हाथरस गैंगरेप: सभी रास्तों पर की गई नाकेबंदी, राहुल-प्रियंका गांधी के जाने से पहले जिले में धारा-144 लागू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाएंगे। हालांकि, राहुल और प्रियंका गांधी के हाथरस दौरे से पहले प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी और हाथरस बॉर्डर को सील कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार से मिलने उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे। बता दें कि हाथरस में पुलिस द्वारा रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर देने के कारण जमकर आक्रोश फैल गया था। योगी सरकार का हाल यह है कि पहले रातों रात गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार करा दिया और अब विपक्ष को पीड़ित परिवार से मिलने से रोक रही है। यूपी पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की आने की सूचना मिलने के बाद हाथरस बॉर्डर को सील कर दिया गया है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। पांच लोगों के जुटने पर पाबंदी लगाई गई है।

इस हैवानियत को लेकर र कांग्रेस ने बुधवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था और राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के पुलिस द्वारा जबरन दाह संस्का करने को शर्मनाक करार दिया था।
उन्होंने 19 साल की पीड़िता के दाह संस्कार की एक समाचार रिपोर्ट को टैग करते हुए ट्वीट किया था, “दलितों पर अत्याचार करना एक शर्मनाक कदम है। हमारी लड़ाई इस घृणित सोच के खिलाफ है।”इससे पहले पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय पर कार्रवाई नहीं करने के लिए इस्तीफे की मांग की थी।

बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच हाथरस के पैतृक गांव में बुधवार को दलित युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें: यूपी में एक और दरिंदगी, राहुल बोले- बीजेपी का नारा ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’, प्रियंका बोलीं- जनता को जवाब चाहिए

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia