बड़ी खबर LIVE: खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक, H-1B वीजा पर राहत, ट्रंप की 1 लाख डॉलर फीस कोर्ट ने की रद्द
पटना डिस्ट्रिक्ट जज ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, उन पर 2 जून को उनके कोचिंग इंस्टीट्यूट में कथित तौर पर फायरिंग कराने का केस दर्ज है, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एच-1बी वीजा नीति को लेकर बड़ा झटका लगा है।

पटना डिस्ट्रिक्ट जज ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, उन पर 2 जून को उनके कोचिंग इंस्टीट्यूट में कथित तौर पर फायरिंग कराने का केस दर्ज है
आज की बड़ी खबरें
पटना: खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई
खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई है। कल यानी सोमवार को उन्होंने पटना के सिविल कोर्ट में एंटी सेपेटरी बेल फाइल की थी। आज डिस्ट्रिक्ट जज रूपेश देव की कोर्ट सुबह 10 बजे जमानत पर सुनवाई करेगी।
H-1B वीजा पर ट्रंप की 1 लाख डॉलर फीस को अदालत ने किया रद्द
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एच-1बी वीजा नीति को लेकर बड़ा झटका लगा है। एक संघीय अदालत ने नए H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) के अतिरिक्त शुल्क को गैरकानूनी करार दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह शुल्क अमेरिकी कानून के अनुरूप नहीं है और इसे अमान्य घोषित किया जाना चाहिए।
न्यायाधीश लियो सोरोकिन ने अपने फैसले में कहा कि संघीय सरकार के पास इस प्रकार का शुल्क लगाने का स्पष्ट कानूनी अधिकार नहीं था। इसलिए यह निर्णय कानून की सीमाओं से बाहर माना जाएगा। अदालत ने आदेश दिया कि इस शुल्क को निरस्त किया जाए।
दो हफ्ते में ईरान पर पूर्ण जीत का एलान करेंगे- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के पास समझौता करना ही विकल्प है। अंतिम समझौते तक नाकाबंदी जारी रहेगी। ईरान हमें सब कुछ देने को तैयार है। वह एटमी हथियार नहीं रखने पर तैयार हो गया है। वैश्विक हालात जल्द समान्य होंगे। ट्रंप ने कहा कि दो हफ्ते में ईरान पर पूर्ण जीत का एलान करेंगे।
डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज ने महंगाई और ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका में जीवन यापन की लागत बढ़ा रहा है, हेल्थकेयर का प्रभावी प्रबंधन नहीं कर रहा है और अमेरिका को ईरान के साथ एक ऐसी लापरवाही भरी और महंगी जंग की ओर धकेल रहा है, जिसे टाला जा सकता था।
कैपिटल हिल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेफरीज ने कहा कि जब हाउस डेमोक्रेट्स रिपब्लिकन बजट रिकॉन्सिलिएशन पैकेज का विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं, तब उनके लिए 'किफायती जीवन' (अफोर्डेबिलिटी) सबसे अहम मुद्दा बना रहेगा।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
