BJP भगाओ महंगाई हटाओ प्रदर्शन: राहुल-प्रियंका गांधी का अमेठी में पदयात्रा, महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अमेठी दौरे पर हैं। वे यहां जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे और महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत जगदीशपुर स्थित रामलीला मैदान से हारीमऊ तक लगभग छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगी। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह लखनऊ के रास्ते दिल्ली लौट जाएंगे।

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि देश में लगातार महंगाई बढ़ती चली जा रही है। इसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं तब डीजल और पेट्रोल दोगुने भाव में बेचा जा रहा है। उसी को लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रदर्शन हो रहा है। इसी क्रम में आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी लोकसभा के जगदीशपुर में प्रतिज्ञा पदयात्रा शुरू करेंगे, प्रतिज्ञा यात्रा जगदीशपुर से शुरू होगी और हारीमऊ जाकर समाप्त होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia