यूपी में जंगलराज! मेरठ में कार में छात्रा से हैवानियत, गाड़ी से भयावह तस्वीरें आईं सामने, आरोपी का BJP कनेक्शन!

हाथरस, उन्नाव शाहजहांपुर, गोरखपुर, बाराबंकी के बाद अब मेरठ में भी एक किशोरी दरिंदगी की शिकार हुई है। मेरठ में चलती कार में किशोरी का दुष्कर्म किया गया। जिस कार में इस घटिया हरकत को अंजाम दिया गया उसपर बीजेपी का स्टीकर भी लगा हुआ था।

फोटो: आस मोहम्मद
फोटो: आस मोहम्मद
user

आस मोहम्मद कैफ

उत्तर प्रदेश में महिलाओं से साथ दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथरस, उन्नाव शाहजहांपुर, गोरखपुर, बाराबंकी के बाद अब मेरठ में भी एक किशोरी दरिंदगी की शिकार हुई है। जानकारी के मुतबाकि मेरठ में चलती कार में किशोरी का रेप किया गया। इस शर्मनाक घटना के बाद किशोरी की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात ये है कि जिस कार में यह घटना हुई है, उस कार में आगे ही बीजेपी का स्टीकर लगा हुआ था। यही नही आरोपी ने खुद को गौरक्षा सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष बताकर पुलिस को प्रभाव में लेने की भी कोशिश की। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

आरोपी युवक का नाम पुलकित सैनी है। बताया जा रहा है कि पुलकित लड़कियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देता था। जिसक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया वो छात्रा भी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने आती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कोचिंग की छुट्टी थी, इस पर युवक ने किशोरी की स्कूटी बागपत रोड स्थित कैफे पर खड़ी कराई और उसे अपने साथ कार में बिठाकर ले गया। बताया जा रहा है कि कार को सुनसान जगह पर ले जाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वापस छोड़ दिया। किशोरी घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया।

एसएसपी अजय साहनी ने जानकारी देते हुए बताया​ कि पुलिस को एक मेमो मिला जिसमें छात्रा के बारे में जानकारी मिली। इस पर तत्काल टीपीनगर पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने किशारी से बातचीत कर आरोपी युवक के बारे में पता किया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित पुलकित सैनी निवासी प्रेमपुरी रेलवे रोड को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है, आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिवार के लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हैरानी की बात ये थी की वीआईपी और भाजपा का स्टीकर लगी कार में दो घंटे तक दुष्कर्म पीड़िता को लेकर आरोपी बेखौफ महानगर में घूमता रहा और किसी चौराहे पर किसी पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। मेरठ के विधायक रफीक अंसारी के मुताबिक वीआईपी स्टीकर,भाजपा का झंडा और गौरक्षा सेवा समिति पदाधिकारी की आड में कक्षा 11 की छात्रा की अस्मत रौंद गई। गोरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान ने इस युवक पुलकित सैनी के गौरक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष होने की पुष्टि की हैं।

उधर, समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री पूजा शुक्ला ने इस पर काफी सख्त प्रतिक्रिया दी है वो कहती है " योगी सरकार ने एक ही दिन पहले ही 'मिशन शक्ति ' शुरू किया है नवरात्र में महिला शक्ति की पूजा की जाती है। गोरक्षा का दावा करने वाले लोग इस पवित्र समय मे महापाप कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि सरकार बलात्कारियों के साथ खड़ी हैं। मेरठ में दो घण्टे तक कार सड़कों पर घूमती रही और महिला शक्ति का अपमान होता रहा मगर किसी पुलिसकर्मी की गाड़ी को हाथ देने की हिम्मत नही हुई क्योंकि गाड़ी पर आगे भाजपा का स्टीकर लगा था और पीछे गोरक्षा समिति लिखा था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */