झारखंड में BJP विधायक सहित कोरोना के 510 नए मरीज, लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल, लगेगा जुर्माना

झारखंड में पहली बार एक दिन में कोरोना के 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड में सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अब यदि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करेगा, तो उसे 2 साल तक जेल हो सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड में पहली बार एक दिन में कोरोना के 500 से ज्यादा संक्रमित लोगों की पहचान हुई, जिनमें एक पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी। रांची से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उनकी कोराना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं, वे अपनी जांच करा लें।

बीते 24 घंटों के दौरान रांची में कोरोना के 120 नए मरीजों का पता चला। बुधवार को 510 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लगों की संख्या बढ़कर 6,200 हो गई। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमित सात मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़े के अनुसार, राज्य में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 3,192 है। झारखंड में कोरोनावायरस से संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च को सामने आया था। एक मलेशियाई महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी।


वहीं हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड में सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अब यदि कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करेगा, तो उसे 2 साल तक जेल हो सकती है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना पड़ेगा।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia