दिल्ली की जेलों में भी कोरोना का कहर, 21 कैदी मिले संक्रमित, 28 स्टाफ सदस्य भी आए चपेट में

दिल्ली की जेलों में लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद अब कोविड पॉजिटिव मामले सामने आने लगे हैं। 4 जनवरी को छोड़कर, आखिरी पॉजिटिव मामला जुलाई, 2021 में पता चला था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली की जेलों में बंद 21 कैदी कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया कि 21 कैदियों के अलावा, 28 स्टाफ सदस्य भी दिल्ली की विभिन्न जेलों में वायरस की चपेट में आये हैं।

दिल्ली जेल में तीन जेल परिसर हैं, एक तिहाड़ में है, (जो दुनिया के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक है) जिसमें नौ केंद्रीय जेल हैं। दूसरा रोहिणी जेल परिसर में केंद्रीय जेल है और तीसरा मंडोली जेल परिसर है, जिसमें छह केंद्रीय जेल हैं।

गोयल ने बताया कि संक्रमित 21 कैदियों में से 16 तिहाड़ जेल में बंद हैं, जबकि 5 मंडोली जेल में हैं। रोहिणी में अभी तक किसी भी कोविड मामले की रिपोर्ट नहीं की है।


दिल्ली की जेलों में लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद अब कोविड पॉजिटिव मामले सामने आने लगे हैं। 4 जनवरी को छोड़कर, आखिरी पॉजिटिव मामला जुलाई, 2021 में पता चला था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 08 Jan 2022, 8:54 AM
/* */