बड़ी खबर LIVE: रिया चक्रवर्ती ने खुद को निर्दोष बताते हुए माना, लिव-इन में थीं सुशांत के साथ

अभिनेता सुशांत सिंह की संदिग्ध मौत मामले में आरोपों मेंघिरी रिया चक्रवर्ती ने खुद को निर्दोष बताया है। साथ ही उन्होंने माना है कि वह सुशांतके साथ लिव-इन में थीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

31 Jul 2020, 12:01 AM

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 256 नए केस मिले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8856 पहुंची

30 Jul 2020, 11:49 PM

मध्यप्रदेश के उज्जैन में आत्महत्या की कोशिश कर रही लड़की को फायर ब्रिगेड ने बचाया, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के उज्जैन में आत्महत्या की कोशिश कर रही एक लड़की को फायर ब्रिगेड की टीम ने सफलतापूर्वक बचा लिया। पुलिस ने बताया कि लड़की मानसिक रोगी है और खिड़की से निकल कूदने की कोशिश कर रही थी। फायर ब्रिगेड की मदद से उसे उतार लिया गया।

30 Jul 2020, 11:47 PM

अफगानिस्तान के लोगेर प्रांत में कार ब्लास्ट में 8 की मौत, 30 गंभीर रूप से घायल


30 Jul 2020, 11:46 PM

पुणे के चीड़ियाघर में 16.5 साल की बाघिन की मौत, उम्र संबंधी बीमारियां बनीं वजह

30 Jul 2020, 11:41 PM

झारखंड सरकार ने लॉकडाउन के तहत जारी प्रतिबंधों को 31 अगस्त तक बढ़ाया


30 Jul 2020, 11:19 PM

राजस्थान में 1 सितंबर से सभी धार्मिक स्थल खुलेंगे, गहलोत सरकार हर पंचायत में ग्राम रक्षक बहाल करेगी

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 1 सितंबर से सभी धार्मिक स्थल खोलने का आदेश दिया है। सीएम गहलोत ने सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने 31 अगस्त तक हर ग्राम पंचायत में ग्राम रक्षक बहाल करने का भी आदेश दिया है, जो पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करेंगे।

30 Jul 2020, 11:05 PM

दिल्ली में कोरोना का शिकार हुए डॉ जावेद के परिवार से मिले केजरीवाल, एक करोड़ मुआवजा दिया

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना से मारे गए डॉ जावेद अली के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि यह एक छोटी राशि है, जिसके जरिये हम बताना चाहते हैं कि दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं।


30 Jul 2020, 10:43 PM

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गैंग को पकड़ा, 80 किलो गांजा के साथ 8 अरेस्ट

30 Jul 2020, 10:36 PM

झारखंड में आज कोरोना के 371 नए केस मिले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 10399 हुई


30 Jul 2020, 10:34 PM

असम में कोरोना के रिकॉर्ड केस, 24 घंटे में 2112 नए मामले मिले, कुल केस 38407 पहुंचा

30 Jul 2020, 10:32 PM

सुशांत सिंह मौत मामले में बिहार पुलिस ने अंकिता लोखंडे से की पूछताछ


30 Jul 2020, 10:05 PM

रिया चक्रवर्ती ने खुद को निर्दोष बताते हुए माना, लिव-इन में थीं सुशांत के साथ

अभिनेता सुशांत सिंह की संदिग्ध मौत मामले में आरोपों में घिरी रिया चक्रवर्ती ने खुद को निर्दोष बताया है। साथ ही उन्होंने माना है कि वह सुशांत के साथ लिव-इन में थीं।

30 Jul 2020, 9:56 PM

राजस्थान में आज कोरोना के 1156 नए केस मिले, 13 संक्रमितों की मौत, कुल केस 40936 पहुंचा


30 Jul 2020, 9:56 PM

अफगानिस्तान में भीषण कार बम धमाका, दर्जनों लोगों की मौत की खबर, कई घायल

30 Jul 2020, 9:21 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाईकोर्ट समेत अधीनस्थ अदालतों में कामकाज 14 अगस्त तक स्थगित किया


30 Jul 2020, 9:19 PM

आंध्र प्रदेश के बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय पवित्रोत्सवम उत्सव शुरू, दर्शन भी रहेगा जारी

30 Jul 2020, 9:17 PM

बिहार में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजा देगी सरकार


30 Jul 2020, 8:56 PM

बिहार में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत

30 Jul 2020, 8:55 PM

मध्य प्रदेश में कोरोना के 834 नए केस, 13 लोगों की मौत


30 Jul 2020, 8:44 PM

पश्चिम बंगाल में कोरोना से 46 और लोगों की मौत, 2434 नए केस आए सामने

30 Jul 2020, 8:36 PM

हरियाणा में आज कोरोना के 623 नए मामले,कुल संक्रमितों की संख्या 34254 हुई 


30 Jul 2020, 8:34 PM

पंजाब में कोरोना के 511 नए मामले, अब तक 370 लोगों की मौत

30 Jul 2020, 8:31 PM

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2505 हुई


30 Jul 2020, 8:29 PM

गोवा में कोरोना के 215 नए केस, राज्य में अब तक 42 लोगों की मौत

30 Jul 2020, 8:11 PM

दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों से कोलकाता के लिए 15 अगस्त तक विमान सेवा पर रोक


30 Jul 2020, 8:08 PM

उत्तराखंड में कोरोना से अब तक 76 लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में 199 नए केस 

30 Jul 2020, 8:07 PM

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11147 नए मामले, 266 लोगों की मौत


30 Jul 2020, 8:05 PM

सुशांत सिंह केस में बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किए

30 Jul 2020, 8:03 PM

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1093 नए मामले, 29 लोगों की मौत


30 Jul 2020, 8:03 PM

बिहार में कोरोना को देखते हुए 16 अगस्त तक के लिए सख्ती बढ़ाई गई

30 Jul 2020, 7:27 PM

राहुल गांधी कल ग्रामीण बैंक के संस्थापक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता प्रो मुहम्मद यूनुस से करेंगे बात

कांग्रसे नेता राहुल गांधी कल ग्रामीण बैंक के संस्थापक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता प्रो मुहम्मद यूनुस से करेंगे बातचीत करेंगे। ये बातचीत कल सुबह 10 बजे राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर दिखाया जाएगा।


30 Jul 2020, 7:24 PM

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 22 लोगों की मौत, 1159 नए मामले आए सामने

30 Jul 2020, 7:11 PM

कर्नाटक में कोरोना के 6128 नए केस, 83 और लोगों की गई जान


30 Jul 2020, 7:10 PM

हार्दिक शाह होंगे पीएम मोदी के निजी सचिव, राजीव टोपनो की लेंगे जगह

30 Jul 2020, 7:06 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 450 नए मामले, अब तक 365 लोगों की मौत


30 Jul 2020, 6:53 PM

डोनल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी चुनाव की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, कहा - रद्द कर दिए जाएं इस साल होने वाले चुनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को रद्द कर दिए जाएं।

30 Jul 2020, 6:42 PM

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10167 नए केस, राज्य में अबतक 1281 लोगों की मौत


30 Jul 2020, 6:37 PM

दिल्ली सरकार ने नई शिक्षा नीति पर उठाए सवाल, गिनाई कई खामियां

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति 'हाइली रेगुलेटेड और पुअरली फंडेड' है।

30 Jul 2020, 6:02 PM

तमिलनाडु में कोरोना को 5864 नए केस, 97 और लोगों की मौत


30 Jul 2020, 5:59 PM

पंजाब में राज्य सरकार द्वारा सभी जरूरतमंदों को मुफ्त में प्लाज्मा प्रदान किया जाएगा

30 Jul 2020, 5:40 PM

कोरोना से जिन अस्पतालों में हुई ज्यादा मौत वहां होगी जांच, दिल्ली सरकार ने गठन की चार कमेटी


30 Jul 2020, 5:36 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिम और कोचिंग सेंटर खोलने पर आज जिला कलेक्टरों के विचार मांगे

30 Jul 2020, 4:47 PM

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का ऐलान किया

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का ऐलान किया है।


30 Jul 2020, 4:33 PM

सैफुद्दीन सोज को छोड़ा जाना चाहिए: राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज को हाउस अरेस्ट रखे जाने के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोज को छोड़े जाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बिना किसी आधार के राजनीतिक नेताओं की अवैध हिरासत हमारे राष्ट्र के फैबरिक को नुकसान पहुंचाती है। श्री सोज को एक बार में रिलीज किया जाना चाहिए।”

30 Jul 2020, 4:12 PM

देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 64.4% हो गया है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा, “अभी देश में रिकवरी रेट 64.44 प्रतिशत है, 16 राज्य ऐसे हैं जिनमें रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से कहीं ज़्यादा है। दिल्ली में रिकवरी रेट 88 प्रतिशत है, लद्दाख में 80 प्रतिशत और हरियाणा में 78 प्रतिशत है। देश में ठीक हो चुके मामले एक्टिव मामलों से 1.9 गुना ज़्यादा हैं। प्रभावी क्लिनिकल प्रबंधन की वजह से देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर लगातार घट रही है, जून में ये दर 3.33 प्रतिशत थी और अभी ये घटकर 2.21 प्रतिशत हो गई है।”

उन्होंने कहा, “देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां मृत्यु दर देश की मृत्यु दर से भी कम है। असम, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार, गोवा और झारखंड में मृत्यु दर 1 प्रतिशत से कम है।”


30 Jul 2020, 3:46 PM

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोरोना की स्थिति पर अधिकारियों के साथ बैठक की

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य में कोरोना की स्थिति पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

30 Jul 2020, 3:43 PM

आतंकी आयोध्या में राम मंदिर को बना सकते हैं निशाना, अलर्ट जारी


30 Jul 2020, 3:41 PM

आंध्र प्रदेश: अनंतपुर में नाला पार करते समय बही कार, दो लोग थे सवार

30 Jul 2020, 3:00 PM

महाराष्ट्र: पुणे में मुख्यमंत्री उद्धाव ठाकरे ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ #COVID19 पर समीक्षा बैठक की


30 Jul 2020, 2:46 PM

सुशांत के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की, कहा- बिना हमें पूर्व नोटिस के कुछ नहीं किया जाना चाहिए

दिवंगत अभिनेता सशुांत सिंह राजपूत के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है और उन्होंने कहा है कि उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस दिए मामले में कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सुशांत आत्महत्या मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती ने कल सुप्रीम कोर्ट का दरवाया खटखटाया था और पटना में दायर मुकदम को मुम्बई शिफ्ट करने की अपील की थी।

30 Jul 2020, 2:32 PM

दिल्ली कोर्ट से समता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और उनके दो पूर्व सहयोगियों को 4 साल की सजा

समता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और उनके दो पूर्व सहयोगियों को 2000-01 भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली की एक अदालत ने 4 साल की जेल की सजा सुनाई है।


30 Jul 2020, 2:18 PM

देश में 5 अगस्त से खुलेंगे जिम, बेंगलुरु के जिम कर रहे तैयारी

30 Jul 2020, 2:12 PM

प्रियंका गांधी ने डॉ. कफील के मामले में सीएम योगी को लिखा पत्र, न्याय दिलाने की मांग

बड़ी खबर LIVE: रिया चक्रवर्ती ने खुद को निर्दोष बताते हुए माना, लिव-इन में थीं सुशांत के साथ

30 Jul 2020, 2:05 PM

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: बिहार पुलिस की टीम कोटक बैंक की बांद्रा पश्चिम शाखा में पहुंची

मुंबई में बिहार पुलिस की एक टीम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खाते का विवरण प्राप्त करने के लिए कोटक बैंक की बांद्रा पश्चिम शाखा में पहुंची।

30 Jul 2020, 2:02 PM

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से सुप्रीमो कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से मना कर दिया है।


30 Jul 2020, 1:42 PM

असम बाढ़ में मरने वालों की संख्या 107 हुई, राज्य में 56 से ज्यादा लोग प्रभावित

30 Jul 2020, 1:21 PM

भूमि पूजन से पहले राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास पाए गए कोरोना पॉजिटिव, 16 पुलिसकर्मी भी संक्रमित

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम पर कोरोना संकट मंडराने लगा है। राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदीप दास प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं। इसके अलावा राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


30 Jul 2020, 1:04 PM

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया, 31अगस्त की रात तक रहेगा जारी

30 Jul 2020, 1:00 PM

यूपी में राज्यसभा की दो खाली सीटों पर 24 अगस्त को होगा चुनाव


30 Jul 2020, 12:24 PM

दिल्ली कैबिनेट ने डीजल पर वैट 30% से घटाकर 16.75% करने का फैसला किया

दिल्ली कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने प्रेस से बात की। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा, “दिल्ली की कैबिनेट ने आज ये फैसला किया है कि डीजल पर वैट को 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत किया जाए। इससे दिल्ली में डीजल के दाम प्रति लीटर 8.36 रुपये कम हो जाएंगे, और 82 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला डीजल 73.64 रुपये में मिलेगा।”

सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में 2 से 3 दिन पहले लॉन्च किए जॉब पोर्टल पर अब तक करीब 7,577 कंपनियों ने रजिस्टर किया है और 2,04,785 नौकरियों के विज्ञापन दिए गए हैं। मैं आने वाले दिनों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए व्यापारियों से मिलूंगा और अगर उनकी और भी कोई समस्या होगी तो उसको ठीक करने की कोशिश करेंगे।”

30 Jul 2020, 12:03 PM

मणिपुर में सेना पर आतंकवादी हमला, तीन जवान शहीद, 6 घायल

मणिपुर में सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने हमला किया है। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 6 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात करीब सवा एक बजे राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई।


30 Jul 2020, 11:31 AM

तेलंगाना में कोरोना के 1811 नए केस आए सामने, 13 लोगों की मौत

तेलंगाना में आज कोरोना वायरस के 1,811 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुईं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 60,717 है, जिसमें 44,572 ठीक हो चुके मामले और 505 मौतें शामिल हैं।

30 Jul 2020, 11:31 AM

शिवमोग्गा: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे


30 Jul 2020, 11:28 AM

मध्य प्रदेश: छतपुर में बारिश नहीं होने से किसान परेशान

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बारिश न होने से किसानों की फसल खराब हो रही है। एक किसान ने बताया, "हम लोगों की फसलें पूरी सूख गई हैं, 50,000 से 60,000 रुपये फसल में लगाए हैं। लॉकडाउन की वजह से कहीं मजदूरी भी नहीं कर पा रहे हैं। सरकार हमारी मदद करे, नहीं तो हम लोग जिंदा नहीं रह पाएंगे।"

30 Jul 2020, 11:08 AM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कर रही हैं बैठक

दिल्ली में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना वायरस और राजनीतिक स्थिति पर पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रही हैं।


30 Jul 2020, 10:47 AM

राजस्थान में कोरोना के 365 नए केस आए सामने, 9 और लोगों की मौत

30 Jul 2020, 10:46 AM

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने विशेष सुरक्षा बल के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने विशेष सुरक्षा बल के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बिल विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा।


30 Jul 2020, 10:40 AM

मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने देश में उत्पन्न मौजूदा परेशानियों को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं।

1. नोटबंदी

2. GST

3. कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था

4. अर्थव्यवस्था और रोज़गार का सत्यानाश

उनकी पूंजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा।”

30 Jul 2020, 10:16 AM

मध्य प्रदेश के मंडला में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के मंडला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जबलपुर रोड पर पिकअप वाहन और मिनी ट्रक की जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में पिकअप वाहन में सवार 3 और मिनी ट्रक में सवार 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर बिछिया पुलिस मौजूद।


30 Jul 2020, 10:14 AM

ओडिशा में कल कोरोना के 1203 नए मामले आए सामने

30 Jul 2020, 9:44 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 52 हजार से ज्यादा केस आए सामने, 775 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,123 मामले सामने आए हैं और 775 लोगों की मौत हुई है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 15,83,792 हो गई है, जिसमें 5,28,242 सक्रिय मामले हैं, 10,20,582 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और कोरोना से 34,968 लोगों की मौत हो गई है।


30 Jul 2020, 9:31 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना से 775 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 15,83,792 हुई

30 Jul 2020, 9:24 AM

दिल्ली कैबिनेट की आज होगी बैठक

आज दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।


30 Jul 2020, 9:15 AM

दिल्ली-NCR में सुबह 11 बजे तक बारिश की संभावना

30 Jul 2020, 9:15 AM

महाराष्ट्र: पुणे में 4 साल की अपनी बच्ची की हत्या के आरोप में एक महिला गिरफ्तार


30 Jul 2020, 9:01 AM

हैदराबाद: 38 महिला पुलिस अधिकारी कोरोना वायरस को हराकर वापस ड्यूटी पर लौटीं

हैदराबाद सिटी पुलिस के कमिश्नर अंजनी कुमार ने बताया, “38 महिला पुलिस अधिकारी कोरोना वायरस को हराकर वापस आज ड्यूटी में शामिल हुईं। हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हम लोगों ने आज इन महिला पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। महिला पुलिस अधिकारी हमारे विभाग के अहम अधिकारियों का समूह है।”

30 Jul 2020, 8:52 AM

दिल्ली: शाहदरा में स्कूटी सवार शख्स से लूट, तस्वीरें सीसीटीवी में कैद

दिल्ली के शाहदरा इलाके में 27 जुलाई की शाम साढ़े 6 बजे कुछ बदमाशों ने तमंचे के बल पर स्कूटी सवार एक शख्स के साथ लूट की। बदमाशों ने उस शख्स को उसके घर के ठीक नीचे लूटा। तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हुई। शाहदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


30 Jul 2020, 8:49 AM

देश में 29 जुलाई तक कोरोना के 1,81,90,382 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 29 जुलाई तक कुल 1,81,90,382 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें 4,46,642 सैंपल कल टेस्ट किए गे।

30 Jul 2020, 8:27 AM

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी के घोषपुकुर बाईपास पर तेज रफ्तार डम्पर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के घोषपुकुर बाईपास पर कल देर रात तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक की पिटाई की और 4 डंपरों को आग लगा दी।


30 Jul 2020, 8:14 AM

ब्राजील में हवाई सेवा के जरिए पहुंचने वाले विदेशी नागरिकों पर चार महीने के लिए बैन

30 Jul 2020, 8:09 AM

देश में कोरोना रिकवरी की संख्या 10 लाख के पार हुई: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 16 लाख के करीब पहुंच गया है। हालांकि इस बीच एक राहत की खबर है। देश में 10 लाख से ज्यादा कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 15 लाख 84 हजार से अधिक है, जिसमें 10 लाख 21 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।


30 Jul 2020, 8:07 AM

मिजोरम में कोरोना के कुल 398 मामले हैं

मिजोरम में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 398 है, जिसमें 215 डिस्चार्ज मामले और 183 सक्रिय मामले शामिल हैं।

30 Jul 2020, 7:58 AM

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर राहुल गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वाट कर कहा, “इस कठिन समय में मैं सोमेन मित्रा के परिवार और दोस्तों के साथ हूं। हम उन्हें प्यार, शान और सम्मान के साथ याद करेंगे।”


30 Jul 2020, 7:47 AM

अमेरिका में कोरोना का कहर, 24 घटे में 1267 लोगों की मौत, अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर जारी है। यहां पर पिछले 24 घंटे में 1267 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक 45.61 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 1 लाख 53 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia