बड़ी खबर LIVE: पद्म भूषण सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव, वीडियो जारी कर बताया

पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव हो गई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संक्रमित होने की जानकारी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

22 Aug 2020, 12:01 AM

अरुणाचल प्रदेश में आज कोरोना के 60 नए केस मिले, 32 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे

21 Aug 2020, 11:36 PM

असम में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1856 नए केस मिले, संक्रमितों की संख्या 87908 पहुंची

21 Aug 2020, 11:35 PM

रेलवे ने 44 सेमी हाईस्पीड ट्रेनों के निर्माण का टेंडर रद्द किया, फिर से नया टेंडर जारी होगा


21 Aug 2020, 11:33 PM

झारखंड में आज कोरोना के 955 नए केस मिले, 6 मरीजों की मौत, 28196 पहुंचा कुल केस

21 Aug 2020, 11:32 PM

कोरोना के बढ़ते केस के बीच हरियाणा और चंडीगढ़ में शनिवार-रविवार को दुकानें बंद रखने का आदेश


21 Aug 2020, 10:47 PM

औरंगाबाद के युवक को सोनाक्षी सिन्हा पर अपमानजनक कमेंट करना पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार

21 Aug 2020, 10:45 PM

राजीव कुमार होंगे नए चुनाव आयुक्त, आयोग में अशोक लवासा की जगह लेंगे


21 Aug 2020, 10:44 PM

बाढ़ और कोरोना मुक्त होने तक बिहार चुनाव रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

21 Aug 2020, 10:41 PM

हरियाणा में आज कोरोना के 1203 नए केस मिले, 7 मरीजों की मौत, 52129 पहुंचा कुल केस


21 Aug 2020, 10:40 PM

आईबी कर्मी की हत्या मामले में दिल्ली कोर्ट ने ताहिर हुसैन के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया

21 Aug 2020, 10:32 PM

गोवा में आज कोरोना के 385 नए केस मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 13484 पहुंची


21 Aug 2020, 10:30 PM

विंग कमांडर गजानंद यादव को एयर एडवेंचर के लिए तेन्जिंग नॉरगे अवार्ड मिला, भारतीय वायु सेना ने दी बधाई

21 Aug 2020, 10:06 PM

मेघालय में एंट्री के 6 प्वाइंट 31 अगस्त की रात से 7 सितंबर तक रहेंगे बंद


21 Aug 2020, 9:59 PM

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोलमपल्ली बांध में ओवरफ्लो से कई इलाके जलमग्न हुए

21 Aug 2020, 9:54 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 1335 नए केस मिले, 12 संक्रमितों की मौत


21 Aug 2020, 9:52 PM

पुड्डुचेरी में कल गणेश चतुर्थी के लिए आज बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी

21 Aug 2020, 9:49 PM

सुशांत सिंह केस की जांच कर रही सीबीआई टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन से निकली


21 Aug 2020, 9:46 PM

जम्मू-कश्मीर में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, कठुवा जिले में कई घरों पर दागे मोर्टार

जम्मू-कश्मीर के कठुवा जिले के हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती गांव में पाकिस्तान द्वारा भारी गोलाबारी से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण वे परेशान हैं। गोलीबारी लगभग 10 बजे शुरू होती है और सुबह 5 बजे तक जारी रहती है।

21 Aug 2020, 9:45 PM

त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट को निजी हाथों में देने के खिलाफ केरल सरकार हाईकोर्ट पहुंची, सोमवार को सुनवाई


21 Aug 2020, 8:46 PM

पद्म भूषण सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव, वीडियो जारी कर बताया

पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव हो गई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संक्रमित होने की जानकारी दी है।

21 Aug 2020, 8:46 PM

महाराष्ट्र में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बंगले पर काम करने वाले 4 सहायक कोरोना पॉजिटिव


21 Aug 2020, 8:46 PM

नेपाल में कुछ एहतेयातों के साथ 1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान बहाल करने का फैसला

21 Aug 2020, 8:46 PM

पंजाब में आज कोरोना के 1513 नए केस मिले, 34 मरीजों की मौत, 856 ठीक होकर लौटे


21 Aug 2020, 8:19 PM

तेलंगाना पावर प्लांट हादसे में मारे गए इंजीनियर के परिजन को 50 लाख और अन्य को 25 लाख मुआवजे का ऐलान

21 Aug 2020, 8:02 PM

कोझिकोड विमान हादसे के बाद जागा डीजीसीए, 12 एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथ में लिया


21 Aug 2020, 7:59 PM

सुशांत सिंह की मौत की रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी एम्स की फॉरेंसिक टीम, देगी अपनी राय

21 Aug 2020, 7:58 PM

राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में अचानक ते बारिश


21 Aug 2020, 7:41 PM

दिल्ली में बैंक्वेट हॉल को ककोविड अस्पतालों से जुड़ने का फैसला वापस लिया गया

21 Aug 2020, 7:39 PM

चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे में 116 नए कोरोना मरीज मिले, 2 संक्रमितों की मौत


21 Aug 2020, 7:37 PM

कर्नाटक में आज कोरोना के 7571 नए केस मिले, 93 मरीजों की मौत

21 Aug 2020, 7:03 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 4617 मामले पहुंच गए हैं


21 Aug 2020, 6:58 PM

बिहार : गंगा नदी में नाव पलटने से 3 बच्चों की मौत

बिहार में कटिहार जिले के बरारी प्रखंड में गंगा नदी की तेज धार में एक नाव के पलट जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। सभी शवों को शुक्रवार को नदी से बाहर निकाल लिया गया। सेमपुर के थाना प्रभारी पी़ के. भारती ने शुक्रवार को बताया कि बाईसा गोविंदपुर शंकर बांध के पास गुरुवार की शाम एक नाव के डूबने से इसमें सवार तीन बच्चों की मौत हो गई।

21 Aug 2020, 6:47 PM

तमिलनाडु में कोरोना के 5995 नए मामले सामने आए हैं


21 Aug 2020, 6:47 PM

आज दो पुलिस अधिकारियों ने सुशांत सिंह राजपूत के मकान का दौरा किया

21 Aug 2020, 6:47 PM

केरल में आज कोरोना के 1983 नए मामले सामने आए

केरल में आज कोरोना के 1983 नए मामले सामने आए और 1419 लोग ठीक भी हो गए। अभी राज्य में 18673 ऐक्टिव केस हैं और 35247 लोग ठीक हो चुके हैं।


21 Aug 2020, 6:24 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 654 नए मामले सामने आए हैं

21 Aug 2020, 6:24 PM

कर्नाटक कांग्रेस प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर फोन टेपिंग की शिकायत की है

कर्नाटक कांग्रेस प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर फोन टेपिंग की शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच करने को कहा है।


21 Aug 2020, 6:15 PM

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए बिहार के दो श्रद्धालु पाए गए कोरोना पॉजिटिव

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए बिहार के रियासी के दो श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

21 Aug 2020, 5:55 PM

जरूरी सामान के अलावा सभी दुकानें और कार्यालय शनिवार और रविवार को बंद रहेंगेः हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री


21 Aug 2020, 5:37 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 9544 नए मामले सामने आए हैं

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना के 9544 नए मामले सामने आए और एक दिन में 8827 लोग ठीक हो गए। 24 घंटे में 91 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना से 3092 लोगों की जान जा चुकी है।

21 Aug 2020, 5:23 PM

तेलंगाना हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है


21 Aug 2020, 5:22 PM

तेलंगाना: श्रीशैलम पावर प्लांट हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत

21 Aug 2020, 5:22 PM

क्रिकेटर इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा, ऐथलीट दुती चंद, शूटर मानू भाकर समेत 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड


21 Aug 2020, 5:20 PM

क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा ऐथलीट मरियप्पन थांगावेलु, टेबल टेनिस चैंपियन मणिका बत्रा को खेल रत्न

क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा ऐथलीट मरियप्पन थांगावेलु, टेबल टेनिस चैंपियन मणिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट और हॉकी प्लेयर रानी को खेल रत्न से नवाजा गया है।

21 Aug 2020, 4:52 PM

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने रायगढ़ में आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया


21 Aug 2020, 4:36 PM

बिहार चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने जारी की गाइडलाइंस

चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के दौरान आम चुनाव/उप-चुनाव के संचालन के लिए दिश-निर्देश जारी किया है। गाइडलाइंस के मुताबिक, उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकते हैं, लोग चुनाव से संबंधित गतिविधियों के दौरान फेस मास्क पहनने होंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव होना है।

21 Aug 2020, 4:30 PM

जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के बाद चिनाब नदी का जलस्तर बढ़े, गेट खोले गए

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने सलाल बांध में भारी की वजह से ज्यादा सिल्ट जमा होने पर गेट खोल दिए गए हैं। सलाल पावर स्टेशन के जनरल मैनेजर ने बताया, "स्थिति नियंत्रण में है। सिल्ट लेवल बढ़ा हुआ था इसलिए हमें मशीनें बंद करनी पड़ीं और गेट खोलने पड़े।”


21 Aug 2020, 4:24 PM

मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में राज गौर चैंबर की इमारत में लगी आग पर काबू पाया गया

मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में राज गौर चैंबर की इमारत में आज दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। 26 मिनट के भीतर आग को बुझा दिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

21 Aug 2020, 4:11 PM

हिमाचल प्रदेश: कोर्ट ने एक 32 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में सात लोगों को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की स्थानीय अदालत ने गग्गल इलाके में एक 32 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में सात लोगों को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।


21 Aug 2020, 3:52 PM

बिहार में गंगा उफनाई, 16 जिलों के 81.79 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में गंगा को छोड़कर अन्य प्रमुख नदियों के जलस्तर में हो रही कमी के कारण उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। इस बीच गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए कई इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। राज्य में फिलहाल 16 जिलों के 81़ 79 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बागमती, बूढ़ी गंडक सहित कई नदियों के जलस्तर में कमी के कारण उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि कई नदियां अभी भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

21 Aug 2020, 3:42 PM

JDU के कई MLA हमारे संपर्क में हैं, कुछ दिनों में वो हमारे पास आने वाले हैं: तेजप्रताप यादव

अपने ससुर चंद्रिका राय के JDU में शामिल होने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी कोई हैसियत कोई वज़ूद नहीं है जनता उनको नहीं लालू जी को चाहती है। उनका JDU में जाने से कोई फायदा नहीं है। JDU के कई MLA हमारे संपर्क में हैं, कुछ दिनों में वो हमारे पास आने वाले हैं हम आपको जल्द ही न्यूज़ देंगे।


21 Aug 2020, 3:40 PM

तेलंगाना के श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट में लगी आग, 2 लाश बरामद

तेलंगाना के श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट में लगी आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक 2 लाशों को बरामद कर लिया गया है। माना जा रहा है कि पावर प्लांट के अंदर 9 मजदूर फंसे थे।

21 Aug 2020, 3:28 PM

केजरीवाल ने कोविड-19 संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले एक सफाईकर्मी के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले एक सफाईकर्मी के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें अनुग्रह राशि के रूप में एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।


21 Aug 2020, 3:18 PM

रांची पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन PLFI के जोनल कमांडर परमेश्वर गोप उर्फ प्रेम गोप को गिरफ्तार किया

21 Aug 2020, 3:03 PM

आंध्र प्रदेश: कृष्णा जिले के दमलुरु गांव में कट्टलेरु धारा में भारी बारिश की वजह से जलस्तर बढ़ा


21 Aug 2020, 2:57 PM

ओडिशा: कालाहांडी जिले के भवानीपटना में जंगली भालू ने एक व्यक्ति पर किया हमला

21 Aug 2020, 2:38 PM

फेसबुक विवाद को लेकर सुरजेवाला का कार्टून के जरिए आरएसएस-बीजेपी पर निशाना

फेसबुक विवाद को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कार्टून के जरिए आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट हुए लिखा कि ये न्यू इंडिया है। सुरजेवाला की ओर से शेयर किए गए कार्टून में एक शख्स सफेद शर्ट और खाकी की हॉफ पैंट पहनकर फेसबुक के लोगो पर हाथ रखकर कसम खाता है, ‘शपथ लेता हूं कि मैं जुकरबर्ग द्वारा स्थापित सभी नियमों का पालन करूंगा और…”


21 Aug 2020, 2:30 PM

IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी सहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी UAE के लिए रवाना

महेंद्र सिंह धोनी सहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए चेन्नई हवाई अड्डे से संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होंगे। यह आयोजन 19 सितंबर, 2020 से 10 नवंबर, 2020 तक यूएई में होगा।

21 Aug 2020, 2:15 PM

आंध्र प्रदेश टास्क फोर्स पुलिस ने कृष्णा जिले में शराब की 2530 बोतलों को जब्त किया

आंध्र प्रदेश टास्क फोर्स पुलिस ने कृष्णा ज़िले में शराब की 2530 बोतलों को जब्त किया, इन्हें तेलंगाना से आंध्र प्रदेश लाया जा रहा था। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जबकि दूसरा भाग गया।


21 Aug 2020, 1:48 PM

झारखंड में 20 अगस्त को कोरोना के 820 नए मामले आए सामने, 13 लोगों की मौत

झारखंड में कल (20 अगस्त) को कोरोना के 820 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुईं। झारखंड में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,341 है, जिसमें 9,505 सक्रिय मामले, 17,445 ठीक/डिस्चार्ज हो चुके मामले और 291 मौतें शामिल हैं।

21 Aug 2020, 1:46 PM

हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 34 नए केस आए सामने, 2 लोगों की मौत


21 Aug 2020, 1:44 PM

बेरोजगारी के मुद्दे पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम 1 सितंबर को अपने आवास पर उपवास रखेंगे

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, “मैं 1 सितंबर को बेरोजगार नौजवानों की व्यथा को समाज और राज्य के नीति नियंताओं के सामने लाने के लिए अपने आवास पर उपवास रखूंगा।”

21 Aug 2020, 1:42 PM

झारखंड के साहिबगंज में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए


21 Aug 2020, 1:39 PM

राजस्थान के कई जिलों में आगले दो घंटे में बारिश की संभावना

21 Aug 2020, 1:20 PM

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारी बारिश के बाद नदी, नाले उफान पर, कई इलाकों में जलभराव


21 Aug 2020, 1:11 PM

लालू यादव की सुरक्षा में लगे 9 जवान पाए गए कोरोना पॉजिटिव

झारखंड के रांची में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात किए 9 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लालू यादव को रांची रिम्स के 1 कैली डॉयरेक्टर बंगले में रखा गया है। यह सभी जवान बंगले के बाहर तैनात थे। रिम्स के अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा कि सभी जवानों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।

21 Aug 2020, 1:11 PM

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 62,282 मरीज हुए ठीक


21 Aug 2020, 12:57 PM

दिल्ली: कोरोना से जान गंवाने वाले MCD सफाईकर्मी के परिवार को सीएम केजरीवाल ने 1 करोड़ का चेक सौंपा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मजनू का टीला इलाके में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले MCD सफाई कर्मचारी राजू के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।

21 Aug 2020, 12:53 PM

कोलकाता में ACP उदय शंकर बनर्जी की कोरोना से मौत


21 Aug 2020, 12:51 PM

पुडुचेरी में कोरोना के 313 नए मामले आए सामने, 6 लोगों की मौत

21 Aug 2020, 12:50 PM

चंडीगढ़ में बारिश हुई


21 Aug 2020, 12:46 PM

ओडिशा: बैतरणी नदी ने खतरे के निशान पर

21 Aug 2020, 12:32 PM

हिमाचल: मंडी जिले में सेना का ट्रक खाई में गिरा, तीन जवान घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर एरिया में आज सेना के एक ट्रक के पलट जाने से सेना के तीन जवान घायल हो गए। मंडी जिले के एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने यह जानकारी दी।


21 Aug 2020, 12:30 PM

स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान मेरे संबोधन के कुछ अंश: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान मेरे संबोधन के कुछ अंश। संगठित और असंगठित अर्थव्यव्स्था का कोरोना के पहले से ही काफ़ी बुरे हाल है। जब तक पैसा सीधे-सीधे किसानों, मज़दूरों और MSMEs को नहीं दिया जाएगा, स्थिति में सुधार नहीं हो सकता।”

21 Aug 2020, 12:15 PM

सुशांत केस से जुड़े सभी दस्तावेज मुंबई पुलिस ने CBI को सौंपे

सुशांत केस से जुड़े सभी दस्तावेज मुंबई पुलिस ने सीबीआई को सौंप दिए हैं। जो दस्तावेज सौंपे गए हैं उनमें 56 लोगों के दर्ज किए गए बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटना की पंचनामा रिपोर्ट, ऑटोप्सी रिपोर्ट, सुशांत के 3 मोबाइल, लैपटॉप, फांसी में इस्तेमाल हुआ हरा कपड़ा, सुशांत के शव पर मौजूद कपड़े, मोबाईल की CDR एनालेसिस, बांद्रा पुलिस की केस डायरी, सुशांत के बेड पर रखे कंबल, बेडशीट, कप जिसमें जूस पिया, प्लेट, सीसीटीवी डीवीआर और कैमरा, स्पॉट की फॉरेंसिक रिपोर्ट, 13-14 जून की बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज शामिल है।


21 Aug 2020, 12:07 PM

ओडिशा में कोरोना के 2,698 मामले आए सामने

21 Aug 2020, 12:04 PM

सुशांत केस: बांद्र पुलिस स्टेशन से DCP जोन 9 के दफ्तार पहुंची सीबीआई


21 Aug 2020, 11:29 AM

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के 303 नए मामले आए सामने, 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र पुलिस में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 303 नए केस सामने आए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 13,180 मामले सामने आ चुके हैं और 136 लोगों की मौत हो चुकी है।

21 Aug 2020, 11:15 AM

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है

आर्मी अस्पताल के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल हालात पहले जैसी है। फेफड़े के संक्रमण के लिए उनका इलाज किया जा रहा है और वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।


21 Aug 2020, 11:09 AM

राजस्थान में कोरोना के 695 नए केस आए सामने, 5 लोगों की मौत

21 Aug 2020, 10:57 AM

सुशांत केस: मुंबई में CBI की टीम जांच के सिलसिले में बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची

मुंबई में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सुशांत सिंह राजपूत मामले की आगे की जांच के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची है।


21 Aug 2020, 10:48 AM

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के चैसर गांव में एक घर ढहने से एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत

21 Aug 2020, 10:23 AM

सुशांत केस: मुंबई में CBI ने एक अज्ञात व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने मुंबई पहुंची CBI की टीम ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की है। इसके अलावा सीबीआई मामले से जुड़े एक व्यक्ति को लेकर पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस भी पहुंची थी।


21 Aug 2020, 10:18 AM

केरल: मलप्पुरम में वन ने गर्भवती जंगली भैंस को मारने के आरोप में 6 लोगों गिरफ्तार किया

केरल के मलप्पुरम में वन विभाग के अधिकारियों ने गर्भवती जंगली भैंस को मारने के लिए 6 लोगों को गिरफ्तार किया। 10 अगस्त को एक आरोपी के घर से 25 किलो मीट जब्त किया गया था। बाकी आरोपियों को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। रेंज वन अधिकारी ने बताया, "भैंस को बहुत क्रूरता से मारा गया था।”

21 Aug 2020, 9:43 AM

पश्चिम बंगाल: बीरभूम में आज पूर्ण लॉकडाउन


21 Aug 2020, 9:36 AM

सुशांत केस की जांच के लिए CBI की एक टीम मुंबई में है, कल पहुंची थी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक टीम कल सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच करने के लिए मुंबई पहुंची।

21 Aug 2020, 9:31 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 68,898 नए केस आए सामने, 983 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 68,898 नए केस सामने आए हैं और 983 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,05,824 हो गई है। कोरोना से अब तक 54,849 लोगों की मौत हो चुकी है।


21 Aug 2020, 9:23 AM

अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का निधन

अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी और वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे। वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे।

21 Aug 2020, 9:19 AM

देश में 20 अगस्त तक कोरोना के कुल 3,34,67,237 सैंपल टेस्ट किए गए


21 Aug 2020, 8:55 AM

पश्चिम बंगाल: कोरोना महामारी के बीच सिलीगुड़ी में आज पूर्ण लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल के कोरोना वायरस महामारी के बीच सिलीगुड़ी में आज पूर्ण लॉकडाउन है। पश्चिम बंगाल में 27 और 31 अगस्त को भी पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

21 Aug 2020, 8:38 AM

यूपी और हरियाणा के कई जिलों में अगले दो घंटे बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटों में मुजफ्फरनगर, शामली, करनाल, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, देवबंद, यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।


21 Aug 2020, 8:31 AM

कानपुर पुलिस ने एक ड्रग स्मगलिंग गैंग को पकड़ा

कानपुर पुलिस ने एक ड्रग स्मगलिंग गैंग को पकड़ा और ड्रग बरामद किए। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने बताया, "स्मैक, गांजा, चरस, इंजैक्शन, टैबलेट्स बरामद हुए, इसके अलावा 11 लाख से ज़्यादा की नकदी और कई मोबाइल बरामद किए गए हैं।”

21 Aug 2020, 8:30 AM

उत्तर प्रदेश: देवरिया सदर के बीजेपी विधायक जनमेजय सिंह का हार्ट अटैक की वजह से निधन

उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर के बीजेपी विधायक जनमेजय सिंह का हार्ट अटैक की वजह से बीती रात लखनऊ में निधन हो गया। वह 75 साल के थे।


21 Aug 2020, 8:28 AM

देश में हर दिन 9 लाख से ज्यादा कोरोना के सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

21 Aug 2020, 8:26 AM

तेलंगाना: श्रीशैलम में लेफ्ट बैंक पावर हाउस में 6 लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

तेलंगाना में श्रीशैलम में लेफ्ट बैंक पावर हाउस में कल देर रात आग लग गई। दस लोगों को बचाया गया, जिनमें से 6 का श्रीशैलम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी भी नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।


21 Aug 2020, 8:16 AM

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया और महेश भट्ट की व्हाट्सएप चैट से बड़ा खुलासा!

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बड़ी बात सामने आई है। 8 जून को जब रिया,सुशांत के घर से गई थीं तब उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट से बातचीत की थी। उन्होंने महेश भट्ट से सुशांत के साथ रिश्तों पर मैसेज पर बातचीत की थी। उस चैट के वायरल होते ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रिया ने खुद ही सुशांत संग रिश्ता तोड़ा था। अभी तक ऐसा कहा जा रहा था कि सुशांत के कहने पर 8 जून को रिया ने उनका घर छोड़ा था। रिया ने अपने बयानों में यहां तक कहा है कि वे ऐसा कर खुश नहीं थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia