प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद पंप के खिलाफ कार्रवाई, घर को ढहाने में जुटे बुलडोजर

बुलडोजर कार्रवाई से पहले प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जावेद पंप के घर एक नोटिस भेजा था। नोटिस में रविवार सुबह 11 बजे तक घर खाली करने का आदेश दिया गया था। सुबह 11 बजे के बाद प्रसशानिक टीम बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ जावेद पंप के घर पहुंची।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में कार्रवाई जारी है। प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर बुलडोजर कार्रवाई चल रही है। इससे पहले जावेद पंप को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

बुलडोजर कार्रवाई से पहले प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जावेद पंप के घर एक नोटिस भेजा था। नोटिस में रविवार सुबह 11 बजे तक घर खाली करने का आदेश दिया गया था। सुबह 11 बजे के बाद प्रसशानिक टीम बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ जावेद पंप के घर पहुंची। इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। पहले जावेद पंब के घर के दरवाजे को बुलडोजर से तोड़ा गया। इसके बाद मजदूर घर के अंदर दाखिल हुए।

बुलडोजर ने जावेद के घर का पहला दरवाजा तोड़ने के बाद घर की बाउंड्री वाल भी गिरा दी। घर काफी आलीशान है। ऐसे में इसे तोड़ने के लिए तीसरे बुडोजर को भी बुलाया गया। बुलडोजर जावेद पंप का घर ध्वस्त करने में जुटे गए। जावेद पंप के घर की पहली मंजिल को तोड़ा जा रहा है। पीडीए का आरोप है कि जावेद पंप ने घर को अवैध तरीके से बनवाया है। आरोप यह भी है कि मकान का नकसा पास नहीं करवाया गया था।

प्रशासन ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि अगर दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर से लोगों को निकाला जाएगा। मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती गई है जिससे अगर महिलाएं विरोध करें तो उनको भी नियंत्रित किया जा सके

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia