Farmers Protest LIVE: कृषि कानूनों ने देश को संकट में झोंका, वापस लें, प्रकाश बादल ने लिखा पीएम को खत

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख नए कृषि कानूनों को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नए कृषि कानूनों ने देश को संकट में झोंक दिया है। इन्हें जितनी जल्दी हो सके वापस ले लेना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

07 Dec 2020, 11:33 PM

कल के भारत बंद को लोकर ओडिशा सरकार ने सभी कलेक्टरों को एहतेयाती कदम उठाने को कहा

07 Dec 2020, 11:27 PM

खिलाड़ियों के अवार्ड वापसी को गृह राज्यमंत्री ने बताया गलत, कहा- केवल प्रचार का हथकंडा

किसानों के समर्थन में खिलाड़ियों के पुरस्कार वापसी पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि न तो कोई पुरस्कार पहले लौटाया गया है और न ही आगे कोई लौटाने जा रहा है। यह केवल एक दिन के प्रचार के लिए हैं। मैं पुरस्कार वापस करने वालों से पूछना चाहता हूं कि कृषि कानूनों में किसानों के खिलाफ क्या है। क्या उन्होंने कानून पढ़े हैं?

07 Dec 2020, 10:48 PM

कृषि कानूनों ने देश को संकट में झोंका, वापस लें, प्रकाश बादल ने लिखा पीएम को खत

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख नए कृषि कानूनों को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नए कृषि कानूनों ने देश को संकट में झोंक दिया है। इन्हें जितनी जल्दी हो सके वापस ले लेना चाहिए।


07 Dec 2020, 9:24 PM

कृषि मंत्री से मिलने के बाद कृषि कानून समर्थक किसानों ने आंदोलनकारी किसानों को भ्रमित बताया

07 Dec 2020, 8:41 PM

किसान नेता राकेश टिकैत बोले- भारत बंद को सफल रहने की उम्मीद, आम जनता करे समर्थन


07 Dec 2020, 7:36 PM

दिल्लीः व्यापारियों का ऐलान- किसानों के भारत बंद के समर्थन में कल बंद रहेंगी सभी मंडियां

07 Dec 2020, 6:56 PM

दिल्लीः व्यापारियों का ऐलान- किसानों के भारत बंद के समर्थन में कल बंद रहेंगी सभी मंडियां अखिलेश यादव बोले- समाजवादी पार्टी किसानों के भारत बंद का समर्थन करती है


07 Dec 2020, 6:36 PM

किसानों के समर्थन में अवार्ड वापस करने वालों को एमपी मंत्री ने बताया देश का दुश्मन

07 Dec 2020, 6:02 PM

भारत बंद पर किसानों की अपील, शांति से करें बंद, किसी पर दबाव न डालें

किसान नेताओं का कहना है कि भारत बंद हमारा शांतिपूर्ण आह्वान है, सबसे अपील है कि इसे ज़ोर-ज़बरदस्ती से न करें। राजनीतिक दलों ने जो हमारा समर्थन किया है उसके लिए उनका धन्यवाद, उनसे अपील है कि जब किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आएं तो अपना झंडा घर छोड़कर आएं।


07 Dec 2020, 5:44 PM

कल पूरे दिन रहेगा बंद, दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम, यह एक शांतिपूर्ण बंद होगा, मंच पर किसी भी राजनीतिक नेताओं को आने की अनुमति नहीं : डॉ. दर्शन पाल

07 Dec 2020, 5:42 PM

भारत बंद को लेकर गहलोत ने किया ट्वीट, कहा- अहंकार छोड़े एनडीए सरकार,  कृषि कानून को करे निरस्त


07 Dec 2020, 5:40 PM

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को चक्का जाम करने का फैसला किया है: पंजाब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन

07 Dec 2020, 5:38 PM

हमारा प्रदर्शन सिर्फ पंजाब तक सिमित नहीं, पूरी दुनिया से मिल रहा समर्थन: किसान नेता


07 Dec 2020, 4:57 PM

दिल्ली: सिंघू बॉर्डर पर चिकित्सा शिविर का संचालन जारी

07 Dec 2020, 4:53 PM

गुजरात सरकार का ऐलान, वो कल भारत बंद का नहीं करेगी समर्थन


07 Dec 2020, 4:51 PM

कल होने वाले भारत बंद को लेकर मुंबई पुलिस की अपील, शांति बनाए रखें

मुंबई पुलिस के पीआरओ डीसीपी एस चैतन्य ने भारत बंद पर कहा कि शहर में गश्त की जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।

07 Dec 2020, 4:36 PM

राहुल गांधी बोले- 8 दिसंबर को किसान क्रांति के समर्थन में शांतिपूर्ण भारत बंद, हम इसका पूर्ण रूप से करेंगे समर्थन

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “8 दिसंबर को किसान क्रांति के समर्थन में शांतिपूर्ण भारत बंद है। हम इसका पूर्ण रूप से समर्थन करेंगे। देश के अन्नदाता से अत्याचार और अन्याय असहनीय है। ‘अदानी-अंबानी कृषि कानून’ वापस लो!”


07 Dec 2020, 4:20 PM

यूपी के सीएम योगी ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

07 Dec 2020, 3:44 PM

एसपी प्रमुख अखिलेश यादव की मांग, केंद्र कृषि कानून वापस ले और बताए किसानों की आय कब दोगुनी होगी

आंदोलकारी किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि वह कब ऐसा एमएसपी देगी जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी।


07 Dec 2020, 3:42 PM

नोएडा में प्रदर्शनकारी किसानों ने भैंस के आगे बीन बजाकर अपना विरोध जताया

07 Dec 2020, 3:32 PM

मुंबई में कल बस और कैब-टैक्सी सेवा रहेगी बहाल, संगठनों ने हड़ताल का नहीं किया है ऐलान


07 Dec 2020, 3:25 PM

नोएडा: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एक किसान ने भैंस के आगे बीन बजाई

07 Dec 2020, 3:23 PM

कर्नाटक कांग्रेस ने किसानों के भारत बंद का किया समर्थन


07 Dec 2020, 3:05 PM

अमृतसर: जिस जगह पर BJP के नए दफ्तर का हो रहा शिलान्यास, वहां किसान कर रहे हैं प्रदर्शन

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति ने अमृतसर के उसी स्थान पर विरोध प्रदर्शन कर रही है जहां एक नए बीजेपी कार्यालय का शिलान्यास हो रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों समूह अपनी-अपनी बात कर रहे हैं। कोई समस्या नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है।”

07 Dec 2020, 2:58 PM

अवॉर्ड लौटाने के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे खिलाड़ियों को पुलिस ने रोका

कृषि कानून के खिलाफ अपना अवॉर्ड लौटाने के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे खिलाड़ियों को पुलिस ने रोक दिया है।


07 Dec 2020, 2:14 PM

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अपील, भारत बंद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता करें समर्थन

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, “मैं भारत बंद में किसानों को पूरी तरह से समर्थन देने के लिए कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, ताकि आत्ममुग्धता से उनकी (सरकार) आंखें और कान खुल सकें।”

07 Dec 2020, 2:07 PM

हमारा विरोध शांतिपूर्ण है और हम इसी तरह जारी रखेंगे: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, “हमारा विरोध शांतिपूर्ण है और हम इसी तरह जारी रखेंगे। कल का भारत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। यह हमारा विरोध दर्ज करने का सांकेतिक प्रदनर्श है। हमें यह दिखाना है कि हम भारत सरकार की कुछ नीतियों का समर्थन नहीं करते हैं।”

राकेश टिकैत ने आगे कहा, “हम आम आदमी के लिए समस्याएं पैदा नहीं करना चाहते। इसलिए हम सुबह 11 बजे शुरू करेंगे, ताकि वे समय पर कार्यालय के लिए निकल सकें। कार्यालयों में काम के घंटे दोपहर 3 बजे तक समाप्त हो जाएंगे। एम्बुलेंस, यहां तक कि शादियों जैसी सेवाएं भी हमेशा की तरह चल सकती हैं। लोग अपना कार्ड दिखा सकते हैं और छोड़ सकते हैं।”


07 Dec 2020, 1:47 PM

किसानों के समर्थन में कन्नौज प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

कृषि कानून के खिलाफ लखनऊ में दंगल जारी है। किसान यात्रा की शुरुआत करने कन्नौज जा रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। प्रशासन ने पहले लखनऊ में उनके घर के बाहर बैरिकेडिंग की थी। इसके बाद अखिलेश पास में ही धरने पर बैठ गए थे।

07 Dec 2020, 1:44 PM

दिल्ली पुलिस ने कल के किसानों के भारत बंद को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था


07 Dec 2020, 1:02 PM

लखनऊ से किसानों के समर्थन में कन्नौज प्रदर्शन में जा रहे अखिलेश यादव को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में लखनऊ से कन्नौज में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने रोक दिया है। इसके बाद अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए।

07 Dec 2020, 12:53 PM

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन बोले- हम किसानों के बंद का समर्थन करेंगे


07 Dec 2020, 12:50 PM

लखनऊ: किसानों के समर्थन में कन्नौज प्रदर्शन करने जा रहे अखिलेश यावद की कार को पुलिस ने रोका

सामजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया है। वे (पुलिस) अगर चाहें तो हमें जेल में डाल सकते हैं। उन्होंने हमारे वाहनों को रोक दिया है। हम पैदल चलेंगे। अखिलाश यादव केंद्र के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रदर्शन के लिए कन्नौज जा रहे हैं।

07 Dec 2020, 12:24 PM

TMC सांसद सौगत रॉय बोले- हम किसानों के साथ, लेकिन ‘भारत बंद’ का समर्थन नहीं

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा है कि उनकी पार्टी किसानों की मांग का समर्थन करती है, लेकिन बंगाल में भारत बंद का समर्थन नहीं करेगी। सांसद ने कहा कि बंद हमारी नीतियों के खिलाफ है।


07 Dec 2020, 12:23 PM

अमृतसर: अकाल तख्त पर किसानों के समर्थन में प्रार्थना

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अमृतसर में अकाल तख्त पर किसान कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में अरदास (प्रार्थना) आयोजित की।

07 Dec 2020, 12:20 PM

सिंघु बॉर्डर: लुधियाना के एक डॉक्टर और फैशन डिजाइनर किसान आंदोलन में हिस्सा लेने पहुंचे


07 Dec 2020, 12:03 PM

पंजाब के कांग्रेस सांसदों का दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

किसानों के मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र की मांग करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया है। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि सत्र बुलाया जाना चाहिए, किसान विरोधी कानूनों पर पुनर्विचार और वापस लिया जाना चाहिए। सरकार सत्र को टाल रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

07 Dec 2020, 11:13 AM

किसानों से मिलकर सीएम केजरीवाल बोले- हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों ने सिंघु बॉर्डर के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में किसानों से मुलाकात की और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम केजरीवाल ने कहा, “हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं। किसानों का मुद्दा और संघर्ष बिल्कुल जायज है। शुरू-शुरू में जब किसान बॉर्डर पर आए थे तो केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस ने हमसे दिल्ली के 9 स्टेडियम को जेल बनाने की इजाजत मांगी थी।”


07 Dec 2020, 10:43 AM

किसान आंदोलन के बीच टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

07 Dec 2020, 10:36 AM

किसानों के प्रदर्शन के इंतजाम का जायजा लेने सिंघु बॉर्डर पहुंचे सीएम केजरीवाल

किसानों के प्रदर्शन के इंतजाम का जायजा लेने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सिंघु बॉर्डर पहुंचे गए हैं।


07 Dec 2020, 10:32 AM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हुए

07 Dec 2020, 9:52 AM

किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती


07 Dec 2020, 9:28 AM

आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी जाएंगे। मुख्यमंत्री सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए कई गई तैयारियों का जायजा लेंगे।

07 Dec 2020, 9:24 AM

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बार सुरक्षा कड़ी

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के बार सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में आज कन्नौज में होने वाले प्रदर्शन में शामलि होने के लिए अखिलेश यादव जाने वाले हैं।


07 Dec 2020, 8:41 AM

किसानों द्वारा 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का किया समर्थन

07 Dec 2020, 8:37 AM

सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी


07 Dec 2020, 8:34 AM

किसान आंदोलन के चलते ये बॉर्डर बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, किसान आंदोलन के चलते सिंघु, औचंदी, पियाओ मनियारी, मंगेश बॉर्डर बंद हैं। एनएच 44 दोनों तरफ से बंद है। मुकरबा और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

07 Dec 2020, 8:14 AM

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी, 8 दिसंबर को भारत बंद से पहले नोएडा में धारा 144 लागू

दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों ने कल यानी 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद से पहले गौतम बुद्धनगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए धारा 144 लागू की है, जो दो जनवरी 2021 तक लागू रहेगी। इस दौरान नोएडा में बिना इजाजत के जुलूस नहीं निकाला जा सकता है और न कोई चक्काजाम कर सकेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia