आपको क्या लगता है, 'भारत छोड़ो जन आंदोलन' में RSS ने क्या किया होगा ? जयराम रमेश का लोगों से सवाल, यहां पढ़ें जवाब

कांग्रेस नेता ने वहीं ट्वीट कर लोगों से सवाल किया कि, "आपको क्या लगता है, 80 साल पहले उस ऐतिहासिक दिन RSS ने क्या किया होगा जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो जन आंदोलन शुरू किया था?"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उदयपुर के नव संकल्प चिंतन शिविर के दौरान कांग्रेस के आलाकमान ने 2 अक्टूबर से 'भारत जोड़ो' यात्रा शुरू होना तय किया था, लेकिन अब कांग्रेस यह यात्रा 7 सितंबर से शुरू करेगी, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। 7 सितंबर से अपनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो' यात्रा पदयात्रा के रूप में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर निकलेगी। 3,500 किमी की दूरी तय करते हुए यह पदयात्रा लगभग 150 दिनों में संपन्न होगी। इस यात्रा में राहुल गांधी सहित कांग्रेस के नेतागण और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया, "80 साल पहले आज ही के दिन, महात्मा गांधी के नेतृत्व और प्रेरणा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 'भारत छोड़ो' आंदोलन शुरू किया था, जिसने पांच साल बाद हमारे देश को आजादी दिलाई।"


"भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन सभी से इस 'भारत जोड़ो' यात्रा में शामिल होने की अपील करती है, जो भय, कट्टरता और पूर्वाग्रह की राजनीति तथा आजीविका विनाशक अर्थशास्त्र, बढ़ती बेरोजगारी और पैर पसारती असमानताओं की परिस्थितियों को बदलने का विकल्प प्रदान करने के इस विशाल राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बनना चाहते हैं।"

कांग्रेस नेता ने वहीं ट्वीट कर लोगों से सवाल किया कि, "आपको क्या लगता है, 80 साल पहले उस ऐतिहासिक दिन RSS ने क्या किया होगा जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो जन आंदोलन शुरू किया था?" इसका जवाब भी उन्होंने खुद ही दिया है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "इसने इस आंदोलन से खुद को अलग कर लिया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसमें भाग नहीं लिया। जबकि गांधी,नेहरू,पटेल,प्रसाद,आज़ाद,पंत समेत कइयों को जेल जाना पड़ा।"

कांग्रेस पार्टी ने इस यात्रा के जरिये मोदी सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखेगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Aug 2022, 12:08 PM
/* */