देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 3.11 लाख संक्रमित मिले, मौत का आंकड़ा हर दिन चार हजार के करीब

देश में कोविड 19 के 3,11,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हुई। 4,077 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

देश में अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। मौत का आंकड़ा भी हर दिन चार हजार के करीब बना हुआ है। देश में कोविड 19 के 3,11,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हुई। 4,077 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है। 3,62,437 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,07,95,335 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,18,458 है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia