कोरोना वायरस का कहर: फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए 97,570 नए केस, 1201 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में कोरोना हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 97,570 नए मामले सामने आए और 1,201 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 46,59,985 हो गई है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में कोरोना हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 97,570 नए मामले सामने आए और 1,201 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 46,59,985 हो गई है जिसमें 9,58,316 सक्रिय मामले, 36,24,197 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट और 77,472 मौतें शामिल हैं।

भारत में सामने आए यह मामले अमेरिका में एक दिन में आने वाले मामलों से दोगुना से भी अधिक है। पिछले 24 घंटों में यहां 1,201 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद मौतों की कुल संख्या 77,472 हो गई है।

कुल मामलों में से 9,58,316 मामले सक्रिय हैं, वहीं अब तक इससे 36,24,196 लोग उबर चुके हैं। अमेरिका में पहला मामला 21 जनवरी को दर्ज किया गया था, जबकि भारत में 30 जनवरी को किया गया था।

भारत, अमेरिका में सामने आने वाले हर दिन के मामलों के रिकॉर्ड को कई बार तोड़ चुका है। हालांकि अमेरिका ने अभी भी 15 अप्रैल को 2,494 लोगों की मृत्यु का रिकॉर्ड बनाए रखा है।
भारत में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। मंत्रालय के अनुसार वे सक्रिय मामलों में 60 प्रतिशत से अधिक के भागीदार हैं।


मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में रिकवरी दर 77.65 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शुक्रवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 10,91,251 टेस्ट हुए हैं और अब तक टेस्ट की कुल संख्या 5,51,89,226 हो गई है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 12 Sep 2020, 11:27 AM