प्रचंड ठंड! दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड! आज रही सीजन की सबसे सर्द सुबह, 1.5 डिग्री तक लुढ़का पारा

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी राजधानी में ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड का सितम जारी है। दिल्ली में सर्दी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

शनिवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो हाड़ कंपा देने वाली ठंड थी। आपको बता दें, आज दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टाइम्स नाउ नवभारत के मुताबिक इसी के साथ दिल्ली के ठंड ने आज साल 2014 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार का दिन होने की वजह से सड़क पर आवाजाही कम दिखी। कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे।

इससे पहले दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को ही न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो डलहौजी (8.7 डिग्री से), धर्मशाला (5.4 डिग्री से), शिमला (6.2 डिग्री से), देहरादून (4.4 डिग्री से), मसूरी (6.4 डिग्री से) और नैनीताल (6.5 डिग्री से) से भी कम है।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी राजधानी में ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों इन राज्यों में तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब से बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त हिमपात का अनुमान है।


बता दें कि मैदानी इलाकों में शीतलहर की घोषणा तब की जाती है, जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाए या सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो जाए। वहीं भीषण शीतलहर की घोषणा तब की जाती है, जब न्यूनतम तापमान घटकर दो डिग्री सेल्सियस हो जाए या सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से कम रहे। राजधानी दिल्ली में लगातार 4 दिनों से पारा 3 डिग्री तक लुढ़क रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia