देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1358 लोगों ने तोड़ा दम, 50,848 नए केस आए सामने

देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 3,00,28,709 हो गई है। भारत अमेरिका के बाद कोविड के तीन करोड़ से अधिक मामले दर्ज करने वाला दूसरा देश बन गया है। भारत में पिछले 50 दिनों में एक करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 50,848 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या तीन करोड़ को पार कर गई है। वहीं अब देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 1358 लोगों की मौत हो गई।

देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 3,00,28,709 हो गई है। भारत अमेरिका के बाद कोविड के तीन करोड़ से अधिक मामले दर्ज करने वाला दूसरा देश बन गया है। भारत में पिछले 50 दिनों में एक करोड़ से ज्यादा मामले सामने आए। देश में 3 मई को 2 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके थे।


यह लगातार 16वां दिन भी है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए। 23 मार्च को, भारत में 47,262 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 22 जून को भारत में 42,640 मामले दर्ज किए गए थे।

सक्रिय मामले अब 8 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 6,43,194 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,90,660 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 68,817 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,89,94,855 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 29,46,39,511 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 54,24,374 ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */