मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में गैस लीक होने से मचा हड़कंप! 58 मरीजों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

जिस वक्त गैस लीक होने की घटना सामने आई उस वक्त ज्यादा मरीज मौजूद नहीं थे। इस वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में दर्दनाक हादसा होने से बच गया। जानकारी के मुताबिक अस्पतकाल के पास एलपीजी गैस लीक हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद 3 वॉटर टैंकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि 58 मरीजों को यहां से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। इन मरीजों में से 20 कोविड 19 के मरीज हैं। स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। गैस लीक होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आपको बता दें, कस्तूरबा अस्पताल मुंबई के चिंचपोकली इलाके के आर्थर रोड जेल के पास स्थित है। यहां LPG गैस पाइपलाइन लीक हो गई। इसके बाद तुरंत अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया। कुछ ही समय में सभी मरीजों को पास की इमारत में शिफ्ट कर दिया गया। सारे कर्मचारी भी अस्पताल से तुरंत बाहर आ गए।

जिस वक्त गैस लीक होने की घटना सामने आई उस वक्त ज्यादा मरीज मौजूद नहीं थे। इस वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। सुबह 11।30 बजे के करीब गैस लीक होने की घटना हुई। इस घटना की जानकारी मिलते ही हालात पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड और पानी टैंकर वगैरह घटनास्थल पर पहुंच गए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia