दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी समेत ये नाम शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रखा गया है। इनके अलावा 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा, सचिन पायलट, गुलाम नबी आजाद, रणदीप सिंह सुरेजवाला, कीर्ति आजाद, उदित राज, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस सूची में शामिल किया गया है।


बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। मतदान 8 फरवरी को होगा जबकि मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia