बड़ी खबर LIVE: कर्नाटक के बेंगलुरू में आज रात से 22 जुलाई तक 7 दिन का लॉकडाउन, कोरोना से हाल बेहाल

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु क्षेत्र में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आज रात 8 बजे से 22 जुलाई 2020 की सुबह 8 बजे तक 7 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान सुबह 5 से 12 बजे तक राशन, किराना सामान, फल-सब्जी, देध-डेयरी, मांस-मछली और पशुचारा की दुकानें खुलेंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

14 Jul 2020, 11:56 PM

मध्यप्रदेश के इंदौर में आज करोना के 93 नए केस, जिले में कुल केस की संख्या 5496 हुई

14 Jul 2020, 11:54 PM

गृह मंत्रालय का अर्द्धसैनिक बलों को आदेश, जवानों और पूर्व कर्मियों के फैसबुक इस्तेमाल पर लगाएं रोक

14 Jul 2020, 11:36 PM

कर्नाटक के बेंगलुरू में आज रात से 22 जुलाई तक 7 दिन का लॉकडाउन, कोरोना से हाल बेहाल

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु क्षेत्र में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आज रात 8 बजे से 22 जुलाई 2020 की सुबह 8 बजे तक 7 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान सुबह 5 से 12 बजे तक राशन, किराना सामान, फल-सब्जी, देध-डेयरी, मांस-मछली और पशुचारा की दुकानें खुलेंगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी को प्रोत्साहित किया जाएगा।


14 Jul 2020, 11:21 PM

जम्मू-कश्मीर के अख्नूर सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया जवाब

14 Jul 2020, 10:59 PM

गोवा में आज कोरोना के 170 नए केस मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 2753 पहुंची, अब तक 18 मौत


14 Jul 2020, 10:58 PM

तमिलनाडु के मदुरै में कर्फ्यू में ढील बढ़ी, अब सुबह 6 से शाम 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी

14 Jul 2020, 10:57 PM

तेलंगाना में आज कोरोना के 1524 नए केस, 10 की मौत, कुल केस पहुंचा 37745


14 Jul 2020, 10:56 PM

असम में आज 757 कोरोना मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी, राज्य में कुल 17807 पॉजिटिव केस

14 Jul 2020, 10:28 PM

झारखंड में आज कोरोना के 247 नए केस, 3 संक्रमितों की हुई मौत

झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 247 नए मामले मिलने के साथ ही कोरोना से 3 की मौत हो गई। वहीं आज 77 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 4,225 हो गई है, जिसमें 36 मौतें और 2428 ठीक हो चुके मरीज शामिल हैं।


14 Jul 2020, 10:19 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 1309 पहुंची, 347 एक्टिव केस

14 Jul 2020, 10:10 PM

पीएम मोदी कल विश्व युवा कौशल दिवस पर देंगे वीडियो संबोधन, स्किल इंडिया मिशन के 5 साल पूरे


14 Jul 2020, 9:55 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 635 नए केस, 6 मौत, 539 संक्रमित हुए ठीक

14 Jul 2020, 9:29 PM

मध्यप्रदेश में सिवनी-नागपुर हाईवे पर नजर आया बाघ, बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा


14 Jul 2020, 9:23 PM

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 346 नए केस, कुल केस की संंख्या 11173 पहुंची, अब तक 195 मौत

14 Jul 2020, 9:17 PM

मध्यप्रदेश में अब शादी में 20, घेरलू पार्टी में 10 और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग ही होंगे शामिल

मध्यप्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना के कहर के बीच सरकार ने आज सभी कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाए। और किसी भी धार्मिक स्थल पर एक समय में 5 से अधिक लोग एकत्र न हों। इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश में शादी, पार्टी, घरेलू समारोह से लेकर अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी निर्धारित कर दी है। निर्देश के अनुसार किसी शादी समारोह में 20, घेरलू समारोह और बर्थडे पार्टी में 10 और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।


14 Jul 2020, 9:13 PM

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक आयोजन पर रोक, 5 से अधिक लोग नहीं होंगे एकत्र

14 Jul 2020, 9:12 PM

केरल हाईकोर्ट ने राज्य में 2 जुलाई के बाद हुए प्रदर्शनों में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर दर्ज मामलों की जानकारी मांगी


14 Jul 2020, 9:08 PM

पश्चिम बंगाल में कन्टेमेंट जोन में लगा लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ाया गया

14 Jul 2020, 9:07 PM

मुंबई में आज कोरोना के 969 नए केस मिले, 48 घंटे में 70 की मौत, कुल 22828 एक्टिव केस


14 Jul 2020, 9:05 PM

कोरोना काल में चुनाव नियमों में संशोधन पर डीएमके ने उठा सवाल, आयोग से की बदलने की मांग

14 Jul 2020, 8:05 PM

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1390 नए मामले सामने आए 


14 Jul 2020, 8:03 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1656 नए केस सामने आए हैं, 28 लोगों की मौत भी हुई है

14 Jul 2020, 7:58 PM

गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के 915 नए केस, 14 संक्रमितों की मौत


14 Jul 2020, 7:57 PM

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड केस, एक दिन में 6741 नए कोरोना केस और 213 मौत

14 Jul 2020, 7:56 PM

चंडीगढ़ में कोरोना के 144 एक्टिव मामले, अब तक 10 संक्रमितों की हुई मौत


14 Jul 2020, 7:49 PM

गृह मामलों पर संसदीय समिति की बैठक कल, कोरोना संकट के प्रबंधन पर होगी चर्चा

14 Jul 2020, 7:47 PM

हरियाणा में आज कोरोना के 699 नए केस, 4 की मौत, राज्य में 5226 हुई संक्रमितों की संख्या


14 Jul 2020, 7:46 PM

दिल्ली में आज कोरोना के 1606 नए केस, 35 मरीजों ने दम तोड़ा, 1,15,346 हुई संक्रमितों की संख्या

14 Jul 2020, 7:44 PM

पंजाब में आज 340 नए कोरोना केस मिले, 9 संक्रमितों की मौत, 8511 हुई संक्रमितों की संख्या


14 Jul 2020, 7:43 PM

उत्तराखंड में आज कोरोना के 78 नए केस मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 3686 पहुंची

14 Jul 2020, 7:29 PM

कर्नाटक में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 2496 नए केस और 87 मौत, अकेले बेंगलुरू में 1267 केस


14 Jul 2020, 7:28 PM

तमिलनाडु में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 4526 नए केस, 67 की मौत, कुल केस 1,47,324

14 Jul 2020, 7:23 PM

अब तक नहीं बुझी है असम के बगजान में तेल कुंए में लगी आग, काबू पाने के लिए कोशिश फिर शुरू


14 Jul 2020, 7:20 PM

रांची पुलिस ने पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाए गए 8 नाबालिग बच्चों को छुड़ाया

14 Jul 2020, 7:12 PM

छतरपुर में आईटीबीपी संचालित कोरोना अस्पताल से 3 मरीजों को मिली छुट्टी, कुल 4 मरीज हुए ठीक


14 Jul 2020, 7:10 PM

महाराष्ट्र में 101 वर्षीय वृद्ध ने कोरोना को हराया, जन्मदिन के दिन छुट्टी मिलने पर अस्पताल में जश्न

14 Jul 2020, 6:50 PM

रेलवे ने यात्रियों को कोरोना से बचाने विकसित किया कोच

कोरोना काल मे भारतीय रेलवे ने यात्रियों को कोविड-19 वायरस संक्रमण से बचाने के लिए कई उपाय किए हैं। रेलवे की कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री ने एक ऐसा कोच विकसित किया है, जो यात्रियों को कोरोना के खतरे से बचाएगा। रेलवे ने बताया है कि पोस्ट कोविड कोच को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। रेलवे के मुताबिक, इन कोचों में दी गईं सुविधाओं का इस्तेमाल उन्हें हाथ से छुए बिना ही किया जा सकता है। कोच में कॉपर कोटेड हैंडरेल और चिटकनी, प्लाज्मा एयर प्यूरिफिकेशन और टाइटेनियम डाई-ऑक्साइड कोटिंग है।


14 Jul 2020, 6:34 PM

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने अयोध्या और भगवान राम पर PM केपी ओली की टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा- टिप्पणी किसी भी राजनीतिक विषय से जुड़ी नहीं है

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने अयोध्या और भगवान राम पर PMके.पी. ओली की टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा,"टिप्पणी किसी भी राजनीतिक विषय से जुड़ी नहीं है।किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है;इसका उद्देश्य अयोध्या के सांकेतिक और सांस्कृतिक मूल्य को कम करना नहीं है"

14 Jul 2020, 6:34 PM

मदुरै-विल्लूपुरम-मदुरै सुपरफास्ट इंटरसिटी स्पेशल और तिरुचिरापल्ली-नागरकोली-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट इंटरसिटी 31 जुलाई तक रद्द रहेगीः साउदर्न रेलवे


14 Jul 2020, 6:25 PM

हिमाचल प्रदेश में #COVID19 मामलों की संख्या 1,302 हो गई है

हिमाचल प्रदेश में कोविड 19 मामलों की संख्या 1,302 हो गई है, जिसमें से 345 मामले सक्रिय हैं

14 Jul 2020, 6:19 PM

केरल में कोरोना के 608 नए मामले सामने आए हैं


14 Jul 2020, 6:06 PM

पंजाब मेडिकल कॉलेज के और 8 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

पंजाब के फरीदकोट स्थित गुरु गोविद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के और 8 डॉक्टर मंगलवार को हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक हफ्ते के अंदर इस अस्पताल के 11 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिविल सर्जन राजिंदर कुमार ने बताया कि 8 डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी इस अस्पताल के हड्डीरोग विभाग के हैं। उपायुक्त विमल कुमार सेतिया भी अपनी मां की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम-क्वारंटाइनहो गए हैं। कुमार ने कहा कि इन डॉक्टरों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है, लेकिन इन सबकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

14 Jul 2020, 5:58 PM

कुख्यात विकास दुबे समेत अन्य एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाब

कानपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के दस जुलाई को हुए एनकाउंटर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। अब इस मामले में 20 जुलाई को सुनवाई होगी।


14 Jul 2020, 5:57 PM

दिल्लीः 10 तिब्बती असोसिएशन ने WHO के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

14 Jul 2020, 5:57 PM

मुंबई: शहर के कई इलाकों में बारिश


14 Jul 2020, 5:06 PM

20 राज्यों की कोरोना रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि 20 राज्यों की रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत 63 प्रतिशत से बेहतर है।

14 Jul 2020, 5:05 PM

कोरोना के 86 प्रतिशत मामले 10 राज्यों तक सीमित

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इस बीमारी के 86 प्रतिशत मामले 10 राज्यों तक ही सीमित हैं।


14 Jul 2020, 4:56 PM

जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सेल्फ क्वारंटाइन में गए

14 Jul 2020, 4:35 PM

बिहार सरकार ने राज्य में 16 से 31 जुलाई के बीच लागू होने वाले लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइंस जारी की

बिहार सरकार ने राज्य में 16 से 31 जुलाई के बीच लागू होने वाले लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है। गाइडलाइंस के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान खेती और निर्माण से संबंधी कामों पर रोक नहीं रहेगी। लॉकडाउन के दौरान धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। वाणिज्यिक, निजी और सरकारी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी गई है।


14 Jul 2020, 4:26 PM

'पंजाब आने पर इंटरनेशनल यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा'

पंजाब में कोरोना की नई गाइडलाइंस पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा, “इंटरनेशनल यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा। 72 घंटों के अंदर लौटने वाले डोमेस्टिक यात्रियों को क्वारंटाइन होने की जरूरत नहीं। शादी में अब से 50 लोगों की जगह 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं।”

14 Jul 2020, 4:19 PM

भीमा कोरेगांव हिंसा: विशेष NIA कोर्ट ने 22 जुलाई तक गौतम नवलखा को NIA की हिरासत में भेजा


14 Jul 2020, 4:17 PM

दक्षिण कन्नड़ जिले में 15 जुलाई रात 8 बजे से 23 जुलाई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन

दक्षिण कन्नड़ जिले में 15 जुलाई 2020 की रात 8 बजे से 23 जुलाई 2020 की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

14 Jul 2020, 4:07 PM

बिहार में कोरोना के 1432 नए मामले आए सामने

बिहार में कोरोना के 1432 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 18853 हो गई है। राज्य में अब तक 12364 मरीज रिकवर हुए हैं।


14 Jul 2020, 3:52 PM

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू में 15 जुलाई से एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की

14 Jul 2020, 3:51 PM

शुक्रवार रात 10बजे से सोमवार सुबह 5बजे तक कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे: अवनीश अवस्थी

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि शुक्रवार रात 10बजे से सोमवार सुबह 5बजे तक कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। ये हर शनिवार-रविवार रहेंगे। इस अवधि में सभी शासकीय कार्यालय आवश्यक सेवाओं और बैंकों को छोड़कर बंद रहेंगे।


14 Jul 2020, 3:50 PM

टिड्डी दल को मारने के लिए फायर विभाग की टीम, केंद्रीय टीम और राज्य कृषि विभाग की टीम लगी हुई है: अवनीश अवस्थी

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि टिड्डी दल को मारने के लिए फायर विभाग की टीम, केंद्रीय टीम और राज्य कृषि विभाग की टीम लगी हुई है ताकि स्प्रे कर इनका सफाया किया जा सके।

14 Jul 2020, 3:34 PM

ग्रेटर नोएडा : दोस्तों ने मिलकर व्यापारी की हत्या की, गिरफ्तार

कारोबारी आदित्य सोनी के दो दोस्तों को उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनी पांच जुलाई से लापता था। पुलिस ने मंगलार को यह जानकारी दी। 22 वर्षीय पीड़ित ग्रेटर नोएडा स्थित गौर अतुल्यम सोसाइटी का निवासी था। दोनों आरोपी भी इसी सोसायटी में रहते थे।
पुलिस के अनुसार, आदित्य और उसके दोस्तों के बीच, आदित्य द्वारा मजाक करने के बाद हाथापाई हो गई थी। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे लाठी से पीटा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

शव को श्याम नगर के पास जमालपुर में एक नहर के पास फेंक दिया गया। शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रयोग में लाई गई कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने व्यापारी की कार और उसके सामानों को भी दोनों आरापियों से बरामद कर लिया और गोताखोरों की मदद से शव भी बरामद कर लिया गया है।


14 Jul 2020, 3:13 PM

बिहार में 31 जुलाई तक रहेगा लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए बिहार में नीतीश सरकार ने एक और लॉकडाउन 16 जुलाई से 31 जुलाई तक का फैसला लिया है। गुरुवार से लागू होने वाले लॉकडाउन में इस बार सभी जिला मुख्यालय, सब डिविजनल मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और नगर निकाय में यह प्रभावी होगा।

14 Jul 2020, 3:03 PM

बिहार: सासाराम के मांझर कुंड में पिकनिक मनाने गए हुए तीन लड़कों की डूबने से मौत

बिहार के सासाराम के मांझर कुंड में पिकनिक मनाने गए हुए तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई है। थाना नगर इंस्पेक्टर ने बताया,"तीन लड़के पहाड़गंज घुमने गए थे। वे वहीं मांझर कुंड में डूब गए। आगे की कार्रवाई जारी है।"


14 Jul 2020, 2:25 PM

बेंगलुरु: मेट्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे 80 ज्यादा मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए

बेंगलुरु के नागवारा में नम्मा मेट्रो फेज दो के गोटीगेरे लेन के लिए काम करने वाले 80 से अधिक मजदूरों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

14 Jul 2020, 2:14 PM

आंध्र प्रदेश: कृष्णा जिले के तिरुवुरु शहर के निचले इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़


14 Jul 2020, 2:09 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1916 नए केस आए सामने, 43 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 1916 नए केस सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,019 हो गई है। इसमें 15,144 मामले सक्रिय हैं और 17,467 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कोरोना से 408 लोगों की मौत हो चुकी है।

14 Jul 2020, 2:03 PM

हेमांग अमीन को BCCI के सीईओ का अंतरिम प्रभार दिया गया: BCCI के सूत्र


14 Jul 2020, 1:36 PM

देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है: कांग्रेस

14 Jul 2020, 1:25 PM

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सबसे अच्छे नतीजे है: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों के 92.2 प्रतिशत और सरकारी स्कूलों के 97.92 प्रतिशत नतीजे आए हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के सबसे अच्छे नतीजे हैं। हमारे कुल 916 स्कूल हैं, जिसमें 12वीं क्लास के पेपर दिए गए। उनमें से 396 स्कूलों के 100 प्रतिशत नतीजे आए हैं।


14 Jul 2020, 1:11 PM

9 कोल ब्लॉक की नीलामी के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तलब किया

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को झारखंड सरकार द्वारा राज्य के 9 कोयला ब्लॉक की नीलामी के फैसले को चुनौती देने के लिए दायर याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया।

14 Jul 2020, 1:02 PM

बंगाल में 10वीं बोर्ड के कल और 12वीं के 17 जुलाई को आएंगे नतीजे: सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य में 10वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम कल आएंगे, जबकि कक्षा 12 के परिणाम 17 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।


14 Jul 2020, 12:58 PM

उत्तराखंड: कोर्ट से रोक के बावजूद काली नदी धारचूला के किनारों पर अवैध खनन जारी

उत्तराखंड में 30 जून को नदी के किनारों पर किसी भी तरह के अवैध खनन पर पाबंदी लगाने के हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी काली नदी धारचूला के किनारों पर अवैध खनन जारी। वहीं, धारचूला डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार शुक्ला ने कहा, “मुख्य रूप से महिलाएं अभी भी खनन जारी रखे हुए हैं। जब हम उन्हें पकड़ने जाते हैं तो वो नदी पार कर लेती हैं। हम उनके खिलाफ ज्यादा कार्रवाई नहीं कर पाते। हम अब से इनके फोटो निकाला करेंगे और पहचान आने पर इन पर जुर्माना लगाया जाएगा।”

14 Jul 2020, 12:46 PM

CBSE 10वीं बोर्ड के नतीजे कल घोषित करेगा

CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम कल घोषित करेगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है।


14 Jul 2020, 12:34 PM

जून में थोक महंगाई दर वार्षिक आधार पर -1.81% रही, पिछले साल जून में 2.02% थी

देश में जून महीने में वस्तुओं के सामान के थोक भाव में कमी देखी गई। इसी वजह से पिछले महीने थोक महंगाई दर -1.81 प्रतिशत पर रही। थोक महंगाई दर में लगातार तीसरे महीने कमी देखने को मिली है।

14 Jul 2020, 12:15 PM

यूपी में कल लॉकडाउन का बेबी पैक खत्म हुआ, कल ही कोरोना के 1664 नए केस सामने आ गए- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कल लॉकडाउन का बेबी पैक समाप्त हुआ और कल ही यूपी में कोरोना के 1664 नए केस आ गए। साफ है इस तरह के कदम कोरोना की रोकथाम नहीं कर पा रहे और टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर लापरवाही हो रही है। या फिर लॉकडाउन का यह बेबी पैक कोरोना रोकथाम के लिए नहीं, किसी और चीज के लिए किया गया था।”


14 Jul 2020, 12:01 PM

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की वार्ता आज पूर्वी लद्दाख के चुशुल में शुरू

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की वार्ता आज पूर्वी लद्दाख के चुशुल में शुरू हुई है, जहां वे वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों सेनाओं के बीच दूसरे चरण के डिसएंजेगमेंट पर चर्चा करेंगे।

14 Jul 2020, 11:38 AM

दिल्ली में पॉजिटिव रेट और डेथ रेट में कमी आ रही है: सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पॉजिटिव रेट और डेथ रेट में कमी आ रही है, लेकिन लोगों को इससे संतुष्ट नहीं होना है, क्योंकि कोरोना का कुछ नहीं पता, कल यह फिर से बढ़ सकता है। इसलिए हमें हमेशा एहतियात बरतनी होगी। हमें हमेशा मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और अपने हाथ धोते रहना है।”


14 Jul 2020, 11:35 AM

कानपुर शूटआउट के दौरान पुलिस से लूटी गई AK- 47 विकास दुबे के घर से बरामद, सहयोगी शशिकांत गिरफ्तार

कानपुर के बिकरू गांव में बीते 2 जुलाई की रात पुलिस मुठभेड़ के आरोपी और विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शशिकांत के सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शशिकांत से पूछताछ के आधार पर मुठभेड़ में लूटी गई पुलिस की AK-47 रायफल, 17 कारतूस और इंसास रायफल के 20 कारतूस बरामद कर लिए गए हैं।

14 Jul 2020, 11:30 AM

ओडिशा में कोरोना वायरस के 543 नए केस आए सामने

ओडिशा में कोरोना के 543 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 505 लोग रिकवर हुए हैं। कुल मामलों की संख्या 14280 हो गई है, जिसमें 4929 सक्रिय मामले, 74 मौतें और 9255 रिकवरी शामिल हैं।


14 Jul 2020, 11:29 AM

बिहार: भागलपुर के नौगछिया क्षेत्र में कोशी नदी में एक स्कूल की इमारत का हिस्सा ढहा

बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया क्षेत्र में कोशी नदी में एक स्कूल की इमारत का हिस्सा भारी बारिश और बाढ़ के बाद ढह गया।

14 Jul 2020, 11:21 AM

बिहार बीजेपी के 75 नेता पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बड़ी संख्या में बिहार बीजेपी नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। खबरों के मुताबिक, बिहार बीजेपी के 75 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन नेताओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनमें संगठन के महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राधा मोहन शर्मा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।


14 Jul 2020, 11:10 AM

पुडुचेरी में कोरोना के 63 नए मामले आए सामने

14 Jul 2020, 11:08 AM

उत्तर प्रदेश: लगातार बारिश के बाद प्रयागराज के कई इलाकों में जलभराव


14 Jul 2020, 10:51 AM

नागालैंड में कोरोना के 33 नए केस आए सामने

नागालैंड में आज कोरना के 33 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 878 हो गई है, जिसमें 538 सक्रिय मामले और 340 ठीक हो चुके मामले शामिल हैं।

14 Jul 2020, 10:50 AM

राजस्थान में कोरोना के 98 नए केस आए सामने, 3 लोगों की मौत

राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक 98 नए कोरोना मामले और 3 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 25034 हो गई है, जिसमें 5759 सक्रिय मामले और 521 मौतें शामिल हैं।


14 Jul 2020, 10:31 AM

महाराष्ट्र: पुणे के शिवाजीनगर में ट्रैफिक जाम

14 Jul 2020, 10:21 AM

बिकरू गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद आरोपी हथियार भी लूट ले गए थे: यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार


14 Jul 2020, 9:47 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना 28498 नए केस आए सामने, 553 की मौत, कुल संक्रमित 9 लाख के पार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9,06,752 हो गई है, जिसमें 3,11,565 सक्रिय मामले, 5,71,460 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है।

14 Jul 2020, 9:41 AM

देश में 13 जुलाई तक कोरोना के 1,20,92,503 नमूनों का परीक्षण किया गया


14 Jul 2020, 9:33 AM

35 लोधी एस्टेट में रहने देने के लिए पीएम से अनुरोध करने वाली खबर का प्रियंका गांधी ने किया खंडन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उस खबर का खंडन किया है, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने पीएम से अनुरोध किया था कि उन्हें 35 लोधी एस्टेट में कुछ दिन के लिए रहने दिया जाए। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा, “यह झूठी खबर है। मैंने सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है। 1 जुलाई को मुझे सौंपे गए निष्कासन पत्र के अनुसार, मैं 1 अगस्त तक 35 लोधी एस्टेट में सरकारी आवास खाली कर दूंगी।”

14 Jul 2020, 9:16 AM

नागालैंड के लॉन्गलेन्ग जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया

नागालैंड के लॉन्गलेन्ग जिले में आज

सुबह 8:32 बजे 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है।


14 Jul 2020, 8:50 AM

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में 'वन नेशन वन कार्ड' योजना का शुभारंभ

14 Jul 2020, 8:32 AM

दिल्ली: एक नाबालिग की हत्या के आरोप में 3 नाबालिग लड़कों को किशोर गृह भेजा गया

दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में कल एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को पकड़कर किशोर गृह भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।


14 Jul 2020, 8:29 AM

कर्नाटक: कलबुर्गी में लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद, सड़कें सुनसान

कर्नाटक के कलबुर्गी में लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद और सुनसान सड़कें दिखाई दे रही हैं। कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने 14 जलाई से लेकर 20 जुलाई तक कलबुर्गी में लॉकडाउन का आदेश दिया है।

14 Jul 2020, 8:24 AM

पश्चिम बंगाल: विधायक देबेंद्र नाथ रे की मौत के विरोध में बीजेपी ने उत्तरी बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने पार्टी विधायक देबेन्द्र नाथ रे की मौत के विरोध में आज उत्तरी बंगाल के जिलों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। बीजेपी विधायक देबेन्द्र नाथ रे का शव बिंदल में उनके गांव के घर के पास फंदे से लटका मिला था। सिलीगुड़ी और रायगंज से तस्वीरें सामने आई हैं।


14 Jul 2020, 8:20 AM

राहुल गांधी ने कहा- इस हफ्ते देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार चला जाएगा

14 Jul 2020, 8:14 AM

जम्मू-कश्मीर: तीन महीने बाद पुंछ बस स्टैंड सेवा फिर से शुरू


14 Jul 2020, 8:04 AM

अमेरिका में कोरोना का कहर, एक दिन में 65 हजार नए केस आए सामने, अब तक 1 लाख 38 हजार लोगों की मौत

अमेरिका में कोरोना वायरस सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। अमेरिका में एक दिन में 65 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 465 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में कोरोना से अब तक 1 लाख 38 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia