Farmers Protest LIVE: जींद महापंचायत में राकेश टिकैत की हुंकार, कहा- जब-जब राजा डरता है, किलेबंदी करता है

हरियाणा के जींद महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना। उन्होंने कहा कि जब-जब राजा डरता है, तब-तब किलेबंदी करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कीलें लगाई जा रही हैं, हम वो अपने खेतों में भी लगाते हैं।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

03 Feb 2021, 9:33 PM

किसान मोर्चा ने बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का किया समर्थन, कहा- सरकार किसानों का दर्द नहीं समझ रही

संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को कहा कि सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही है। नये कृषि कानून के विरोध में दो महीने से ज्यादा समय से देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले किसानों की अगुवाई करने वाले संगठनों का समूह संयुक्त किसान मोर्चा ने बिजली कर्मचारियों की एक दिनी हड़ताल का समर्थन किया है।

03 Feb 2021, 8:32 PM

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजाम और कड़े

दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गाजीपुर बॉर्डर में पुलिस बैरिकेड्स और कंटीले तारों की बाड़ लगाकर विरोध प्रदर्शन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांटेदार बाड़ लगाकर यूपी सीमा की ओर जाने वाली सड़क के एक हिस्से को बंद कर दिया गया। इसके अलावा, डीटीसी की कई बसों को सड़क पर खड़ा किया गया, ताकि किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही न हो सके। इसके कारण यातायात को अन्य क्षेत्रों में डायवर्ट किया गया, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है।

किसान नेताओं और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद हालात फिलहाल सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं।

03 Feb 2021, 8:32 PM

दिल्ली पुलिस ने फर्जी खबर फैलाने के लिए सोशल मीडिया खातों के खिलाफ 4 मामले दर्ज किए

दिल्ली पुलिस ने किसान प्रदर्शन के संबंध में फर्जी खबर फैलाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया खातों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए हैं और इस संबंध में आपत्तिजनक और गैरकानूनी पोस्ट को हटाने का अनुरोध भेजा है। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने पाया कि कई सोशल मीडिया खातों का इस्तेमाल गलत बयानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है, जबकि इन खातों का कोई बायो डाटा भी नहीं है।


03 Feb 2021, 8:11 PM

प्रदर्शन स्थल पर सिर्फ युवा ही नहीं, 80 की उम्र से अधिक प्रदर्शनकारी भी मौजूद

दिल्ली-उत्तरप्रदेश सीमा पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में केवल युवा ही भाग नहीं ले रहे हैं, बल्कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के किसान भी गाजीपुर सीमा पर डटे हुए हैं। बीकेयू से जुड़े खेम चंद नाम के एक ऐसे ही किसान ने आईएएनएस से कहा, "हमें इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।" उनके इस बात से स्पष्ट रूप से संकेत मिलता है कि उम्र इस किसान के लिए कोई मायने नहीं रखती है।

एक अन्य वृद्ध किसान ने आईएएनएस को बताया कि केंद्र सरकार को अंतत: उनकी मांगों को स्वीकार करना होगा।

03 Feb 2021, 7:58 PM

अमित शाह बोले- कोई प्रोपेगेंडा देश की एकता को नहीं तोड़ सकता


03 Feb 2021, 7:09 PM

कृषि कानूनों को लेकर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही रात 9 बजे तक के लिए स्थगित 

03 Feb 2021, 7:01 PM

दिल्ली सीमाओं पर इंटरनेट निलंबन को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा : गृह मंत्रालय के अधिकारी


03 Feb 2021, 6:35 PM

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कंगना रनौत के खिलाफ़ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की

03 Feb 2021, 6:24 PM

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही,  कुछ लोग किसानों को आतंकवादी भी कह रहे हैं: किसान नेता डॉ. दर्शन पाल


03 Feb 2021, 5:41 PM

किसानों आंदोलन: आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया

03 Feb 2021, 5:37 PM

भारत सरकार किसानों से वार्ता और कृषि क़ानूनों को लेकर सदन में चर्चा के लिए तैयार है, बातचीत से ही समाधान निकलेगा: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी


03 Feb 2021, 5:27 PM

केंद्र सरकार को इसे प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाए बिना कृषि कानूनों को निरस्त कर देना चाहिए: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद

03 Feb 2021, 4:42 PM

जींद महापंचायत में राकेश टिकैत की हुंकार, कहा- जब-जब राजा डरता है, किलेबंदी करता है

हरियाणा के जींद महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना। उन्होंने कहा कि जब-जब राजा डरता है, तब-तब किलेबंदी करता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कीलें लगाई जा रही हैं, हम वो अपने खेतों में भी लगाते हैं।

वहीं, पंचायत में मंच टूटने पर राकेश टिकैतने कहा कि पंचायत में मंच टूट गया, अच्छा हुआ, भाग्यवान लोगों के मंच टूटते हैं...यह लोग भी वही हैं, ये ट्रैक्टर भी वही हैं। वचन वही है हमारे 40 लोग (संयुक्त किसान मोर्चा) ही फैसला करेंगे, सरकार से बातचीत करेंगे।


03 Feb 2021, 2:45 PM

हरियाणा के जींद में किसान महापंचायत के दौरान स्टेज टूटा, राकेश टिकैत भी स्टेज पर थे मौजूद

हरियाणा के जींद में किसान महापंचायत के दौरान स्टेज टूट गया। जिस समय स्टेज टूटा, उस समय किसान नेता राकेश टिकैत भी स्टेज पर मौजूद थे। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

03 Feb 2021, 2:32 PM

हरियाणा के जींद महापंचायत में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास, राकेश टिकैत भी रहे मौजूद

हरियाणा के जींद में जारी महापंचायत में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है। इसमें कानून वापसी, एमएसपी, किसानों पर दर्ज केस वापसी की मांग की गई है। किसान नेता राकेश टिकैत भी इस दौरान मंच पर मौजूद रहे।


03 Feb 2021, 2:09 PM

किसान आंदोलन पर विदेशों में हो रही टिप्पणियों पर MEA ने कहा- बाहरी लोग न चलाएं अपना एजेंडा

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन की गूंज अंतरराष्ट्रीय पटल सुनाई दे रही है। अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना, क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग समेत कई सेलेब्रिटी के बयान पर अब विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी की है। भारत की ओर से कहा गया है कि लोकतंत्र में प्रदर्शन का हक है और किसानों का एक छोटा समूह ही प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में बाहरी लोगों को अपना एजेंडा नहीं चलाना चाहिए।

03 Feb 2021, 1:57 PM

हरियाणा के जींद महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे

हरियाणा के जींद जिले में चल रहे महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हिस्सा लिया।


03 Feb 2021, 1:26 PM

'गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान जिसने भी नियमों का उल्लंघ किया, उसकी जांच हो रही'

दिल्ली पुलिस के विशेष सीपी प्रवीर रंजन ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड के दौरान जिसने भी नियमों का उल्लंघ किया था उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें नेताओं की भूमिया की भी जांच की जा रही है।

03 Feb 2021, 12:31 PM

किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार लोगों की सूची सीएम केजरीवाल ने जारी की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “सूचना मिली कि दिल्ली किसान आंदोलन में जो लोग हिस्सा लेने आए थे वे अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। दिल्ली के अलग-अलग जिलों में जिन लोगों को किसान आंदोलन के संबंध में गिरफ्तार किया गया है उनकी हमने कल एक लिस्ट बनाई है। ये लिस्ट हम अभी जन सूचना के लिए जारी कर रहे हैं।”

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, “लिस्ट 115 लोगों की है। इस लिस्ट में उनका नाम और वे किस दिन गिरफ्तार हुए यह सब है। मैं उम्मीद करता हूं इस लिस्ट से लापता लोगों का पता चल जाएगा। अगर कोई रह जाता है तो उन्हें ढूंढवाने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा। जरूरत पड़ी तो मैं उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से बात करूंगा।”


03 Feb 2021, 12:05 PM

किसानों के समर्थन में हरियाणा के जींद में महापंचायत, उमड़ा जनसैलाब

किसानों के समर्थन में हरियाणा के जींद में आज महापंचायत हो रही है। महापंचायत में जनसैलाब उमड़ा है। किसान नेता राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे।

03 Feb 2021, 11:56 AM

जींद में होनी वाली महापंचायत में किसानों को सही दिशा में विचार करना चाहिए: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “जींद में होनी वाली महापंचायत में किसानों को सही दिशा में विचार करना चाहिए। सरकार तीन कानूनों को डेढ़ साल तक अमल नहीं करेगी और इसमें जो भी सुधार करना होगा उसके लिए वो तैयार है, उन्हें पंचायत में इन सब पर चर्चा करना चाहिए और आंदोलन को खत्म करना चाहिए।”


03 Feb 2021, 11:45 AM

दिल्ली बॉर्डर ऐसे किले लगा दिए गए हैं, जैसे चीन-पाकिस्तान का बॉर्डर हो: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, “किसान दुश्मन देश के नागरिक नहीं हैं। दिल्ली बॉर्डर पर ऐसे किले लगा दिए गए हैं, जैसे चीन-पाकिस्तान का बॉर्डर तैयार किया हो। सरकार किसानों को आतंकवादी कह रही है, लाठी से पीट रही है। इसलिए हमने सदन में विरोध दर्ज कराया ताकि सबसे पहले किसानों के मुद्दे पर चर्चा हो और 3 कानूनों वापस हो।”

03 Feb 2021, 11:16 AM

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर किसानों का आंदोलन जारी

सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा की गई है। किसानों को यहां प्रदर्शन करते हुए आज 70 दिन हो गए हैं।


03 Feb 2021, 11:15 AM

आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में दी श्रद्धांजलि

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, “राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में फौजी और किसानों के बारे में चर्चा है। जय जवान, जय किसान हमारी पार्टी का और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का नारा था। यह दो सेक्शन हमारे समाज के ऐसे हैं, उनके बगैर हम शून्य हैं। जो हमारे जवान सरहदों पर लड़ते हैं वह किस तरह की जिंदगी गुजारते हैं और किस तरह की जिंदगी जीते हैं। ग्लेशियर में हमारे फौजी रहते हैं। इस ठंड में उन ग्लेशियर हमें हमारे फौजी हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। गलवान वैली में हमारे जवान अपनी सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हो गए, उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं।”

गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा, “मैं उन सैकड़ों किसानों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो आंदोलन के दौरान शहीद हो गए। जो इस समय गतिरोध बना हुआ है, किसानों और सरकार के बीच, यह पहली बार नहीं हुआ है। यह सैकड़ों सालों से इस तरह की लड़ाई चलती आ रही है। कई दिन से मैं किसानों के आंदोलन के बारे में पढ़ रहा था। उन आंदोलनों के बार में भी पढ़ा जो अंग्रेजों के दौर में चलीं। उस दौर में भी सरकारों को झुकना पड़ा था। किसानों की ताकत से बड़ी कुछ नहीं है।”

आजाद ने अंग्रेजों के जमाने में हुए किसान आंदोलन, सरदार पटेल के किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए अक्टूबर 1988 के ‘बोट क्लब किसान आंदोलन’ से जुड़ अपने संस्मरण का जिक्र किया।

03 Feb 2021, 10:47 AM

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच सुरक्षा बेहद कड़ी

गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। किसानों को यहां प्रदर्शन करते हुए आज 68 दिन हो गए हैं।


03 Feb 2021, 10:26 AM

राकेश टिकैत की सरकार को चेतावनी! कहा- किसानों की मांगें माने सरकार नहीं तो...

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी दी है। गाजीपुर बॉर्डर पर कहा, “आज हम जींद जा रहे हैं, हमारा उद्देश्य यही रहेगा कि हम सभी गांव में जाएंगे और उन्हें इकठ्ठा करेंगे। जब तक सरकार किसानों की मांग को पूरा नहीं करती तब तक पूरे देश में ऐसी ही महापंचायत चलेंगी।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia