ्रांस और ,स्पेन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन देशों में भी अलग से एयरोब्रिज की व्यवस्था की जाएगी। सरकार ने ऐसे 12 देशों को पहले ही सूची में शामिल कर रखा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Mar 2020, 10:07 PM

पूर्व राज्यपाल हंसराज भारद्वाज के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और पूर्व गवर्नर हंस राज भारद्वाज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया।

08 Mar 2020, 9:40 PM

बंगला साहिब गुरुद्वारे में दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमिटी ने लोगों को मास्क बांटे

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारे में दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमिटी ने लोगों को फेस मास्क बांटे।

08 Mar 2020, 9:16 PM

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलग से एयरोब्रिज की व्यवस्था की जाएगी

स्वास्थ्य मंत्रालय के स्पेशल सेक्रटरी संजीव कुमार ने कहा कि अमेरिका, फ्रांस और ,स्पेन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन देशों में भी अलग से एयरोब्रिज की व्यवस्था की जाएगी। सरकार ने ऐसे 12 देशों को पहले ही सूची में शामिल कर रखा है।


08 Mar 2020, 8:38 PM

कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज का निधन

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंस राज भारद्वाज का रविवार को निधन हो गया है। हंस राज भारद्वाज कर्नाटक के पूर्व गवर्नर भी थे। UPA के कार्यकाल में हंस राज भारद्वाज ने कानून मंत्री के पद पर सबसे लंबा समय बिताया था।

08 Mar 2020, 7:29 PM

कोरोना वायरस के चलते लेह में सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद रहेंगे

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर लेह-लद्दाख के डीएम ने कहा कि लेह जिले में 31 मार्च तक सभी स्कूल बंद रहेंगे


08 Mar 2020, 7:13 PM

मुंबई एयरपोर्ट पर राणा कपूर की बेटी को लंदन जाने से रोका गया

यस बैंक मामले में राणा कपूर के पूरे परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी रोशनी कपूर को लंदन जाने से रोका गया ।

08 Mar 2020, 6:59 PM

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने IB अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों से मुलाकात की

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिल्ली हिंसा के दौरान मारे गए आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा के परिजनों से मुलाकात की।


08 Mar 2020, 6:40 PM

पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में फिर तोड़ा सीज फायर, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीज फायर। पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

08 Mar 2020, 6:36 PM

कोरोना वायरस : न्यू मैंगलोर पोर्ट ट्रस्ट पर विदेश से आने वाले क्रूज शिप को अनुमति नहीं

कोरोना वायरस को देखते हुए केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि 31 मार्च तक न्यू मैंगलोर पोर्ट ट्रस्ट पर विदेश से आने वाले क्रूज शिप को अनुमति नहीं होगी।


08 Mar 2020, 6:04 PM

यस बैंक मामले में ED के बाद सीबीआई ने जांच की शुरू

यस बैंक मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने दस्तावेज इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

08 Mar 2020, 5:59 PM

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, डेरा की गली में फंसे 9 लोगों को सेना ने निकाला

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते डेरा की गली में 9 लोग फंस गए, जिसके बाद सेना के जवानों ने उन्हें वहां से निकाला


08 Mar 2020, 5:51 PM

भोपाल: सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, दो लोग घायल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पास एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है

08 Mar 2020, 5:14 PM

नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं से पीएम मोदी ने की बात

'नारी शक्ति पुरस्कार' प्राप्त करने वाली महिलाओं से पीएम मोदी ने की बात। उन्होंने कहा, आपके काम के आगे पुरस्कार छोटा है और आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।


08 Mar 2020, 4:51 PM

ईरान में कोरोना वायरस से 49 और लोगों की मौत

08 Mar 2020, 4:14 PM

लखनऊ में CAA हिंसा मामले में आरोपियों के पोस्टर लगाने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

लखनऊ सीएए हिंसा मामले में आरोपियों को पोस्टर लगाए जाने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। हाई कोर्ट कल दोपहर दो बजे फैसला सुनाएगा।


08 Mar 2020, 3:39 PM

महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल: 99 रन पर ऑल आउट हुई भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 5वीं बार जीता खिताब

महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 99 रन पर भरतीय टीम ऑल आउट हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 85 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 5वीं बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है।

08 Mar 2020, 3:29 PM

महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की हालत खस्ता, 96 रन पर 8 विकेट गिरे

मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड का फाइनल मैच जारी है। ऑस्ट्रेलिया से मिले 185 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरतीय टीम की हालत खस्ता है। भारतीय टीम के 96 रन पर 8 विकेट गिर गए हैं।


08 Mar 2020, 3:22 PM

महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, 88 रन पर 6 विकेट गिरे

महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है। 88 रन पर छठा विकेट गिर गया है।

08 Mar 2020, 3:19 PM

दिल्ली हिंसा मामला: क्राइम ब्रांच ने लियाकत, रियासत और तारिक रिजवी को किया गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा मामले में क्राइम ब्रांच ने लियाकत, रियासत और तारिक रिजवी को गिरफ्तार किया है। लियाकत और रियासत चांदबाग में हुई हिंसा में शामिल होने का आरोप। वहीं, तारिक रिजवी ने ताहिर हुसैन को फरारी के बाद अपने घर जाकिर नगर में छुपाया था।


08 Mar 2020, 3:08 PM

जिस बस में इटली के सैलानियों ने किया था सफर उसे ITBP कैंप छावला में साफ किया गया

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के मुताबिक, इटली के यात्रियों ने जिस बस में राजस्थान और आगरा का सफर किया था उसको ITBP ने दिल्ली के छावला कैंप में साफ किया। 14 इटली के नागरिकों और एक भारतीय (ड्राइवर) को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

08 Mar 2020, 3:02 PM

महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत को लगा पांचवां झटका

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बनाए और भारत के सामने वर्ल्ड कप जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में भारत ने 13.5 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 75 रन बनाए हैं।


08 Mar 2020, 2:32 PM

महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की खराब शुरुआत, 32 रन पर खोए 4 विकेट

मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड का फाइनल मैच जारी है। ऑस्ट्रेलिया से मिले 185 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरतीय टीम की खराब शुरूआत हुई है। भारतीय टीम ने 32 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं।

08 Mar 2020, 1:59 PM

ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 185 रनों का लक्ष्य

भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में आइसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 185 रन का लक्ष्य रखा है।


08 Mar 2020, 1:46 PM

दिल्ली में कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले, 1 संदिग्ध: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि देश की राजधानी में अब तक कोरोना वायरस के 3 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, वहीं एक संदिग्ध मरीज भी है। पहला मरीज 105 लोगों के संपर्क में आया, वहीं दूसरा मरीज 168 लोगों के संपर्क में आया और तीसरा मरीज 64 लोगों के संपर्क में आया। इन सभी लोगों के सैंपल ले लिए हैं।

08 Mar 2020, 1:19 PM

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को मुबई कोर्ट ने 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को मुबई कोर्ट ने 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। रविवार तड़के 3 बजे ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद राणा कपूर को गिरफ्तार किया था।


08 Mar 2020, 12:19 PM

राजस्थान: जोधपुर में बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 20 घायल

राजस्थान के जोधपुर में ट्रक और बस की टिक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। जोधपुर शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर बीनावास पुलिया पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि अजमेर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। सभी घायलों को इलाज के लिए जोधपुर लाया गया है।

08 Mar 2020, 12:04 PM

तमिलनाडु में कोरोना वायरस का एक मामला आया सामने

तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव लीला राजेश ने कहा, “एक व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। एक अस्पताल में उसकी निगरानी की जा रही है। हम उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में पता कर रहे हैं। इसके अलावा, हम बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।”


08 Mar 2020, 12:02 PM

महिला दिवस पर प्रियंका गांधी ने महिलाओं को दीं शुभकामनाएं

08 Mar 2020, 12:00 PM

महिला दिवस: राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट को सम्मानित किया

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना सिंह, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ को 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया।


08 Mar 2020, 11:58 AM

महिला टी-20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

08 Mar 2020, 11:56 AM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की राहुल गांधी ने महिलाओं को दी बधाई


08 Mar 2020, 11:43 AM

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को लेकर मुंबई कोर्ट पहुंची ईडी की टीम

ईडी की टीम यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को लेकर मुंबई कोर्ट पहुंची है। लंबी पूछताछ के बाद रविवार तड़के तीन बजे राणा कपूर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। कपूर पर पूछताछ में सहयगो नहीं करने का आरोप लगा है।

08 Mar 2020, 11:18 AM

वायुसेना की महिला फाइटर पायलट मोहना सिंह, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ को किया जाएगा सम्मानित

भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना सिंह, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ को आज 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। 2018 में MIG-21 में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला पायलट कहती हैं, "हम अपने राष्ट्र की सेवा के लिए प्रयासरत रहे। हमें बहुत कुछ हासिल करना है।"


08 Mar 2020, 11:07 AM

केरल में कोरोना वायरस के पांच और मामले आए सामने

केरल में कोरोना वायरस के मामलों के बारे में जानकारी देते हुए राज्य की स्वस्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा, “कोरोना वायरस के 5 नए पॉजिटिव मामलों को यहां के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। हाल ही में तीन लोग इटली से लौटे थे, जिसके कारण पठानमथिट्टा जिले में दो और लोगों को यह बीमारी हुई।”

08 Mar 2020, 10:59 AM

CAA हिंसा के आरोपियों के पोस्टर लगाने पर प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार का रवैया ऐसा है कि सरकार के मुखिया और उनके नक्शे कदम पर चलने वाले अधिकारी खुद को बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ऊपर समझने लगे हैं। हाई कोर्ट ने सरकार को बताया है कि आप संविधान से ऊपर नहीं हो। आपकी जवाबदेही तय होगी।”


08 Mar 2020, 10:42 AM

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर मुंबई में ईडी दफ्तर पहुंचीं

मुंबई में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंचीं हैं। खबरों के मुताबिक, उन्हें  पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है।

08 Mar 2020, 10:06 AM

तेलंगाना की भूदेवी को आज राष्ट्रपति 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित करेंगे

आदिवासी इलाकों में महिलाओं में उद्यमिता विकसित करने में मदद करने के
लिए तेलंगाना की भूदेवी को आज राष्ट्रपति 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित करेंगे।


08 Mar 2020, 10:02 AM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिलाओं को दीं शुभकामनाएं

08 Mar 2020, 9:34 AM

मुंबई: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया

मुंबई में गिरफ्तारी के बाद ईडी यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को मेडिकल चेकअप के लिए ले गई है। आज राणा कपूर को मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा।


08 Mar 2020, 9:18 AM

YES BANK के संस्थापक राणा कपूर को आज मुंबई कोर्ट में किया जाएगा पेश

मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के साथ प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से रवाना हो गए हैं। आज राणा कपूर को मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

08 Mar 2020, 8:31 AM

सीएए का विरोध करने वालों का पोस्टर लगाने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट आज सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन में हिंसा के आरोपियों के नाम, पते और फोटो की होर्डिंग्स लगाने से संबंधित मामले में सुनवाई करेगा। कोर्ट ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।


08 Mar 2020, 8:27 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत और पूरी दुनिया की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं। हम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिज्ञा की फिर से दोहराएं,ताकि वे अपनी इच्छा अनुसार अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में बिना रुके आगे बढ़ सकें।”

08 Mar 2020, 8:07 AM

HRD मंत्री रमेश पोखरिया निशंक ने महिला दिवस पर महिलाओं के शुभकामनाएं दीं


08 Mar 2020, 8:00 AM

महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत का आज ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज आस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

08 Mar 2020, 7:45 AM

YES BANK के संस्थापक राणा कपूर को ईडी ने किया गिरफ्तार, कई घंटों की पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक, करीब 20 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। राणा कपूर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia