बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में शादी में 50, अंतिम संस्कार में 20 लोग होंगे शामिल, कोरोना के खिलाफ नए निर्देश जारी

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार शादियों में अब अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे। रेस्टोरेंट-बार, सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलाने की अनुमति होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Apr 2021, 11:45 PM

बेंगलुरू में रात से सुबह तक कर्फ्यू लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस करा रही लागू

10 Apr 2021, 11:43 PM

पश्चिम बंगाल की दोमजुर सीट पर ईवीएम सीलिंग से पहले TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़े

10 Apr 2021, 11:41 PM

आईपीएल 2021 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से रौंदा


10 Apr 2021, 11:40 PM

झारखंड में आज कोरोना के 2373 नए केस मिले, 17 मरीजों की हुई मौत

10 Apr 2021, 11:39 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना के हालात को देखते हुए सीएम योगी ने कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम लखनऊ के लाला बाग स्थित कोविड कमांड सेंटर पहुंचे। इस दौरान लखनऊ के उच्च अधिकारियों के साथ लखनऊ के डीएम और कमिश्नर भी मौजूद रहे।


10 Apr 2021, 10:30 PM

दिल्ली में शादी में 50, अंतिम संस्कार में 20 लोग होंगे शामिल, कोरोना के खिलाफ नए निर्देश जारी

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्ती करते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार दिल्ली में सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। शादियों में अब अधिकतम 50 लोग और अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी।

इसके साथ ही रेस्टोरेंट-बार, सिनेमा, थियेटर, मल्टीप्लेक्स को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति होगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को छोड़कर सभी स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को परीक्षा संबंधी तैयारियों के लिए ही स्कूल बुलाया जाएगा। इसके अलावा मुंबई से विमानों से आने वालों को अधिकतम 72 घंटे पहले का आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

10 Apr 2021, 9:52 PM

महाराष्ट्र के पुणे में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9864 नए केस, 82 लोगों की हुई मौत


10 Apr 2021, 9:35 PM

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना के बढ़ते केस के चलते जारी लॉकडाउन को अगले आदेश तक बढ़ाया गया

10 Apr 2021, 9:30 PM

दिल्ली में कोरोना संकट के बीच डॉक्टरों की हुई किल्लत, वर्तमान रेजिडेंट्स का कार्यकाल 6 महीने तक बढ़ा

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए और दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए वर्तमान में कार्यरत वैसे सभी एसआर/जेआर का कार्यकाल 6 महीने की अवधि के लिए बढ़ाया जा रहा है, जिनका कार्यकाल 31 मार्च को पूरा हो चुका है या जल्द ही पूरा होने वाला है।


10 Apr 2021, 9:24 PM

तमिलनाडु के चेन्नई, चेंगलपट्टु, थिरुवल्लुर में शनिवार और रविवार को समुद्र तट लोगों के लिए बंद

तमिलनाडु के चेन्नई, चेंगलपट्टु, थिरुवल्लुर जिले के समुद्र तटों को 11 अप्रैल से अगले आदेश तक हर शनिवार, रविवार और सभी सरकारी छुट्टियों पर आम लोगों के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। इन तीन जिलों में धार्मिक स्थल रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।

10 Apr 2021, 8:49 PM

महाराष्ट्र में  बीते 24 घंटे में सामने आए नए 55,411 केस


10 Apr 2021, 8:33 PM

गुजरात में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में सामने आए 5011 नए मरीज

10 Apr 2021, 8:32 PM

उद्धव ठाकरे ने कहा- संपूर्ण लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं, ऑक्सीजन और बेड की हो सकती है कमी

कोरोना के कहर को लेकर सर्वदलीय बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वहीं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि आने वाले समय में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और बेड की कमी हो सकती है। कल कोविड टॉस्क फोर्स के साथ चर्चा कर सरकार कोई निर्णय लेगी


10 Apr 2021, 8:12 PM

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9327 नए केस मिले, 50 मरीजों की हुई मौत

10 Apr 2021, 8:11 PM

केरल में विष्णु उत्सव के अवसर पर आज सबरीमाला मंदिर के खुलने पर विशेष पूजा की गई


10 Apr 2021, 8:10 PM

कर्नाटक में आज कोरोना के 6955 नए केस मिले, 36 लोगों की मौत हुई

10 Apr 2021, 8:09 PM

महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन, मंत्री ने सर्वदलीय बैठक के बाद दिए संकेत

महाराष्ट्र में कोरोना के हालात पर सर्वदलीय बैठक के बाद राज्य के मंत्री असलम शेख ने कहा कि सरकार लॉकडाउन से बचने की कोशिश कर रही है, इसलिए वीकेंड लॉकडाउन जैसे कड़े उपायों को लागू किया गया था। लेकिन ऐसा लगता है कि नए कोरोना मामलों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। महामारी को रोकने के लिए सभी संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए सभी पार्टी प्रतिनिधियों ने आज एक बैठक की।


10 Apr 2021, 7:49 PM

महाराष्ट्र में कोरोना पर सर्वदलीय बैठक खत्म, हालात से निपटने के तरीके पर भी हुई चर्चा

10 Apr 2021, 7:28 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के हालात पर सर्वदलीय बैठक जारी, सीएम उद्धव ठाकरे ने स्थिति की दी जानकारी


10 Apr 2021, 7:25 PM

IPL2021 के दूसरे मैच में, दिल्ली ने जीता टॉस, चेन्नई को दिया पहले बल्लेबाजी का मौका

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-2021 के दूसरे मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

10 Apr 2021, 6:50 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 3309 नए मामले सामने आए हैं


10 Apr 2021, 6:49 PM

दिल्ली में कोरोना के 7897 नए मामले सामने आए हैं

10 Apr 2021, 6:39 PM

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 1,233 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं


10 Apr 2021, 6:27 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1005 नए मामले सामने आए हैं

10 Apr 2021, 6:13 PM

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के 398 नए मामले सामने आए हैं


10 Apr 2021, 6:12 PM

केरल में पिछले 24 घंटों में 6,194 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं

10 Apr 2021, 5:54 PM

गोवा में कोरोना के 540 नए केस सामने आए हैं


10 Apr 2021, 5:53 PM

सर्वदलीय बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- संपूर्ण लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है

कोरोना के कहर को लेकर सर्वदलीय बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

10 Apr 2021, 5:19 PM

महाराष्ट्र: नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,131 नए मामले सामने आए हैं

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,131 नए मामले सामने आए हैं। 2,837 लोग डिस्चार्ज हुए और 65 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है।

कुल मामले: 2,71,355

कुल डिस्चार्ज: 2,14,073

सक्रिय मामले: 51,576

कुल मृत्यु: 5,706


10 Apr 2021, 5:11 PM

हैदराबाद में तीन नाबालिग बहनें गायब, जांच शुरू

हैदराबाद के वनस्थलीपुरम इलाके में शुक्रवार से तीन किशोरियों को उनके घर से लापता होने की सूचना मिली है। वनस्थलीपुरम पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, 17, 15 और 14 साल की तीन बहने गायब हैं, जो अपने माता-पिता के साथ वनस्थलीपुरम के प्रगतिनगर इलाके में रहती हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम लड़कियों ने अपनी मां के साथ किसी बात पर बहस कर ली थी और जब शनिवार सुबह उनके माता-पिता उठे तो उनकी बेटियां गायब मिलीं। तीनों लड़कियों का कुछ पता नहीं चला तो, माता-पिता ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

10 Apr 2021, 4:55 PM

बढ़ते कोरोना के बीच AMU ने सत्र 2021-2022 के लिए प्रवेश परीक्षाएं को रद्द कीं


10 Apr 2021, 4:39 PM

नरेला मंडी से किसानों की शिकायत आ रही, इस पर बैठक में बात हुई: दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, “दिल्ली में गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है। खरीदारी के लिए FCI द्वारा दिल्ली में अलग-अलग जगह काउंटर लगाने के संबंध में बात हुई। नरेला मंडी से किसानों की शिकायत आ रही है। इस संबंध में आज FCI के उच्च अधिकारियों, कृषि विभाग, मंड्डी विभाग के साथ बैठक की।”

10 Apr 2021, 4:32 PM

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश को है नौकरी की जरूरत, लेकिन BJP सरकार देती है जुमला

राहुल गांधी नौकरी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश के लोगों को रोजगार की जरूरत है, लेकिन बीजेपी सरकार लोगों को नौकरी की जगह जुमला देती है।


10 Apr 2021, 4:03 PM

आंदोलनकारी किसानों से सरकार ने 11 दौर की बातचीत की, हमने संशोधन का प्रस्ताव दिया। किसान यूनियन ने प्रस्ताव को निरस्त कर दिया: केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि हजारों किसान संगठन, अर्थशास्त्री, समाज के विभिन्न वर्ग कृषि सुधार बिलों का स्वागत कर रहे हैं। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आंदोलनकारी किसानों से सरकार ने 11 दौर की बातचीत की, हमने संशोधन का प्रस्ताव दिया। किसान यूनियन ने प्रस्ताव को निरस्त कर दिया।

10 Apr 2021, 3:26 PM

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ COVID19 स्थिति की समीक्षा की

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ COVID19 स्थिति की समीक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक में भाग लिया।


10 Apr 2021, 3:04 PM

'केंद्र की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना को लागू किया गया तो ये किसानों को बर्बाद कर देगा'

पंजाब के मजदूर यूनियन महासचिव ने कहा, “हमने पिछले कुछ महीनों से विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में हड़ताल की है। यदि केंद्र की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना को लागू किया जाता है, तो यह किसानों को बर्बाद कर देगा।”

10 Apr 2021, 3:00 PM

कुंभ मेले में हम जैसी भीड़ आने की अपेक्षा कर रहे थे वो अब तक नहीं आई है: उत्तराखंड के डीजीपी

कुंभ मेले पर उत्तराखंड के डीजीपीअशोक कुमार ने कहा, “हम जिस तरह की भीड़ आने की अपेक्षा कर रहे थे वो अब तक नहीं आई है, वाहनों के डायवर्जन की योजना को हम कल से लागू करेंगे। 12 और 14 अप्रैल को शाही स्नान के दिन भी आम लोगों को सुबह 7 बजे तक हर की पौड़ी पर स्नान करने देंगे।”


10 Apr 2021, 2:41 PM

कोरोना वायरस के 82.82 फीसदी नए मामले इन 10 राज्यों से हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया, “महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस के 82.82 फीसदी नए मामले इन 10 राज्यों से हैं।”

10 Apr 2021, 2:34 PM

महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी है: एनसीपी नेता नवाब मलिक

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा, “महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी है। हमारी क्षमता एक दिन में 6-7 लाख वैक्सीनेशन करने की थी। पिछले 4 दिनों से वैक्सीन की कमी के कारण निजी केंद्र बंद हो गए। कई जिलों में वैक्सीन का कार्यक्रम बंद है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराए।”


10 Apr 2021, 1:30 PM

पुणे के एरंडवणा में एक वैक्सीनेशेन केंद्र पर वैक्सीन नहीं पहुंचने पर लोग इंतजार कर रहे

महाराष्ट्र के पुणे के एरंडवणा में एक वैक्सीनेशेन केंद्र पर वैक्सीन नहीं पहुंचने पर लोग इंतजार कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया, ''यहां लोग सुबह 6 बजे से खड़े हैं। यहां वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध नहीं है। यहां के स्टॉफ वैक्सीन कब तक आ जाएगी इस बारे में स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।''

10 Apr 2021, 12:57 PM

महाराष्ट्र: पुणे में वीकेंड लॉकडाउन लगने के बीच सड़कों पर पसरा सन्नाटा


10 Apr 2021, 12:38 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LNJP अस्पताल का दौरा किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने LNJP अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा,"दिल्ली में तेज़ी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हमें वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है, दिल्ली में ये चौथी वेव आई है, इससे पहले नवंबर में लास्ट वेव आई थी इसलिए हम उस स्तर की तैयारी कर रहे हैं।"

सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें समुचित संख्या में डोज उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमित हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं।”

10 Apr 2021, 12:37 PM

पंजाब में सिर्फ 5 दिनों का कोरोना वैक्सीन का स्टॉक बचा है: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह


10 Apr 2021, 11:48 AM

बंगाल: बीरभूम जिले के नानूर में कल रात बम निरोधक दस्ते ने देशी बम को निष्क्रिय किया

10 Apr 2021, 11:37 AM

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी


10 Apr 2021, 11:33 AM

इस महीने के अंत तक सक्रिय मामले लगभग 1 लाख बढ़ने की संभावना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “इस महीने के अंत तक सक्रिय मामले लगभग 1 लाख बढ़ने की संभावना है। लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, मास्क जरूर लगाएं, सुरक्षित दूरी बनाएं और हाथ साफ रखें। हमने हर जिले में एक कोविड केयर सेंटर खोलने का फैसला किया है।”

10 Apr 2021, 11:32 AM

किसानों ने केएमपी जाम कर दिया है: गाजियाबाद के एसपी ट्रैफिक

गाजियाबाद के एसपी ट्रैफिक ने कहा, “किसानों ने केएमपी जाम कर दिया है। हम लोग जल्दी ही इसे खाली कराने के लिए बात कर रहे हैं ताकि लोगों को असुविधा न हो। लोग अपने वैकल्पिक रूट पर जा रहे हैं। जो भी उपयुक्त स्थान है वहां से डायवर्जन किया जा रहा है। लोग वहां से अपने गंतव्य की तरफ जा रहे हैं।”


10 Apr 2021, 11:29 AM

कोरोना के मुद्दे पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

बूथ नंबर-66 में खुद पर हुए हमले पर बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि गाड़ी को तोड़ा, मुझे मारने की कोशिश की। मैंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। पुलिस ने कुछ नहीं किया, पुलिस को सब मालूम है।

10 Apr 2021, 11:01 AM

सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना के मुद्दे पर बैठक की

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बढ़ते कोरोना के मुद्दे पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली।


10 Apr 2021, 10:33 AM

मोदी सरकार की फेल नीतियों से कोरोना की दूसरी भयानक लहर, प्रवासी मजदूर फिर पलायन को मजबूर-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “केंद्र सरकार की फेल नीतियों से देश में कोरोना की भयानक दूसरी लहर है और प्रवासी मज़दूर दोबारा पलायन को मजबूर हैं। टीकाकरण बढ़ाने के साथ ही इनके हाथ में रुपय देना आवश्यक है- आम जन के जीवन व देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए। लेकिन अहंकारी सरकार को अच्छे सुझावों से ऐलर्जी है!”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */