बड़ी खबर LIVE: एमपी के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, कमलनाथ का ऐलान, अस्थिरता की साजिश करने वालों को करेंगे नाकाम

मध्य प्रदेश के सभी मंत्रियों ने सीएम कमलनाथ द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया है। अब नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा। कमलनाथ ने कहा है कि सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने वालों को नाकाम किया जाएगा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

09 Mar 2020, 11:38 PM

एमपी के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, कमलनाथ का ऐलान, अस्थिरता की साजिश करने वालों को करेंगे नाकाम

मध्य प्रदेश के सभी मंत्रियों ने सीएम कमलनाथ द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया है। अब नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा। कमलनाथ ने कहा है कि सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने वालों को नाकाम किया जाएगा।

09 Mar 2020, 10:27 PM

दिल्ली के लाजपत नगर में अस्पताल की दीवार गिरी, दो की मौत, कई जख्मी

राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक अस्पताल की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति जख्मी भी हुआ है

09 Mar 2020, 9:55 PM

होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी योगी सरकार, होली बाद दायर करेगी याचिका

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सीएए विरोधियों से वसूली के होर्डिंग्स पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। सरकार होली के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायरकरेगी।


09 Mar 2020, 9:46 PM

CAA विरोधियों के होर्डिंग पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेगी जिसमें उसे सीएए-विरोधी विरोध-प्रदर्शनों में नामजद बनाए गए लोंगों के होर्डिंग्स को फौरन हटाने को कहा गया है। खबरों के मुताबिक राज्य सरकार होली के बाद अपील दायर करेगी।

09 Mar 2020, 9:42 PM

ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शरण देने वाले तीन लोग भी पकड़े गए

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हिंसा के दौरान मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के हत्या के आरोप में गिरफ्तार निलंबित आम आदमी पार्टी नेता ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शाह आलम को शरण देने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।


09 Mar 2020, 8:48 PM

कर्नाटक के कोरना पीड़ित के संपर्क में थे ढाई हजार लोग, सबकी तलाश की कोशिश

कर्नाटक में मिले कोरोना पीड़ित मरीज के बारे में राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री ने बताया है कि कुल 2666 लोगों के उस व्यक्ति के संपर्क में रहने की आशंका है। इन सभी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

09 Mar 2020, 8:21 PM

दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों के लिए सीबीएसई ने जारी किया नया एग्जाम शिड्यूल, देखें सारी तारीखें

सीबीएसई ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन इलाके में अब 12वीं की परीक्षाएं 31 मार्च को शुरू होंगी और 14 अप्रैल को खत्म होंगी। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 मार्च को शुरू होंगी और 30 मार्च को खत्म होंगी।” सीबीएसई ने इस इलाके में 29 फरवरी तक परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं।

बड़ी खबर LIVE: एमपी के सभी मंत्रियों का इस्तीफा,  कमलनाथ का ऐलान,  अस्थिरता की साजिश करने वालों को करेंगे नाकाम

09 Mar 2020, 8:18 PM

कोरोना वायरस की वजह से म्यांमार और बांग्लादेश से लगने वाली मिजोरम की सीमा को सील किया गया

09 Mar 2020, 8:16 PM

कर्नाटक के कोरोना पीड़ित के साथ अमेरिका से विमान में आए शख्स को भी निगरानी में रखा गया

कर्नाटक में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज की हालत अब स्थिर है। राज्य के मेडिकल शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने बताया कि मरीज के बीवी-बच्चे के साथ ही अमेरिका से लौटने के दौरान उसके सहयात्री रहे शख्स को भी निगरानी में रखा गया है।


09 Mar 2020, 8:06 PM

ईरान में फंसे भारतीयों को लाने के लिए वायुसेना का विमान आज रात हिंडन से उड़ान भरेगा

भारतीय वायु सेना का C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए हिंडन एयरबेस से उड़ान भरेगा। यह विमान रात में 2.30 बजे ईरान में लैंड करेंगा और 4.30 बजे वापसी की उड़ान भरकर सुबह 9.30 बजे भारत पहुंचेगा।

09 Mar 2020, 7:40 PM

कोरोनावायरस: बेंगलुरु के सभी प्राथमिक स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे


09 Mar 2020, 7:33 PM

चंडीगढ़: पीजीआई अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोनावायर के दो संदिग्ध

09 Mar 2020, 7:31 PM

कर्नाटक: बेंगलुरु में एक और व्यक्ति में पाया गया कोरोनावायरस, अमेरिका से लौटा था


09 Mar 2020, 7:29 PM

PM मोदी का 17 मार्च को होने वाला बांग्लादेश दौरा रद्द

09 Mar 2020, 7:15 PM

पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता का आरोप- भारत और अफगानिस्तान में पाक फैला रहा आतंक


09 Mar 2020, 7:12 PM

सीबीएसई ने दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों के लिए बोर्ड एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान किया

सीबीएसई ने दिल्ली के हिंसा ग्रस्त इलाकों के बोर्ड एग्जाम के लिए नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 31 मार्च से और 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च से होंगी।

09 Mar 2020, 7:09 PM

दिल्ली हिंसा: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिसां फैलाने के आरोप में लोकेश सोलंकी नाम का शख्स गिरफ्तार


09 Mar 2020, 6:55 PM

कोविड-19 : भारत, 13 अन्य देशों के नागरिकों की कतर यात्रा पर प्रतिबंध

कतर ने नोवेल कोरोनावायरस (कोविड-19) के प्रकोप से बचने के लिए एहतियात के तौर पर भारत और अन्य 13 देशों के नागरिकों पर अस्थायी रूप से अपने देश में आने पर पाबंदी लगा दी है। भारत के अलावा यह प्रतिबंध चीन, मिस्र, ईरान, इराक, लेबनान, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड से आने वाले लोगों पर लागू होगा। कतर ने इटली से आने-जाने वाली उड़ानों पर भी रोक लगा दी है।

09 Mar 2020, 6:53 PM

इराक में IS के साथ टकराव में अमेरिका के दौ सैनिकों की मौत


09 Mar 2020, 6:36 PM

दिल्लीः राजघाट पर डीटीसी बसों का भी चल रहा है सैनिटाइजेशन

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के सभी बस डिपो में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी बसों के अंदर डिसइनफेक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीटीसी और क्लस्टर की बसों में को रोना के संक्रमण को रोकने के लिए बसों के अंदर केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है।

09 Mar 2020, 6:34 PM

कोरोना वायरस से निपटने के लिए 37 शहरों मे सेना 5440 लोगों की क्षमता वाले क्वैरंटाइन और 120 लोगों की क्षमता वाले आइसोलेशन वॉर्ड बनाए जाएंगे

सरकार के सूत्रों के मुताबिक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 37 शहरों मे सेना 5440 लोगों की क्षमता वाले क्वैरंटाइन और 120 लोगों की क्षमता वाले आइसोलेशन वॉर्ड बनाए जाएंगे। साथ ही आईटीबीपी सीएपीफ के लोगों को प्रशिक्षण देगा।


09 Mar 2020, 5:54 PM

सीबीआई ने यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर समेत कई लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया

सीबीआई ने यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर, पत्नी बिंदू कपूर, बेटियों राखी, राधा और रौशनी के साथ डीएचएफएल के चेयरमैन कपिल वाधवान और आरकेडब्लयू डिवेलपर्स के डायरेक्टर राजेश कुमार वाधवान के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।

09 Mar 2020, 5:33 PM

YSR के वरिष्ठ नेता के मुताबिक राज्यसभा के लिए परिमल नाथवानी का नामांकन किया जाएगा


09 Mar 2020, 5:28 PM

अफगानिस्तान में अशरफ गनी के शपथ ग्रहण के दौरान हुए कई विस्फोट, देखें वीडियो

09 Mar 2020, 5:27 PM

पटियाला हाउस कोर्ट ने दानिश को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है

पटियाला हाउस कोर्ट ने दानिश (सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए प्रॉपेगैंडा फैलाने के लिए दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था) को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह पीएफआई का सदस्य है।


09 Mar 2020, 5:24 PM

यस बैंक मामले में मुंबई में 7 जगहों पर सीबीआई तलाशी अभियान चला रही है

09 Mar 2020, 5:18 PM

हम पहले दिन से दिल्ली हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे हैं: कांग्रेस नेता सुष्मिता देव

कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कहा कि हम पहले दिन से दिल्ली हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। सरकार इस पर बहस करने से बच रही है। कारण बिल्कुल साफ है कि ये सरकार दोषी है। हम दिल्ली हिंसा का मुद्दा संसद में उठाएंगे।


09 Mar 2020, 5:17 PM

अफगान मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति अशरफ गनी की शपथ ग्रहण के दौरान हुआ विस्फोट

09 Mar 2020, 5:17 PM

कोरोना वायरस की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है

कोरोना वायरस की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। यात्रा के तीन दिन पहले तक यात्रा की तारीख बदलने पर अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। यह सुविधा 12 मार्च से 31 मार्च तक लागू होगी।


09 Mar 2020, 5:00 PM

निर्भया के दोषी विनय ने दिल्ली एलजी के पास लगाई याचिका, मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग

निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा ने अपने वकील एपी सिंह के जरिए दिल्ली एलजी से मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है। वकील एपी सिंह ने सीआरपीसी की धारा 432, 433 के तहत मौत की सजा निलंबित करने के लिए एक याचिका दायर की है।

09 Mar 2020, 4:23 PM

कोरोना वायरस से ईरान में 43 और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 237 हुई

ईरान में कोरोना वायरस की वजह से 43 और लोगों की मौत हो गई है। अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 237 हो गई है।


09 Mar 2020, 4:19 PM

उत्तराखंड: मिर्थी में ITBP के जवानों ने भालू वाली पोशाक पहनकर बंदरों को भगाया

09 Mar 2020, 3:56 PM

शेयर बाजार: सेंसेक्स 1941.67 अंक गिरकर 35,634.95 पर हुआ बंद


09 Mar 2020, 3:21 PM

BJP की धर्म की राजनीति और उसके नेताओं के भड़काऊ बयान दिल्ली हिंसा की वजह: कांग्रेस

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा से जुड़ी फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने के बाद कमेटी के सदस्यों ने प्रेस से बात की। प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा, “दंगों में 53 लोगों की मौत हुई। 200 लोग घायल हुए और दो हजार से ज्यादा लोग अब तक गिरफ्तार किए गए हैं।”

मुकुल वासनिक ने आगे कहा, “रात बे रात पुलिस लोगों के घरों पर पहुंच रही है। लोगों को पुलिस उठा रही है, जिनका नाम एफआईआर में शामिल हैं उन्हें भी उठा रही है, जिनके नाम शामिल नहीं हैं उन्हें भी पकड़ा जा रहा है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “हिंसा में जो देखने को मिला वह बेहद भयावह है। दुर्भाग्या की बात यह है कि धर्म के नाम पर बीजेपी हमेशा राजनीति करती आ रही है। हमने हिंसा प्रभावित इलाकों में लोगों से मुलकात की। ऐसा लगता है कि धर्म की राजनीति का इस हिंसा के पीछे हाथ है। बीजेपी के नेताओं ने लगातार भड़काऊ बयान दिए। इनमें अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा शामिल हैं। इन नेताओं पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए।”

मुकुल वासनिक ने कहा, “देश में जो मौजूदा स्थिति है, जैसे बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, किसानों की खुदकुशी और देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था समेत कई ऐसी चीजें जिसे छिपाने के लिए भी इस हिंसा को भड़काने के पीछे मकसद रहा होगा। ऐसा हमारा मानना है। ऐसे में हमारी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”

09 Mar 2020, 3:03 PM

गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में NSUI ने ABVP को हराया, 8 में से 6 सीटों पर जमाया कब्जा

गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई ने एबीवीपी को हरा दिया है। एनएसयूआई ने 8 में से 6 सीटों पर कब्जा जमाया है।

एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन ने ट्वीट कर कहा, “होली पर मोदी जी के घर पर चढ़ा एनएसयूआई का रंग। गुजरात यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई का परचम 8 में से 6 सेनेट सदस्य सीटों पर एनएसयूआई का कब्जा। छात्रों ने बीजेपी की विचारधारा को नकार कर विविधता में एकता वाले संगठित भारत को चुना हैं।”


09 Mar 2020, 2:58 PM

कोरोना वायरस के अगर मामले बढ़ते हैं तो हम उसके लिए तैयार हैं: हर्षवर्धन

कोरोना वायरस पर दिल्ली के निर्माण भवन में बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, “दिल्ली सरकार को आगाह करने के लिए आज कि यह मीटिंग थी कि अगर मामले बढ़ते हैं तो उसके लिए हम पहले ही तैयारी करके रखें। हम सब प्रकार की तैयारियां कर रहे हैं।”

09 Mar 2020, 2:56 PM

दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर चार हुई: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के निर्माण भवन में कोरोना वायरस पर बैठक के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।


09 Mar 2020, 2:17 PM

इलाहाबाद हाई कोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका, लखनऊ से CAA ‘वसूली पोस्टर’ हटाने के आदेश

इलाहाबाद हाई कोर्ट से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक, लखनऊ हिंसा के आरोपियों के जो पोस्टर शहर में प्रशासन ने लगाए गए थे उन्हें अब हटाना पड़ेगा।

09 Mar 2020, 2:05 PM

विपक्षी नेताओं ने बयान जारी कर तुरंत कश्मीर में हिरासत में रखे गए नेताओं को छोड़े जाने की मांग की

शरद पवार, एचडी देवगौड़ा, सीताराम येचुरी, ममता बनर्जी, डी राजा, मनोज कुमार, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी समेत कई नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर जम्मू-कश्मीर में हिरासत में रखे गए राजनीतिक दलों के नेताओं को तुरंत मोदी सरकार से रिहा करने की मांग की है।


09 Mar 2020, 1:49 PM

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया

दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी अधिकरी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आलम से पूछताछ कर रही है।

09 Mar 2020, 1:47 PM

होली से पहले शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 2300 अंक गिरा

होली से पहले शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। सुबह से ही बाजार में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 2300 अंक गिर गया है।


09 Mar 2020, 1:40 PM

दिल्ली: मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने हंसराज भारद्वाज को श्रद्धांजलि

09 Mar 2020, 1:32 PM

दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर निर्माण भवन में अहम बैठक

कोरोना वायरस को लेकर निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक चल रही है।


09 Mar 2020, 1:30 PM

कोरोना वायरस के मरीज की हालत स्थिर: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.सी.विजयभास्कर ने कहा, “जिस व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थई उसकी हालत अब स्थिर है और उसे बुखार नहीं है। आइसोलेशन वार्ड में उसकी निगरानी की जा रही है।”

09 Mar 2020, 1:16 PM

बंगाल: फुलवारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर अस्थायी मेडिकल कैंप, लोगों की जांच की जा रही

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों ने फुलवारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर एक अस्थायी मेडिकल कैंप तैयार किया है। कैंप में बांग्लादेश, भूटान और नेपाल से भारत आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।


09 Mar 2020, 1:07 PM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान ने आज दोपहर करीब 12.15 बजे पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

09 Mar 2020, 1:03 PM

होली से पहले शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1936 अंक गिरा, मचा हड़कंप

होली से पहले शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। सुबह से ही बाजार में गिरावट जारी है। सेंसेक्स दो हजार अंक गिर गया है।


09 Mar 2020, 12:53 PM

जम्मू-कश्मीर: विदेश मंत्री ने ईरान में फंसे छात्रों के परिजनों से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने ईरान में फंसे छात्रों के परिजनों से मुलाकात की।

09 Mar 2020, 12:47 PM

मुंबई: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के सात ठिकानों पर छापेमारी जारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो यस बैंक के संस्थापकराणा कपूर के खिलाफ एक मामले के संबंध में मुंबई में सात स्थानों पर तलाशी कर रहीहै।


09 Mar 2020, 12:44 PM

दिल्ली हिंसा: कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने सोनिया को सौंपी रिपोर्ट, दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस

दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने दी है। दोपहर 3 बजे फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य प्रेस कांफ्रेंस कर इस बार में जानकारी देंगे।

09 Mar 2020, 12:39 PM

देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 43 हुई


09 Mar 2020, 12:39 PM

चेन्नई: तमिलनाडु के सीएम ने कोरोना वायरस से तैयारियों का जायजा लिया

चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने कोरोना वायरस की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य के डिप्टी सीएम ओ.पन्नीरसेल्वम, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी विजयभास्कर और अन्य वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे।

09 Mar 2020, 12:35 PM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए


09 Mar 2020, 12:02 PM

कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को निलंबित करने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है: BCCI

09 Mar 2020, 11:51 AM

मुंबई में सीबीआई की टीम में यस बैंक के संस्थापक के सात ठिकानों पर कर रही है छापेमारी

सीबीआई यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ एक मामले के संबंध में मुंबई में सात स्थानों पर तलाशी कर रही है।


09 Mar 2020, 11:49 AM

देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हुई, सरकार ने की पुष्टि

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के अब तक कुल 42 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

09 Mar 2020, 11:44 AM

JDU नेता की बेटी ने खुद को बिहार का सीएम उम्मीदवार किया घोषित, पटना में कई जगहों पर लगे पोस्टर

बिहार में जेडीयू नेता विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी ने खुद को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगे हैं।


09 Mar 2020, 11:33 AM

पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

09 Mar 2020, 11:30 AM

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 15 लोग अभी भी निगरानी में, 258 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी


09 Mar 2020, 11:22 AM

दिल्ली हिंसा: कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य अपनी रिपोर्ट सौंपने सोनिया गांधी के घर पहुंचे

दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य अपनी रिपोर्ट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने उनके निवास स्थान पहुंच गए हैं।

09 Mar 2020, 11:07 AM

दिल्ली: पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज को गुलाब नबी आजाद ने श्रद्धांजलि दी


09 Mar 2020, 10:41 AM

कोरोना वायरस: जम्मू-कश्मीर में 400 लोग निगरानी में रखे गए '

जम्मू-कश्मीर प्रमुख सचिव योजना रोहित कंसल ने कहा, “जम्मू के सतवारी और सरवाल इलाकों में 400 व्यक्ति निगरानी में हैं। इन इलाकों में आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

09 Mar 2020, 10:33 AM

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में होली उत्सव की धूम


09 Mar 2020, 10:19 AM

उत्तर प्रदेश: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में होली, उमड़ा जनसैलाब

09 Mar 2020, 10:15 AM

पंजाब: अमृतसर में लोगों ने फूलों से खेली होली


09 Mar 2020, 10:12 AM

दिल्ली हिंसा: सोनिया गांधी द्वारा गठित समिति आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी

दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित समिति आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

09 Mar 2020, 9:49 AM

शेयर बाजार में लगातार गिरवाट जारी, सेंसेक्स 1515 अंक गिरा

सोमवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही लगातार गिरवाट जारी है। सेंसेक्स 1515 अंक गिर गया है। वहीं, निफ्टी में 425 अंक की गिरावट दर्ज की गई है।


09 Mar 2020, 9:35 AM

केरल: तीन साल का बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया

केरल में एक 3 वर्षीय बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, उसने हाल ही में इटली की यात्रा की थी। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

09 Mar 2020, 9:33 AM

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस को लेकर आज के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 1 बजे कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन से निर्माण भवन में मुलाकात करेंगे।


09 Mar 2020, 9:31 AM

यस बैंक मामले में CBI ने राणा कपूर समेत अन्य के खिलाफ दर्ज किया केस

सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा ने 7 मार्च को यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर, डीओआईटी अर्बन वेंचर्स कंपनी (राणा कपूर परिवार से जुड़ी कंपनी), कपिल वधावन (दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष) और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत एफआईआर दर्ज की।

09 Mar 2020, 9:27 AM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के खजपुरा रेबन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनो तरफ से गोलीबारी जारी है।


09 Mar 2020, 9:26 AM

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 1131.15 गिरा, निफ्टी 318 अंक गिरा

09 Mar 2020, 8:41 AM

महाराष्ट्र: बायकुला में लगी आग पर काबू पाया गया

महाराष्ट्र के बायकुला में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


09 Mar 2020, 8:37 AM

दिल्ली हिंसा: पुलिस ताहिर सुहैन के भाई की तलाश कर रही- सूत्र

दिल्ली पुलिस सूत्र के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच निलंबित AAP पार्षद ताहिर हुसैन के (इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड के आरोपी) भाई शाह आलम की तलाश कर रही है। जांच प्रक्रिया में उसका नाम सामने आया है।

09 Mar 2020, 8:35 AM

11 और 12 मार्च को देश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विज्ञान विभाग मुताबिक, 11 और 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने (30-40 किमी प्रति घंटे) की संभावना है।”


09 Mar 2020, 8:17 AM

ओडिशा: रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने होली की शुभकामनाओं के साथ कोरोना से बचने की अपील की

ओडिशा के मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने अपनी कला के जरिए लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं, इसी के साथ उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस से अपना ध्यान रखने की भी अपील की।

09 Mar 2020, 8:07 AM

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद ईडी का पत्नी और बेटी पर शिकंजा, लंबी पूछताछ की

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी ने कपूर की पत्नी और एक बेटी पर शिकंजा कस दिया है। ईडी ने राणा कपूर की पत्नी और बेटी से लंबी पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें घर जाने दिया गया।

राणा कपूर को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने रविवार तड़के गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia