बड़ी खबर LIVE: पहले टी20 में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीता मैच

रांची में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 मैच में आज न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में उतरी टीम इंडिया 155 रन बना सकी। अब दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाएगा।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

27 Jan 2023, 10:43 PM

IND Vs NZ: पहले टी20 में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीता मैच

रांची में खेले गए तीन टी20 मैच की सीरीज के पहले मैच में आज न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में उतरी टीम इंडिया 155 रन बना सकी। अब दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाएगा।

27 Jan 2023, 10:01 PM

 मुंबई में SCO फिल्म महोत्सव सितारों से सजे उद्घाटन समारोह के साथ शुरू

27 Jan 2023, 9:58 PM

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे का भागलपुर के अस्पताल में निधन, परिजनों का हंगामा, 2 डॉक्टर सस्पेंड

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे का बिहार के भागलपुर के मायागंज अस्पताल में निधन हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया है। जिसके बाद 2 डॉक्टर सस्पेंड कर दिए गए हैं। रिश्तेदार चंदन ने कहा कि उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई और हम उन्हें लेकर यहां पहुंचे। कोई डॉक्टर नहीं था। आईसीयू बिना डॉक्टर के है।


27 Jan 2023, 9:24 PM

हॉकी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में बेल्जियम ने नीदरलैंड को हराया, फाइनल में जर्मनी से होगा सामना

हॉकी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल के पूर्ण समय में मैच 2-2 से समाप्त होने के बाद बेल्जियम ने शूटआउट में नीदरलैंड को 3-2 से हराया। अब फाइनल में डिफेंडिंग चैम्पियन बेल्जियम का सामना जर्मनी से होगा। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान के लिए नीदरलैंड से भिड़ेगा।

27 Jan 2023, 8:49 PM

लखीमपुर खीरी हिंसा का आरोपी आशीष मिश्रा जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली है 8 हफ्ते की अंतरिम जमानत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जेल में बंद केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा आज शाम लखीमपुर खीरी जेल से रिहा हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने 25 जनवरी को उसे शर्तों के साथ आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी।


27 Jan 2023, 8:46 PM

भारत के खिलाफ पहले T20 मैच में न्यूजीलैंड ने बनाए 176 रन

27 Jan 2023, 8:37 PM

मुंबई के डिंडोशी थाना क्षेत्र में 22 साल के युवक ने 16 साल की लड़की के साथ रेप किया, आरोपी गिरफ्तार


27 Jan 2023, 8:22 PM

नेपाल: रवि लामिछाने ने पीएम पुष्प कमल दहल को अपना इस्तीफा सौंपा

27 Jan 2023, 8:03 PM

IND vs NZ T20: कुलदीप ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता, ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर आउट, स्कोर-103/3

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में खेले जा रहे पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 3 विकेट खो कर 103 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को सूर्याकुमार यादव के हाथों कैच कराया। फिलिप्स 22 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए।


27 Jan 2023, 7:51 PM

ग्रेटर नोएडा : तेज रफ्तार में चलती गाड़ी के बोनट पर बैठे युवक का वीडियो आया सामने, 27,500 का हुआ चालान

रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी और दूसरों की जान लगातार खतरे में डाल रहे हैं और गाड़ियों से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो एक के बाद एक सामने आ रहा है। ऐसे में सामने आए एक वीडियो के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के पास ही युवकों ने स्टंट किया है। अल्टो गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करता हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 27,500 का चालान काटा है। बताया जा रहा है है की ये वीडियो ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर एक युवक अल्टो गाड़ी के बोनट पर बैठा हुआ है और दो युवक गाड़ी में बैठे हुए हैं।

27 Jan 2023, 7:49 PM

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा जेल से रिहा हुआ


27 Jan 2023, 7:33 PM

महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में एक इमारत ढही, एक व्यक्ति की मौत

27 Jan 2023, 7:32 PM

IND vs NZ T20: वाशिंटन सुंदर ने न्यूजीलैंड को दिए बड़े झटके, फिन एलेन के बाद मार्क चैपमैन को भी चलता किया, स्कोर-43/2


27 Jan 2023, 7:05 PM

कार से खतरनाक स्टंट करने वाले 3 लोग गिरफ्तार, 25 हजार का जुर्माना, गाड़ी भी सीज 

नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल के पास 26 जनवरी के दिन खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वाले और उसे स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी की मदद से गाड़ी के आगे लगी नंबर प्लेट को ट्रेस किया और स्टंट करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ-साथ पुलिस ने 25000 का जुर्माना भी लगाया है। गाड़ी सीज भी की है। गाड़ी चला रहे व्यक्ति का लाइसेंस भी निरस्त किया है और गाड़ी के नंबर को भी निरस्त किया जा रहा है।

27 Jan 2023, 6:55 PM

संगठन को धरातल पर अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम करेगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : मल्लिकार्जुन खड़गे

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी लगातार सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। बिहार के कांग्रेसजन से मुझे व्यक्तिगत लगाव है और बहुत ज्यादा उम्मीदें भी हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए आयोजित कार्यशाला को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि बिहार कांग्रेस ने प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा को अब तक सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की व्यापकता को समझाते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को धरातल पर अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम यह कार्यक्रम ही निर्धारित करेगा।


27 Jan 2023, 6:51 PM

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग : डीयू में 24 छात्रों को हिरासत में लिया गया, धारा 144 लगाई गई

दिल्ली पुलिस ने 24 छात्रों को हिरासत में लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्रों के जमा होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ आर्ट के बाहर धारा 144 लगा दी गई है। नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि शुक्रवार को शाम करीब चार बजे 20 लोग फैकल्टी ऑफ आर्ट के गेट पर प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए आए। क्षेत्र में शांति भंग होने के कारण उन्हें वहां से हटने के लिए कहा गया। जब वे नहीं हटे तो उन्हें शांतिपूर्वक हिरासत में ले लिया गया। कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए एनएसयूआई-केएसयू द्वारा कॉल किया गया था। छात्रों ने कहा कि शाम 4 और 5 बजे आर्ट विभाग के गेट नंबर 4 पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होनी थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी है। हालांकि कुछ छात्रों ने अपने लैपटॉप और मोबाइल पर डॉक्यूमेंट्री देखी।

27 Jan 2023, 6:37 PM

IND vs NZ T20: टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों के सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।


27 Jan 2023, 6:34 PM

Hockey World Cup 2023: जर्मनी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

27 Jan 2023, 6:18 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय में BBC डॉक्यूमेंट्री चलाने वालों को पुलिस ने रोका, कई हिरासत में लिए गए: दिल्ली पुलिस


27 Jan 2023, 5:56 PM

नेपाल के डिप्टी पीएम को रवि लामिछाने को उनके पद से हटाया गया, फर्जी नागरिकता मामले में दोषी

नेपाल के डिप्टी पीएम रवि लामिछाने को नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उनके पद से हटा दिया है। लमिछाने फर्जी नागरिकता के मामले में दोषी पाए गए हैं।

27 Jan 2023, 5:46 PM

LAC पर मौजूदा हालात को लेकर भारत-चीन सीमा तनाव पर GOC-in-C पूर्वी कमान आर.पी. कलिता का बयान

भारत-चीन सीमा तनाव पर GOC-in-C पूर्वी कमान आर.पी. कलिता ने कहा, “LAC के बारे में दोनों देशों की अलग-अलग धारणाएं हैं जो भिड़त की ओर ले जाती हैं। हालांकि, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में स्थिति अब सामान्य है, लेकिन सीमाओं के परिसीमन की अनुपस्थिति के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।”

उन्होंने कहा कि भारत लगातार सीमा पार होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और हम किसी भी तरह की उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।


27 Jan 2023, 5:34 PM

DU में PM की आलोचना वाली डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से पहले हंगामा, NSUI छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली विश्वविद्यालय में आर्ट फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन कर रहे NSUI के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया। NSUI-KSU द्वारा फैकल्टी में पीएम मोदी पर आधारित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के आह्वान के मद्देनजर वहां CrPC की धारा 144 लगाई गई है।

27 Jan 2023, 3:56 PM

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है


27 Jan 2023, 3:55 PM

भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा कम करने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने खड़े किए सवाल

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल जी की यात्रा में सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी? PM मोदी जब पंजाब गए थे तब वे गाड़ी में बैठे थे और कुछ लोगों ने नारेबाज़ी की थी। उस समय महाभारत हो गई थी तो आज PM चुप क्यों हैं? राहुल गांधी की यात्रा को सुनियोजित तरीके से रोकने की कोशिश की जा रही है।

27 Jan 2023, 3:52 PM

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे 


27 Jan 2023, 2:55 PM

राहुल बोले- सुरक्षा कम होने से रोकनी पड़ी पदयात्रा, भीड़ को कंट्रोल करने वाले पुलिसकर्मी अचानक हुए गायब

भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा अचानक कम करने पर राहुल गांधी ने प्रेस से बात की। इस मुद्दे पर जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह भारत जोड़ो यात्र चल रही थी। पुलिस द्वारा जो सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी, वह अचानक खत्म कर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिसवाले भीड़ को कंट्रोल करते हैं। रस्सियों को मैनेज करते हैं। लेकिन वह पुलिस कर्मी या तो चले गए या फिर वह दिखे नहीं। मुझे जो सुरक्षा मुहैया करा रहे थे उन सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि हमें आगे नहीं जाना चाहिए। इसिलए हम आज पैदल नहीं चल पाए।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जो भीड़ को कंट्रोल करना होता है, पुलिस की जो भूमिका होती है उसकी गारंटी दे। मुझे मालूम नहीं ऐसा क्यों हुआ। मुझे उम्मीद है कि कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए।   

27 Jan 2023, 2:28 PM

मध्य प्रदेश: शहडोल में कोयला खदान में दम घुटने से 4 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल में कोयला खदान में दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एसपी कुमार प्रतीक ने बताया, "ये चारों वहां पुरानी बंद पड़ी माइन में लोहे के सामान की चोरी करने के मकसद से घुसे थे। प्रथम दृष्टया जानकारी आई है कि गैस रिसाव होने के कारण उनकी मृत्यु हुई है।"


27 Jan 2023, 2:18 PM

कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा अचानक की गई कम, कांग्रेस ने उठाए सवाल

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा अचानक कम कर दी गई। इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ 1 किमी बाद ही पदयात्रा रोक दी गई। पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई। यात्रा में शामिल अन्य लोग अभी पैदल ही चल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे, जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया। पदयात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे बनिहाल से शुरू हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी, लेकिन काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ 1 किमी बाद यात्रा को रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह इस पदयात्रा में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला शामिल हुए थे।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। सुरक्षा चूक केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अनुचित और अप्रस्तुत रवैये का संकेत देती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, “डी-क्षेत्र से सुरक्षाकर्मियों की अचानक वापसी से कश्मीर के बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा में गंभीर सुरक्षा उल्लंघन हुआ है। यह किसने आदेश दिया? जिम्मेदार अधिकारियों को इस चूक के लिए जवाब देना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।”

27 Jan 2023, 1:50 PM

दिल्ली: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से मिले और उनसे बातचीत की।


27 Jan 2023, 1:08 PM

राजस्थान के अजमेर में चोरों ने एटीएम मशीन उखाड़ कर नकदी लूट ली 

27 Jan 2023, 12:51 PM

हमने सर्जिकल स्ट्राइक पर कभी सवाल नहीं उठाया: उमर अब्दुल्ला


27 Jan 2023, 12:16 PM

बिहार में 3 बच्चों सहित गर्भवती महिला तालाब में डूबी, हुई मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक गहरे तालाब में डूब कर तीन बच्चों सहित एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। कुछ लोग इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देख रहे हैं।

27 Jan 2023, 12:15 PM

एआई पेशाब मामला: अदालत ने शंकर मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई की स्थगित

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को शंकर मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी, जिस पर पिछले दिनों न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया के एक विमान में नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब करने का आरोप है। नवंबर, 30 जनवरी तक।


27 Jan 2023, 11:46 AM

PM मोदी ने दिल्ली में 'परीक्षा पर चर्चा' 2023 के छठे संस्करण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत कर रहे हैं 

27 Jan 2023, 11:18 AM

पेट्रोल और डीजल की पुरानी गाड़ियों को जब्त करने का काम एक फरवरी से शुरू

नोएडा में अब 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियां और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई 1 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से छह टीमों का गठन किया गया है। 1 अक्टूबर 2022 से जिले में पेट्रोल कि 15 साल और डीजल के 10 साल पुरानी गाड़ियों का पंजीकरण निरस्त करने के बाद अब परिवहन विभाग यह कार्रवाई शुरू कर रहा है।


27 Jan 2023, 11:01 AM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा के 6वें संस्करण से संबंधित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

27 Jan 2023, 10:36 AM

370 की लड़ाई हम अदालत में लड़ेंगे: उमर अब्दुल्ला


27 Jan 2023, 10:07 AM

लखनऊ में इमारत ढहने घटना का बचाव कार्य समाप्त, मलबे से निकाला तीसरा शव

लखनऊ में इमारत ढहने की घटना में बचाव अभियान आखिरकार राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों के साथ 42 वर्षीय एक महिला के शव को निकालने के साथ समाप्त हो गया। मृतकों की कुल संख्या तीन हो गई।

27 Jan 2023, 9:40 AM

भारत जोड़ो यात्रा पर बोले जयराम रमेश- 30 जनवरी को सभी 23 विपक्षी पार्टियों का एक सम्मेलन होगा और वो अंतिम समारोह होगा

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 30 जनवरी को सभी 23 विपक्षी पार्टियों का एक सम्मेलन होगा और वो अंतिम समारोह होगा। हमारे अंदर आज भी वही जोश है जो 7 सिंतबर 2022 को था जब हमने कन्याकुमारी से शुरुआत की थी।


27 Jan 2023, 9:15 AM

दिल्ली: इंटरपोल के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की 

27 Jan 2023, 8:39 AM

वडोदरा में भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने महा पटेल से की शादी 


27 Jan 2023, 7:59 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वार्षिक 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करेंगे 

27 Jan 2023, 7:47 AM

जेनिन संघर्ष में इजरायली सैनिकों द्वारा 9 फिलिस्तीनियों की मौत, कई घायल


27 Jan 2023, 7:45 AM

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक मई में गोवा में होगी

27 Jan 2023, 7:28 AM

बिहार: पूजा में चंदा नहीं देने पर नालंदा में 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार


27 Jan 2023, 7:19 AM

जर्मनी-अमेरिका की ओर से यूक्रेन में टैंक भेजने की घोषणा के बाद रूस ने की मिसाइलों की बारिश, 11 की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जर्मनी और अमेरिका द्वारा यूक्रेन में दर्जनों टैंक भेजने की घोषणा के एक दिन बाद रूस ने यूक्रेन में मिसाइलों की बारिश कर दी है। रॉयटर्स के मुताबिक, इस हमले में 11 लोगों की जान चली गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia