भारत जोड़ो यात्रा के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, जोरदार स्वागत का पूरा खाका तैयार

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक हजारों लोग यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश से पानीपत बॉर्डर के सनौली खुर्द से राज्य में प्रवेश करेगी।

फोटोः
फोटोः
user

नवजीवन डेस्क

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा का राज्य में स्वागत करने को लेकर गठित सभी समितियों के साथ आज बैठक की, जिसमें यात्रा का रूट तय किया गया। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के जोरदार स्वागत के लिए राज्य तैयार है।

मंगलवार को यात्रा की सफलता के लिए गठित सभी समितियों की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक किरण चौधरी समेत तमाम वरिष्ठ नेता व सभी समितियों के सदस्य मौजूद रहे।


हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व लोग शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश से पानीपत बॉर्डर के सनौली खुर्द से हरियाणा में प्रवेश करेगी।

राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के अवसर पर 7 जनवरी 2023 को पानीपत में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। पानीपत के बाद भारत जोड़ो यात्रा करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए पंजाब में प्रवेश करेगी। राज्य में यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उमंग की लहर देखी जा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */