दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए भी जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 30 और 31 मार्च को बारिश होने का अनुमान है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। देश की राजधानी में अधिकतम तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

देश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर बारिश होने वाली है। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 30 और 31 मार्च को बारिश होने का अनुमान है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। देश की राजधानी में अधिकतम तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। 

मौसम विभाग का कहना है कि 29 मार्च से उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। उसके तीन दिनों के बाद इसमें गिरावट होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia