काले कानूनों में किसान हितों का दावा करने वाली बीजेपी ने यूपी के गन्ना किसानों की दुर्गति कर दी: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि काले कानूनों में किसान हितों का दावा करने वाली बीजेपी ने यूपी के गन्ना किसानों की दुर्गति कर दी है। वादा था 14 दिन में भुगतान का लेकिन किसानों के गन्ने का 10,000 करोड़ भुगतान बकाया है। 2017 से गन्ना मूल्य में जीरो वृद्धि हुई है और इस साल तो गन्ना पर्ची पर मूल्य ही नहीं है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

विनय कुमार

किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि काले कानूनों में किसान हितों का दावा करने वाली बीजेपी ने यूपी के गन्ना किसानों की दुर्गति कर दी है। वादा था 14 दिन में भुगतान का लेकिन किसानों के गन्ने का 10,000 करोड़ भुगतान बकाया है। 2017 से गन्ना मूल्य में जीरो वृद्धि हुई है और इस साल तो गन्ना पर्ची पर मूल्य ही नहीं है।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को इकट्ठा करने के इरादे से किसान संगठनों ने सहारनपुर जिले में बुधवार 10 फरवरी को महापंचायत बुलाई गई थी। इस महापंचायत में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थी। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि पीएम मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि गन्ना का बकाया 15000 करोड़ ब्याज़ के साथ मिलेगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। उन्‍होंने अपने लिए दो जहाज़ ख़रीदे जो 16000 करोड़ के हैं वो ख़रीदे और आपको गन्ने का बकाया नही मिला। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के 56 इंच के सीने में दिल पूंजीपतियों के लिए धड़कता है। इनका दिल किसानों के लिए नहीं धड़कता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia