दुनिया की खबरें: यूक्रेन के लिए मुफ्त तकनीकी सहायता प्रदान करेगा माइक्रोसॉफ्ट और फ्रांस में इस साल अक्टूबर रहा सबसे गर्म

माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को कहा कि वह पूरे कैलेंडर वर्ष 2023 में यूक्रेन के लिए नि: शुल्क प्रौद्योगिकी सहायता का विस्तार करेगा। 2022 फ्रांस में 1945 के बाद से सबसे गर्म अक्टूबर का माह दर्ज किया गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

2023 में यूक्रेन के लिए मुफ्त तकनीकी सहायता प्रदान करेगा माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को कहा कि वह पूरे कैलेंडर वर्ष 2023 में यूक्रेन के लिए नि: शुल्क प्रौद्योगिकी सहायता का विस्तार करेगा। माइक्रोसॉफ्ट के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने कहा कि कंपनी लगभग 10 करोड़ डॉलर मूल्य की अतिरिक्त प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करेगी।

स्मिथ ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "यह सुनिश्चित करेगा कि यूक्रेन में सरकारी एजेंसियां, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा और अन्य क्षेत्र अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे को चलाना जारी रख सकते हैं और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड के माध्यम से नागरिकों की सेवा कर सकते हैं।"

उन्होंने लिस्बन, पुर्तगाल में यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री और डिजिटल परिवर्तन मंत्री, माईखाइलो फेडोरोव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

श्रीलंका के लिए रूस की चार्टर एयरलाइन शुरू, पुतिन ने और उड़ानों का दिया आदेश

रूस की सबसे बड़ी चार्टर एयरलाइन अजूर एयर की गुरुवार को उड़ान फिर से शुरू होने के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सरकार से कहा है कि वो मित्र देशों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाए।

कोलंबो में रूसी दूतावास ने श्रीलंका द्वारा कोलंबो के भंडारनाइके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 335 यात्रियों के साथ पहली अजूर हवाई उड़ान का स्वागत करने के बाद ट्वीट किया, महत्वपूर्ण : राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकार को रूस और मित्र देशों के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया।

जून की शुरूआत में रूसी ध्वज-वाहक एअरो़फ्लोत द्वारा संचालित ए 330-300 के बाद रूस ने श्रीलंका के लिए उड़ानें रोक दी थी। कोलंबो वाणिज्यिक अदालत ने आयरिश लीजिंग वाहन सेलेस्टियल एविएशन ट्रेडिंग के साथ कानूनी विवाद पर एक आदेश जारी किया था जिसके बाद उड़ानें रोक दी गई थी।


निरंतर बढ़ती अमेरिकी ब्याज दर से वैश्विक मंदी का खतरा बढ़ेगा

दुनिया की खबरें: यूक्रेन के लिए मुफ्त तकनीकी सहायता प्रदान करेगा माइक्रोसॉफ्ट और फ्रांस में इस साल अक्टूबर रहा सबसे गर्म

3 नवंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 75 आधार अंकों की वृद्धि करने की घोषणा की। यह फेडरल रिजर्व द्वारा 75 आधार अंकों की लगातार चौथी वृद्धि है और इस साल अमेरिका में छठी बार ब्याज दर में इजाफा किया गया है।

इस कदम ने दुनिया भर में व्यापक चिंता पैदा कर दी है। चाइना मीडिया ग्रुप ने चीन के रनमिन यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय प्रशासन व जनमत पारिस्थितिकी अनुसंधान संस्थान के साथ दुनिया भर के 100 अर्थशास्त्रियों का सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के अनुसार अमेरिका द्वारा निरंतर ब्याज दर को बढ़ाने से वैश्विक मंदी का खतरा बढ़ेगा और 90 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है इससे मुद्रास्फीति संबंधी मंदी का खतरा बढ़ रहा है, और 94 प्रतिशत लोगों का मानना है कि निरंतर बढ़ती ब्याज दर से विकासशील देशों के प्रति ऋण जोखिम में वृद्धि होगी।

सैमसंग ने पूर्व मंत्री को 2 नए बाहरी निदेशकों में से एक के रूप में नियुक्त किया

दुनिया की खबरें: यूक्रेन के लिए मुफ्त तकनीकी सहायता प्रदान करेगा माइक्रोसॉफ्ट और फ्रांस में इस साल अक्टूबर रहा सबसे गर्म

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को अपनी असाधारण आम बैठक में एक पूर्व मंत्री को दो नए बाहरी निदेशकों में से एक के रूप में नियुक्त किया। सैमसंग ने कहा कि उसके शेयरधारकों ने पूर्व व्यापार मंत्री और मुक्त व्यापार समझौतों के लिए बातचीत के इसके नए बाहरी निदेशक के रूप में प्रभारी उप मंत्री यू म्युंग-ही की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2020 में, यू को विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन अंतत: फरवरी 2021 में शीर्ष नौकरी के लिए अपनी बोली वापस ले ली। सोल नेशनल यूनिवर्सिटी में ऊर्जा संसाधन इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हेओ यून-न्यॉन्ग को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में अन्य नए बाहरी निदेशकों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया है।


1945 के बाद से फ्रांस में इस साल अक्टूबर रहा सबसे गर्म

दुनिया की खबरें: यूक्रेन के लिए मुफ्त तकनीकी सहायता प्रदान करेगा माइक्रोसॉफ्ट और फ्रांस में इस साल अक्टूबर रहा सबसे गर्म

 राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा मेटियो-फ्रांस ने कहा कि अक्टूबर 2022 फ्रांस में 1945 के बाद से सबसे गर्म अक्टूबर का माह दर्ज किया गया। अक्टूबर का औसत तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मेटियो-फ्रांस के हवाले से कहा कि इस अक्टूबर में औसत तापमान देश भर में सामान्य से लगभग 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, अक्टूबर 2022 की दूसरी छमाही को असाधारण रूप से भीषण गर्मी द्वारा चिन्हित किया गया। इसमें कहा गया है कि देश भर के 30 मौसम केंद्रों में दर्ज औसत तापमान 2 अक्टूबर से सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia