बड़ी खबर LIVE: मुंबई के जुहू बीच पर तैरने गए 5 लोगों में से 4 लापता, एक को बचाया गया
मुंबई के जुहू बीच पर स्विम करने के लिए गए 5 लोगो में एक को बचाया गया है, जबकि 4 अभी भी लापता हैं।

पुलिस ने हासिम बाबा गैंग के चार शार्पशूटरों को दिल्ली में गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हासिम बाबा गैंग और सुहैल उर्फ चप्पल गैंग के चार शार्पशूटरों को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में हुए शूटआउट के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। इसी महीने हुए शूटआउट में चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान घोष (22), अनस इकबाल (29), शावेद (26) और शहजाद (35) के रूप में हुई है।
मध्य प्रदेश के CM शिवराज चौहान ने सतपुड़ा भवन में लगी आग बुझाने के लिए एयरफोर्स की मांगी मदद
नितिन अग्रवाल होंगे बीएसएफ के अगले प्रमुख
आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केरल कैडर के 1989 बैच के अधिकारी अग्रवाल ने पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक, संचालन के रूप में कार्य किया है।बीएसएफ में 31 दिसंबर 2022 को पंकज सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद से कोई पूर्णकालिक प्रमुख नहीं है। सीआरपीएफ के महानिदेशक डॉ. सुजॉय लाल थौसेन को बीएसएफ प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
टीम इंडिया 12 जुलाई से 13 अगस्त तक वेस्टइंडीज का दौरा करेगी, दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी: बीसीसीआई
बिहार में बदलेगा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम : नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जल्द ही राज्य में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम बदलकर 'विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग' किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कैबिनेट से इसकी मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में काफी संख्या में नौकरी दी जा रही है। शिक्षा विभाग एवं पुलिस में काफी संख्या में बहाली की प्रक्रिया जारी है। हमलोग 10 लाख लोगों को नौकरी एवं 10 लाख को रोजगार का अवसर देंगे।
पहलगाम के होटल में लगी आग, एक पर्यटक की मौत, चार घायल
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक होटल में आग लगने से एक पर्यटक की मौत हो गई तथा होटल के चार कर्मचारी घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृत पर्यटक की पहचान देहरादून निवासी भूपिंदर गिल (75) के रूप में हुई है।
महाराष्ट्र: पालघर जिला प्रशासन ने चक्रवात 'बिपरजोय' के कारण 13 जून से 15 जून तक तट के पास लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया
पश्चिम रेलवे ने चक्रवात 'बिपरजोय' के मद्देनजर 67 ट्रेनें रद्द की
भोपाल: दमकल की 30-40 गाड़ियां मौके पर मौजूद, हमें उम्मीद है कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया जाएगा: कलेक्टर आशीष सिंह
भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग छठे फ्लोर तक पहुंची, कई गोपनीय दस्तावेज जलकर राख
गुजरात: CM भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात 'बिपरजोय' के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करने के लिए गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा किया
कर्नाटक बीजेपी का संकट, प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष की खोज जारी
भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक यूनिट अगले दो दिनों में विधानसभा में नेता विपक्ष और राज्य के अगले अध्यक्ष के नामों का फैसला कर लेगी। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के पुत्र बीवाई विजयेंद्र ने भी कहा था कि पार्टी दो दिनों में नेता विपक्ष के नाम पर फैसला लेगी। हालांकि, उन्होंने कर्नाटक के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फैसला लेने की जिम्मेदारी आलाकमान पर छोड़ने की बात भी दोहराई थी।
महाराष्ट्र: एनसीपी सांसद सुनील तटकरे को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
चक्रवात 'बिपरजॉय' के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक पोत गुजरात के तट पर गश्त कर रहे हैं
मुंबई के जुहू बीच पर तैरने के लिए गए 5 लोगों में से 4 लापता, 1 की बचाई गई जान
यहां सेंटाक्रूज इलाके के जुहू कोलीवाड़ा में सोमवार को अरब सागर में डूब रहे दो लोगों को बचा लिया गया जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी। अरब सागर में बने चक्रवात के कारण आज समुद्र उफान पर था और ऊंची लहरें उठ रही थीं।
मुंबई फायर ब्रिगेड और गोताखोर दो घंटे से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सभी छह लोग समुद्र में नहाने गए थे या लहर उन्हें अपने साथ बहाकर ले गई। नागरिक एवं मौसम अधिकारियों ने पहले चेतावनी जारी कर आम लोगों और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
गुजरात: चक्रवात बिपरजोय की वजह से द्वारका में ऊंची लहरें उठ रही हैं
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी को अस्पताल से छुट्टी
मणिपुर- हिंसा से विस्थापित हुए लोगों के लिए करीब 4,000 अस्थायी घर बनाए जाएंगे: मणिपुर सीएमओ
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण गुजरात के प्रभावित इलाकों में 56 ट्रेनें रद्द
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गुजरात के उन इलाकों में जो कि साइक्लोन बिपरजॉस से प्रभावित हैं सोमवार को 56 ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं मंगलवार से 15 जून तक कुल 95 ट्रेनें कैंसल रहेंगी।
भोपाल के सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं
वीडियो: गुजरात के मांडवी के तटीय क्षेत्र से चक्रवाती तूफान बिपरजोय को लेकर अलर्ट जारी, तूफान से पहले तेज़ हवाएं चल रही हैं
मई में घटी महंगाई की दर
खाद्य कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति मई में 2 साल के निचले स्तर पर आ गई। 4.25 प्रतिशत पर आ गई।
पुंछ जिले के मेंढर में वाहन के नाले में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 11 लोग घायल हो गए
बिपरजॉय का बढ़ा खतरा, NDRF की 12 टीमें तैनात, बैकअप में 15 और टीमें
कर्नाटक: हावेरी में बस के पायदान पर यात्रा कर रही एक 14 वर्षीय छात्रा की गिरने से मौत
गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग, मौके पर 13 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
स्वास्थ्य मंत्रालय का को-विन पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित है: केंद्र सरकार
चक्रवात बिपोरजोय गुरुवार को गुजरात में तट से टकराएगा, पीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
चक्रवात बिपोरजोय के गुरुवार तक गंभीर रूप लेने और गुजरात के सौराष्ट्र तथा कच्छ क्षेत्रों में तट से टकराने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सिलसिले में सोमवार को तैयारियों की समीक्षा की। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा है कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपोरजोय के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और 15 जून को दोपहर के समय काफी भयंकर चक्रवाती तूफान के रूप में सौराष्ट्र तथा कच्छ और पाकिस्तान के निकटवर्ती तटों से गुजरने की संभावना है। यह मांडवी (गुजरात) और पाकिस्तान के कराची के बीच तटों से गुजरेगा। इस दौरान लगातार 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिसकी रफ्तार बीच-बीच में 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 82.43 पर बंद हुआ
दिल्ली में नहीं चलेगी ओला, उबर और रैपिडो बाइक टैक्सी
दिल्ली में बाइक टैक्सी पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक लगाते हुए इस मामले में जल्द सुनवाई के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट ने इससे पहले पॉलिसी आने तक बाइक टैक्सी चलाने की इजाजत दी थी।
चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर मुंबई में पहले से तीन टीमों के अलावा दो टीमों को तैनात किया है: NDRF
एनडीआरएफ ने कहा है कि तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर हमने एहतियात के तौर पर मुंबई में पहले से उपलब्ध तीन टीमों के अलावा दो टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा, हमने 4 अन्य टीमों को गुजरात भेजा है। पुणे में भी हमारी टीमें तैयार हैं।
हरियाणा: सूरजमुखी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसानों ने कुरुक्षेत्र में सड़क की जाम
सूरजमुखी के बीज के लिए एमएसपी की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने के लिए किसान शहर की सड़कों पर उतर आए हैं. किसानों ने कुरुक्षेत्र-दिल्ली नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया है।
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का 86 वर्ष की आयु में निधन
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का आज निधन हो गया है। 86 साल की उम्र में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। 1994 से 1995, 2001 से 2006 और 2008 से 2011 के दौरान बर्लुस्कोनी चार बार इटली के पीएम रहे। इटली के पूर्व पीएम कुछ बीमारियों से ग्रसित थे, जिनमें ल्यूकेमिया भी शामिल थी। पिछले कुछ समय से उनके फेफड़ों का भी इलाज चल रहा था।
हमारी केवल दो मांगें हैं, हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करें और एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज खरीदना शुरू करें। हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं: राकेश टिकैत
सूरजमुखी के बीज के लिए एमएसपी की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने के लिए किसान शहर की सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों ने कुरुक्षेत्र-दिल्ली नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमने हाइवे जाम नहीं किया है, हम तो केवल यहां पर बैठे हैं। नेशनल हाइवे जाम करना ठीक नहीं है।
टिकैत के कहा कि हमारी केवल दो मांगें हैं, हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करें और एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज खरीदना शुरू करें। हम सरकार से बातचीत को तैयार हैं। अपनी मांग को लेकर किसान कुरुक्षेत्र की सड़कों पर महापंचायत आयोजित करने के लिए एकत्रित हुए हैं।
हम हाईवे को ब्लॉक नहीं कर रहे हैं। यह सही नहीं है, राजमार्गों को अवरुद्ध नहीं किया जाना चाहिए: राकेश टिकैत
हरियाणा: सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने के लिए किसान शहर की सड़कों पर उतरे
जबलपुर में बोलीं प्रियंका गांधी का बीजेपी सरकार पर हमला, कहा- हर महीने एक नया घोटाला हो रहा है
जबलपुर में एक जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इनके(बीजेपी) दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। बड़ी-बड़ी बाते होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बाते होती हैं। ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे।
प्रियंका गांधी ने कहा इन्होंने महाकाल को नहीं छोड़ा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं। इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा। राज्य में तकरीबन हर महीने एक नया घोटाला हो रहा है। प्रियंका ने कहा- आज मैं कुछ गारंटी दे रही हूं। वे गारंटी जो हम 100 प्रतिशत पूरा करेंगे। यही वादा हमने कर्नाटक में किया। वहां की सरकार ने आते ही बिल पास कर दिया।
जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा -राजनीति में भी धर्म जैसी आस्था होनी चाहिए
जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में भी धर्म जैसी आस्था होनी चाहिए। नेताओं के दिलों में भी जनता और देश के प्रति ऐसी ही आस्था होनी चाहिए। जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, उनके दिल में भी देश के प्रति यही आस्था थी।
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव कल सचिवालय में राज्य भर के हितधारकों और ग्रीन पटाखों के निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे
बिहार: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला ट्रायल पटना से रांची के बीच हुआ
बिहार: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला ट्रायल पटना से रांची के बीच हुआ। वीडियो पटना रेलवे स्टेशन की है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज जबलपुर में, मां नर्मदा की पूजा की
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज जबलपुर में हैं। जबलपुर में उन्होंने मां नर्मदा की पूजा की। नर्मदा पूजन के बाद प्रियंका गांधी वहां पर भाषण देंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे चक्रवात बिपरजोय से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे: सूत्र
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान लाहौर से इस्लामाबाद रवाना, HC में होंगे पेश
पाकिस्तान में पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आमिर फारूक की कोर्ट में पेश होने के लिए लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के कछवारी और बघाटपोरा गांव में NIA की छापेमारी जारी है
बिहार में गर्मी का कहर, पटना में 12 से 18 जून तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक
पटना DM ने बिहार में अत्यधिक गर्मी के कारण 12 जून से 18 जून तक कक्षा 12 तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
मध्य प्रदेश: जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं
मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। वे आज यहां एक रैली को संबोधित करेंगी।
चक्रवाती तूफान बिपरजोय को लेकर गुजरात सरकार अलर्ट, गृह मंत्री हर्ष संघवी ने की बैठक
गुजरात: चक्रवाती तूफान बिपरजोय को लेकर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने द्वारका में जिला अधिकारी और भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।
केरल: तिरुवनंतपुरम में शांघुमुगम के तटीय क्षेत्र में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं
मुंबई के बीच पर उठ रहीं ऊंची लहरें, खराब मौसम से उड़ानों पर असर, रनवे बंद, कई उड़ानें रद्द
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की मुंबई में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। खराब मौसम की वजह से उड़ानों पर असर पड़ा है। एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रनवे को बंद कर दिया गया है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia