बड़ी खबर LIVE: न एजेंडा है, न प्रश्नकाल, न शून्यकाल, पता नहीं कैसा सत्र है, संसद के विशेष सत्र पर NCP सांसद सुप्रिया सुले
संसद के विशेष सत्र पर NCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "न एजेंडा है, न प्रश्नकाल है, न शून्यकाल है। पता नहीं कैसा सत्र है। लेकिन INDIA गठबंधन की तरफ से हमने एक एजेंडा भेजा है। उनके (केंद्र सरकार) यहां एजेंडा शायद न हो लेकिन देश के सभी भारतीयों की सेवा के लिए हमारा एक एजेंडा जरूर है।"

यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की
पीएम मोदी, सुनक ने व्यापार संबंधों को गहरा करने, निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां जी20 शिखर सम्मेलन से यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को कहा कि पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री बनने के बाद सुनक की यह पहली भारत यात्रा है।
पीएम मोदी ने बैठक के बाद अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया। पीएम मोदी ने लिखा, ''दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। हमने व्यापार संबंधों को गहरा करने और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।"
धूपगुड़ी उपचुनाव में हार की समीक्षा के लिए बीजेपी की टीम बंगाल का दौरा करेगी
बीजेपी की एक केंद्रीय टीम जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा करेगी।
जी20 शिखर सम्मे लन: भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा जल्द शुरू होगा
शिपिंग और रेलवे लिंक सहित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अपनी तरह का पहला आर्थिक गलियारा भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका को शामिल करते हुए सहयोग, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे पर एक ऐतिहासिक पहल होगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी20 के वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान इस परियोजना की घोषणा की।
दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G-20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे
तेलंगाना चुनाव के लिए कांग्रेस ने विभिन्न समितियों का किया गठन
कांग्रेस ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रबंधन समिति, घोषणापत्र समिति और रणनीति समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया है।
G 20 शिखर सम्मेलन: दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज का मेनू
न एजेंडा है, न प्रश्नकाल है, न शून्यकाल, पता नहीं कैसा सत्र है, संसद के विशेष सत्र पर NCP सांसद सुप्रिया सुले
संसद के विशेष सत्र पर (NCP-शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "न एजेंडा है, न प्रश्नकाल है, न शून्यकाल है। पता नहीं कैसा सत्र है। लेकिन INDIA गठबंधन की तरफ से हमने एक एजेंडा भेजा है। उनके(केंद्र सरकार) यहां एजेंडा शायद न हो लेकिन देश के सभी भारतीयों की सेवा के लिए हमारा एक एजेंडा जरूर है।"
पवन कल्याण के विमान को विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरने की इज़ाज़त नहीं
जन सेना पार्टी (जेएसपी) प्रमुख और लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण के चार्टर्ड विमान को शनिवार को यहां बेगमपेट हवाई अड्डे से विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना G-20 के रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी 20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे
WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे
एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा जी20 रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू G-20 रात्रिभोज की मेजबानी के लिए भारत मंडपम पहुंचीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने दिल्ली में G 20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की
असम पुलिस का कांस्टेबल प्याज चोरी करते पकड़ा गया, गिरफ्तार
असम के धुबरी जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को रात में ड्यूटी के दौरान प्याज चोरी करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर यही G-20 शिखर सम्मेलन का फोकस है : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर यही G-20 शिखर सम्मेलन का फोकस है। और कई मायनों में यह इस साझेदारी का फोकस भी है जिसके बारे में हम आज बात कर रहे हैं।
जी 20 शिखर सम्मेलन: आने वाले समय में भारत पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक एकीकरण का प्रभावी माध्यम होगा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM मोदी ने ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस को लॉन्च किया, 9 देशों के राष्ट्राध्यक्ष रहे मौजूद
जी-20 नेताओं ने आतंकवाद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है बताया: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर
जनता ने INDIA गठबंधन पर भरोसा किया है: घोसी उपचुनाव परिणाम पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव
महाराष्ट्र: नासिक में भारी बारिश के बाद गंगापुर बांध से पानी छोड़ा गया
चांद पर अंधेर में ऐसा दिख रहा है विक्रम लैंडर, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी तस्वीर, देखें
5 सितंबर 2023 को चांद के उस हिस्से में रात हो गई थी, जहां पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर है। अंधेरे में चंद्रयान-3 का लैंडर कैसा दिखता है। यह पता करने के लिए उसके ऊपर से चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को गुजारा गया। ऑर्बिटर में लगे खास कैमरे ने रात के अंधेरे में चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली और उसे भेजा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत करते दिखे
'जी-20 लीडर्स ने आज जिस डिक्लेरेशन पर सहमति व्यक्त की है, वह मजबूत टिकाऊ, संतुलित, समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है'
जी-20 पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह हमारे लिए हमारी संस्कृति, परंपरा और विरासत को दर्शाने का एक अवसर था। जी-20 ने भारत को विश्व के लिए तैयार करने और विश्व को भारत के लिए तैयार करने में योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि जी-20 लीडर्स ने आज जिस डिक्लेरेशन पर सहमति व्यक्त की है, वह मजबूत टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। यह एसडीजी(सतत विकास लक्ष्य) की प्रगति में तेजी लाने का प्रयास करेगा।
दिल्ली: बेटे को हमले से बचाने गए शख्स की पीट-पीटकर हत्या
ईंटों से हमला करने वाले लड़कों के एक समूह से अपने बेटे को बचाने की कोशिश में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान दक्षिणपूर्वी दिल्ली के संजय कॉलोनी इलाके के निवासी मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि झड़प में हनीफ के दो नाबालिग बेटे भी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई, जब हनीफ का 14 वर्षीय बेटा पास की सड़क पर खड़ी अपनी बाइक को बाहर निकालने के लिए निकला।
भारत में G-20 शिखर सम्मेलन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार, 10 सितंबर को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करेंगे
जी 20बैठक का अभी तक कोई नतीजा नहीं दिख रहा, आने वाले समय में क्या नतीजा रहता है वह हम देखेंगे- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 40 साल पहले इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 100 राष्ट्राध्यक्ष आए थे और यहां 20 में भी कुछ लोग नहीं आए हैं। विपक्षी नेताओं को आमंत्रित नहीं किया, जिसमें (मल्लिकार्जुन) खड़गे शामिल हैं। हमें बैठक का अभी तक कोई नतीजा नहीं दिख रहा है। आने वाले समय में क्या नतीजा रहता है वह हम देखेंगे।
पद्मश्री पुरस्कार विजेता लाजवंती ने भारत मंडपम में पंजाब की फुलकारी कढ़ाई का किया प्रदर्शन
पद्मश्री पुरस्कार विजेता लाजवंती ने भारत मंडपम में पंजाब की फुलकारी कढ़ाई का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैंने यह कला 6 साल की उम्र से सीखना शुरू की है। यह कला पंजाब में खत्म हो रही थी जिसको जिंदा करने के लिए महनत कर रही हूं। इसको ज़िंदा रखने के लिए मैंने हिमाचल प्रदेश, जम्मू, हरियाणा में कई महिलाओं को यह कला सिखाई है। हमारा पटियाला में ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा जिसमें हम नशा करने वाले लोगों को यह सिखाएंगे।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर आरजेडी सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी से मुझे एक चीज तो स्पष्ट हो गई है कि ये जो राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को जेल की सलाखों के पीछे रखने की गौरवशाली परंपरा मोदी जी और अमित शाह जी ने शुरु की है उसमें नए लोग भी शामिल होते जा रहे हैं।"
उपचुनाव परिणाम में INDIA गठबंधन पार्टियों के NDA से अधिक सीटें जीतने पर NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया
उपचुनाव परिणाम में INDIA गठबंधन पार्टियों के NDA से अधिक सीटें जीतने पर NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा, "मैं INDIA गठबंधन के सारे कार्यकर्ता और वोटर्स की आभारी हूं। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही सरकार को नकार दिया है।"
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे केसांग पंगारेप और उनकी पत्नी एरिना गुडोनो ने आगरा में ताज महल का दौरा किया
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना
मुंबई के अंधेरी इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग, 33 लोगों को बचाया गया
मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई है। दमकलकर्मियों ने 33 लोगों को सुरक्षित बचाया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं। यह जानकारी मुंबई अग्निशमन विभाग ने दी है।
TDP समर्थकों ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ हैदराबाद के केबीआर पार्क में प्रदर्शन किया
टीडीपी समर्थकों ने टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ हैदराबाद के केबीआर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी का पुतला भी जलाया। बाद में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।
दिल्ली पुलिस मुस्तैद है, भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है- स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेन्द्र पाठक
G20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था पर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेन्द्र पाठक ने कहा, "जी 20 के लिए दिल्ली पुलिस महीनों से तैयारी कर रही थी, आज वह मुख्य दिन है। आज से जी 20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है। दिल्ली पुलिस मुस्तैद है, भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।"
पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग दिल्ली के प्रगति मैदान में G 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पहुंचे
दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीस और कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो प्रगति मैदान में G 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगति मैदान में भारत मंडपम पहुंचे
दिल्ली: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित परेशभाई जयंतीभाई राठवा ने भारत मंडपम में G 20 प्रदर्शनी में पिथोरा कला जनजातीय पेंटिंग का प्रदर्शन किया
G-20 के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
मोरक्को में भूकंप से भीषण तबाही, कई इमारतें जमींदोज, अब तक 296 लोगों की मौत, कई घायल
अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह आए भूकंप से भीषण तबाही मची है। कई इमारतें ढह गईं हैं, जिसमें अब 296 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को CID ने किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार केस में एक्शन
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार के मामले में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी आज सुबह हुई। उन्हें अब मेडिकल जांच के लिए एयरलिफ्ट कर नंद्याल अस्पताल में ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट के समक्ष में पेश किया जाएगा।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia