भारत बंद: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, जानें देश में आज क्या खुला है और क्या है बंद

संयुक्त किसान मोर्चे ने बताया कि संपूर्ण भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। सभी छोटे और बड़े मार्ग को बाधित किए जाएंगे और ट्रेनों को रोका जाएगा। एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

विनय कुमार

मोदी सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन को आज चार महीने पूरे हो गए। इस मौके पर किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। यह भारत बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। हालांकि, पांच चुनावी राज्यों में यह बंद नहीं होगा।

संयुक्त किसान मोर्चे ने बताया कि संपूर्ण भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। सभी छोटे और बड़े मार्ग को बाधित किए जाएंगे और ट्रेनों को रोका जाएगा। एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी।


बंद के दौरान क्‍या-क्‍या खुला रहेगा

किसान नेताओं के अनुसार, किसी कंपनी या फैक्‍ट्री को नहीं बंद कराया जाएगा। पेट्रोल पंप, मेडिकल स्‍टोर, जनरल स्‍टोर जैसी जरूरत की जगहें खुली रहेंगी।

बता दें कि अंबाला में कृषि कानून के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 12 घंटे के 'भारत बंद' के आह्वान के मद्देनजर शाहपुर के पास प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। किसान प्रदर्शनकारियों ने गाज़ीपुर बॉर्डर को भी जाम किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia