'भारत जोड़ो यात्रा' के 70 दिन, खड़गे बोले- राहुल गांधी समेत जिसने भी ऐतिहासिक पदयात्रा में भाग लिया, वो बधाई का पात्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत को एकजुट करना है, सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देना है। जन-जन की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बढ़ते रहना है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को 70 दिन हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आज भारत जोड़ो यात्रा का 70वां दिन है। राहुल गांधी समेत हर एक व्यक्ति जिसने इस ऐतिहासिक पदयात्रा में भाग लिया,समर्थन दिया है वो बधाई का पात्र है। भारत को एकजुट करना है, सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देना है। जन-जन की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बढ़ते रहना है।”

बीती 7 सितंबर को कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू हुई थी। यात्रा श्रीनगर में खत्म होने से पहले 3,750 किमी की दूरी तय करेगी और 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। यह पदयात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश को कवर कर चुकी है।

फिलहाल 'भारत जोड़ो यात्रा' महाराष्ट्र से गुजर रही है। महाराष्ट्र के वाशिम से बुधवार को राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia