बड़ी खबर LIVE: श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन कप्तान, भुवनेश्वर होंगे उपकप्तान

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। दौरे के लिए शिखर धवन को टीम का कप्तान और भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

11 Jun 2021, 12:02 AM

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हरियाणा और यूपी में भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

10 Jun 2021, 11:42 PM

दिल्ली में कल से घर पर होगी शराब की होम डिलीवरी, उपराज्यपाल ने कानूम में संशोधन को दी मंजूरी 

10 Jun 2021, 11:28 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अमेरिका फाइजर टीकों की आधा बिलियन नई खुराक खरीदेगा और उन्हें दुनिया के 92 निम्न और निम्न मध्यम आय वाले देशों को दान करेगा। बाइडेन ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम लाखों लोगों की जान बचाएगा।


10 Jun 2021, 11:25 PM

चीफ जस्टिस एन वी रमना तिरुमाला पहुंचे, कल मंदिर में करेंगे पूजा

10 Jun 2021, 10:48 PM

पाकिस्तान की संसद ने नए कानून को दी मंजूरी, जाधव को सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील का मिलेगा मौका

पाकिस्तान की संसद ने आज "अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (समीक्षा और पुनर्विचार) अध्यादेश- 2020" को मंजूरी दे दी। यह कानून कुलभूषण जाधव को देश के उच्च न्यायालयों में अपनी सजा के खिलाफ अपील करने की अनुमति देगा।


10 Jun 2021, 10:38 PM

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन कप्तान, भुवनेश्वर होंगे उपकप्तान

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। दौरे के लिए शिखर धवन को टीम का कप्तान और भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है। पूरी टीम इस प्रकार हैः एस धवन (सी), पी शॉ, डी पडिक्कल, आर गायकवाड़, एस यादव, एम पांडे, एच पांड्या, एन राणा, आई किशन (विकेटकीपर), एस सैमसन (डब्ल्यूके), वाई चहल, आर चाहर, के गौतम, के पांड्या , के यादव, वी चक्रवर्ती, बी कुमार (वीसी), डी चाहर, एन सैनी, सी सकारिया।

10 Jun 2021, 10:14 PM

बंगाल सीमा से BSF ने चीन के घुसपैठिये को पकड़ा, चीनी खुफिया एजेंसी के लिए करता था काम, पूछताछ जारी

बीएसएफ ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा से एक चीनी घुसपैठिये को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि वह किस चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह वीजा नहीं मिलने की वजह से बांग्लादेश से भारत आया। इससे पहले भी वह कई बार भारत आ चुका है। उससे पूछताछ जारी है।


10 Jun 2021, 9:32 PM

बिहार के बांका में मदरसे में विस्फोट की जांच जारी, एसपी ने जल्द खुलासे का किया दावा

बिहार के बांका के एक मदरसे में हुए विस्फोट को लेकर पुलिस अधिक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने आज बताया कि 2-3 टीमें अलग-अलग काम कर रही हैं। कंटेनर में बम रखा गया था, उसके चिथड़े मिले हैं। विस्फोटक कितना था, उसकी जांच कर रहे हैं। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें शामिल लोगों की पहचान जल्द कर ली जाएगी।

10 Jun 2021, 9:18 PM

झारखंड सरकार ने कोरोना को देखते हुए 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द की


10 Jun 2021, 8:55 PM

मुंबई के दहिसर में इमारत गिरी, एक शख्स की मौत

10 Jun 2021, 7:45 PM

दक्षिण-पश्चिम मानसून ओडिशा पहुंचा, अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी, पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी


10 Jun 2021, 7:43 PM

नुसरत जहां के बाद पति निखिल जैन ने जारी किया बयान, आरोपों को निराधार और अपमानजनक बताया

टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां के अपनी शादी को लेकर बयान जारी करने के बाद पति निखिल जैन ने भी आज एक बयान जारी किया है। जैन ने अपने बयान में कहा है कि नुसरत द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार, अपमानजनक और सत्य से परे हैं।

10 Jun 2021, 7:34 PM

अगले 48 घंटे में बिहार में प्रवेश करेगा मानसून, वज्रपात और बिजली गिरने की आशंका में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने कहा है कि अनुमान है कि अगले 48 घंटे में मानसून बिहार में प्रवेश कर जाएगा। जब भी मानसून की शुरूआत होती है उससे पहले पूरे प्रदेश में वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए हमने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।


10 Jun 2021, 7:24 PM

कुवैत के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, स्वास्थ्य, उर्जा, व्यापार सहयोग पर हुई चर्चा

10 Jun 2021, 7:15 PM

कर्नाटक हाईकोर्ट ने मैसूर के मेयर के चुनाव पर 21 जून तक रोक लगाई, 11 जून को था चुनाव


10 Jun 2021, 7:00 PM

गुजरात के अहमदाबाद में अनलॉक की तैयारियां शुरू, सार्वजनिक जगहों, बाजार, होटलों को किया जा रहा सैनिटाइज

10 Jun 2021, 6:58 PM

कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा ने कोरोना की स्थिति पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री के साथ की बैठक


10 Jun 2021, 6:56 PM

असम सीएम ने अल्पसंख्यकों को सभ्य पारिवारिक मानदंड अपनाने को कहा, सरकार देगी परिवार नियोजन को बढ़ावा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम आबादी के बोझ को कम करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के साथ काम करना चाहते हैं ताकि गरीबी जैसे सामाजिक खतरों को मिटाया जा सके। मैं अल्पसंख्यक समुदाय से सभ्य पारिवारिक मानदंडों को अपनाने की अपील करता हूं। मैं परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए सभी हितधारकों के साथ काम करना चाहता हूं।

10 Jun 2021, 6:33 PM

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने नीति आयोग के अध्यक्ष से की मुलाकात


10 Jun 2021, 6:13 PM

भारत में फंसे विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों का मुद्दा संबंधित सरकार से उठाएंगे- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत में फंसे विदेश में रहने वाले भारतीयों/छात्रों के हितों की रक्षा के लिए विदेश मंत्रालय सक्रिय रूप से काम कर रहा है। हम उन भारतीय छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत हैं जो अपनी पढ़ाई के लिए वापस जाने में असमर्थ हैं। हम इसे सक्रिय रूप से संबंधित सरकारों के साथ उठा रहे हैं

10 Jun 2021, 6:09 PM

बोकारो में मिला अज्ञात वस्तु न ही यूरेनियम और न ही कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ- विदेश मंत्रालय


10 Jun 2021, 6:08 PM

दिल्ली में 9वीं और 11वीं के रिजल्ट 22 जून को होंगे जारी, मिड टर्म एग्जाम नहीं देने वाले छात्रों को मिलेगा एक मौका

10 Jun 2021, 6:05 PM

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की अमति शाह से मुलाकात खत्म, आवास से निकला काफिला


10 Jun 2021, 5:42 PM

मुंबई में भारी बारिश जारी, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे बुरी तरह प्रभावित

10 Jun 2021, 5:38 PM

राहुल गांधी ने नए पेंशन नियम पर उठाया सवाल, सरकार पर लगाया सच से डरने का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार के नए पेंशन नियम पर सवाल उठाया है। उन्होंने सरकार पर सच से डरने का आरोप लगाते हुए एक अखबार की खबर साझा की है, जिसमें बताया गया है कि पूर्व रक्षा और खुफिया अधिकारियों ने नए पेंशन नियम को चुप कराने वाला कानून करार दिया है।


10 Jun 2021, 5:32 PM

JNU प्रशासन ने छात्रों पर लगाया लाइब्रेरी में तोड़फोड़ और कब्जे का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

10 Jun 2021, 5:11 PM

कम दृश्यता के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर करीब आधे घंटे तक संचालन बंद करना पड़ा

मुंबई एयरपोर्ट ने बताया है कि दृश्यता कम होने के कारण एहतियात के तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आज शाम करीब आधे घंटे तक 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 32 मिनट तक उड़ान संचालन स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान दो उड़ानों को चक्कर काटना पड़ा और एक उड़ान को अहमदाबाद के लिए मोड़ना पड़ा। संचालन फिर से शुरू हो गया है।


10 Jun 2021, 4:57 PM

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 305 नए केस आए सामने, 44 लोगों की मौत

10 Jun 2021, 4:46 PM

आंध्र प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 8,110 नए केस आए सामने, 67 लोगों की मौत 


10 Jun 2021, 4:45 PM

दिल्ली में 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को किया गया रद्द: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सोसोदिया ने प्रेस से बात करते हुए बताया, “दिल्ली में 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को अब रद्द कर दिया गया है। जो प्राइवेट स्कूल मिड टर्म ओर सालाना परीक्षाएं करवा चुके थे वे मिड टर्म परीक्षाओं के आधार पर 9वीं और 11वीं के छात्रों के नतीजे घोषित कर सकते हैं।”

10 Jun 2021, 4:39 PM

पेट्रोल-डीजल के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी कल 11 जून को जयपुर में प्रदर्शन करेगी: प्रताप सिंह खाचरियावास

राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, “पेट्रोल और डीजल के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी कल 11 जून को जयपुर में 250 वार्डों में प्रदर्शन करेगी। कल पूरे देश में पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायक, पार्षद 11 बजे से 12 बजे तक प्रतीकात्मक तख्तियाँ लेकर खड़े होंगे।”

उन्होंने कहा, “अब तक 2,15,88,323 डोज़ दी जा चुकी हैं। कल 3,91,000 लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। टीकाकरण की संख्या अगले महीने से प्रतिदिन 10 लाख करने का प्रयास किया जाएगा। अगले 3 महीने में 10 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जाएगी।”


10 Jun 2021, 4:22 PM

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचे

10 Jun 2021, 3:58 PM

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी प्रकाश जावड़ेकर से मिलने पहुंचे


10 Jun 2021, 3:47 PM

राजस्थान: झालावाड़ में राजे, उनके बेटे के लापता होने के पोस्टर लगे

राजस्थान बीजेपी मुख्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोस्टर हटाए जाने के एक दिन बाद झालावाड़ जिलों के विभिन्न हिस्सों में उनके लापता होने और तलाशने से संबंधित कई पोस्टर देखे गए हैं। इन पोस्टरों में लिखे संदेश में दावा किया गया है कि झालावाड़ से भाजपा विधायक राजे और झालावाड़-बारां के सांसद उनके बेटे दुष्यंत सिंह कोरोनोवायरस महामारी के प्रकोप के बीच गायब हो गए हैं । दोनों को खोजने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। संदेश के अनुसार पोस्टर 'झालावाड़ के पीड़ित लोगों' की ओर से लगाए गए हैं।

10 Jun 2021, 3:43 PM

राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- पेट्रोल और डीजल के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी कल 11 जून को जयपुर में 250 वार्डों में प्रदर्शन करेगी

राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी कल 11 जून को जयपुर में 250 वार्डों में प्रदर्शन करेगी। कल पूरे देश में पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायक, पार्षद 11 बजे से 12 बजे तक प्रतीकात्मक तख्तियाँ लेकर खड़े होंगे।



10 Jun 2021, 3:25 PM

मुंबई में आज एक-दो जगह भारी बारिश होने की संभावना: मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग मुंबई की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने बताया, “आज एक-दो जगह भारी बारिश होने की संभावना है और अगले 4-5 दिन में मुंबई में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। रायगढ़, रत्नागिरी के लिए अगले 4-5 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।”

10 Jun 2021, 3:20 PM

यूपी में संगठन और सरकार में फेरबदल की खबरों के बीच दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, कल पीएम से कर सकते हैं मुलाकात 


10 Jun 2021, 3:19 PM

कर्नाटक: सीएम येदियुरप्पा कोरोना की स्थिति पर ज़िला प्रशासन के साथ बैठक की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा और अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति पर ज़िला प्रशासन के साथ बैठक की।

10 Jun 2021, 3:17 PM

साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर

भारत समेत विश्व के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। सूर्य ग्रहण दोपहर 01.42 पर शुरू हुआ। शाम 06.41 पर सूर्य ग्रहण खत्म होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे की होगी। ग्रहण भारत में आंशिक रूप से ही दिखेगा।

जानिए सूर्यग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव और क्या होगा असर:

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों पर सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान धन हानि हो सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपको पैसों के मामले में रिस्क लेने से बचें। आपको कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता मिल सकती है।

तुला राशि- इस राशि के लोगों को सूर्यग्रहण के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर राशि- मकर राशि वालों पर सूर्यग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


10 Jun 2021, 3:04 PM

मुंबई के मलाड हुए हादसे में मरने वालों के लिए पीएम राहत कोष से राहत देने का ऐलान

मुंबई के मलाड पश्चिम में एक इमारत गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

10 Jun 2021, 2:08 PM

कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे: कर्नाटक के बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह 

कर्नाटक के बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने कहा, “कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। वे अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व पर प्रदेश के नेतृत्व का पूरा भरोसा है। वे उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। येदियुरप्पा ने कुछ गलत नहीं बोला। उनके इस्तीफे के बारे में कोई चर्चा नहीं है।”


10 Jun 2021, 2:04 PM

देहरादून में मालदेवता के झोल गांव में सड़क भारी बारिश के बाद मलबे से बंद

उत्तराखंड के देहरादून में मालदेवता के झोल गांव में सड़क भारी बारिश के बाद मलबे से अवरुद्ध हो गई। बोंथा गांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है और रात भर हुई बारिश ने मलबे को इस सड़क तक पहुंचा दिया है।

10 Jun 2021, 1:45 PM

मुंबई: मलाड पश्चिम में इमारत गिरने की घटना में मृतकों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये दिए जाएंगे 

मुंबई के मलाड पश्चिम में इमारत गिरने की घटना में मृतकों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस बात का ऐलान महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने किया।


10 Jun 2021, 1:42 PM

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र के अहमदनगर के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया

10 Jun 2021, 1:29 PM

हरियाणा: सीएम खट्टर ने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।


10 Jun 2021, 12:56 PM

महाराष्ट्र नागपुर की सिताबर्डी मेन रोड मार्केट में लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिखे

महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नागपुर की सिताबर्डी मेन रोड मार्केट में लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिखे।

10 Jun 2021, 12:55 PM

विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर द्विपक्षीय यात्रा पर कल कुवैत पहुंचे


10 Jun 2021, 12:42 PM

सारे आंकड़े आने पर उसे सबके सामने लाया गया: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे

बिहार में कोरोना से हुई मौतें क़रीब 4,000 बढ़ने पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा, “ये पूरी प्रकिया 15-20 दिन में की गई, ज़िलाधिकारियों ने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, कोरोना से मौत के मामलों को पता किया। सारे आंकड़े आने पर उसे सबके सामने लाया गया।”

10 Jun 2021, 12:40 PM

सिरसपुर में 1168 बेड का नया अस्पताल बनाया जा रहा है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “सिरसपुर में 1168 बेड का नया अस्पताल बनाया जा रहा है। दिल्ली सरकार 15 नए अस्पताल बना रही है। ब्लैक फंगस के परसो कुल 1050 के करीब मरीज थे। ब्लैक फंगस की दवा बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं है।”


10 Jun 2021, 12:10 PM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कोरोना पर टीम-9 के साथ बैठक की 

10 Jun 2021, 11:53 AM

केंद्र सरकार ने कहा है कि 21 जून के बाद वो पूरे देश में वैक्सीन फ्री सप्लाई करेगी: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “केंद्र सरकार ने कहा है कि 21 जून के बाद वो पूरे देश में वैक्सीन फ्री सप्लाई करेगी, केंद्र सरकार ने ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद और दबाव में किया है लेकिन देर आए, दुरुस्त आए। लेकिन 21 जून के बाद भी वैक्सीन कहां से आएगी ये बहुत बड़ा सवाल है, वैक्सीन की भारी कमी है।”


10 Jun 2021, 11:37 AM

उत्तर प्रदेश: गौ तस्करी के आरोप के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश के रामपुर के एसपी ने बताया, “बिलासपुर रोड पर रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी। गौ तस्करी के खिलाफ अभियान चल रहा था। एक गाड़ी रोकने की कोशिश की गई तो वे बैरियर तोड़कर भागे। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन लोगों ने गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें पैर में गोली लगने से 2 घायल हुए हैं।”

उन्होंने बताया, “दोनों की हालत स्थिर है। इनके साथ के 4 और लोग जंगल की तरफ भागे। रात में उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट की एक होंडा सिटी, 2 तमंचे, 4 छुरी, एक कुल्हाड़ी, 6 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये रुद्रपुर में गौकशी करते थे।”

10 Jun 2021, 11:32 AM

सीएम केजरीवाल ने सिरसपुर में दिल्ली सरकार के ऑक्सीजन स्टोरेज और जेनरेशन प्लांट का दौरा किया 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिरसपुर में दिल्ली सरकार के ऑक्सीजन स्टोरेज और जेनरेशन प्लांट का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली में 171 टन क्षमता के ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक बन चुके हैं।"


10 Jun 2021, 11:07 AM

बंगाल की सीएम ममता से मिलने पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री से मिला, क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला कि भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी। देश के अंदर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए वीजा लगता है?”

10 Jun 2021, 10:57 AM

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से मौसम में बदलाव आया

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से मौसम में बदलाव आया है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ''बहुत ज्यादा गर्मी और उमस थी लेकिन आज सुबह से मौसम थोड़ा बदला है। बादल छाए हैं और हवा चल रही है, मौसम ठंडा हो गया है।''


10 Jun 2021, 10:55 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बाजा खुले

10 Jun 2021, 10:30 AM

वैक्सीन के लिए सिर्फ online रेजिस्ट्रेशन काफी नहीं, हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए: राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “वैक्सीन के लिए सिर्फ़ online रेजिस्ट्रेशन काफ़ी नहीं। वैक्सीन सेंटर पर walk-in करने वाले हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए। जीवन का अधिकार उनका भी है जिनके पास इंटर्नेट नहीं है।”


10 Jun 2021, 10:10 AM

'जब तक स्वामीनाथन कमीशन ईमानदारी से लागू नहीं होगा तब तक किसानों की समस्या हल नहीं हो सकती'

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा, “जब तक स्वामीनाथन कमीशन ईमानदारी से लागू नहीं होगा तब तक किसानों की समस्या हल नहीं हो सकती। सरकार जो घोषणा कर रही है वो हमारी मांग से काफी कम है। इससे किसान को फायदा नहीं होगा। किसान इसको स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।”

10 Jun 2021, 9:57 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,79,261 वैक्सीन लगाई गईं


10 Jun 2021, 9:54 AM

कोरोना का कहर! देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 6 हजार से ज्यादा लोगों ने तोड़ा दम, 94,052 नए केस

देश में कोरोना वायरस के 94,052 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,91,83,121 हो गई है। 6,148 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,59,676 हो गई है। 1,51,367 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,76,55,493 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,67,952 है।

10 Jun 2021, 9:43 AM

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आज तेज बारिश हुई


10 Jun 2021, 9:21 AM

ओडिशा में 24 घंटे में कोरोना के 6097 नए केस आए सामने, 44 लोगों की मौत

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,097 नए मामले आए, 8,032 रिकवरी दर्ज की गई और 44 मौतें हुईं हैं।

10 Jun 2021, 9:15 AM

बंगाल: हुगली जिले के चंदननगर में कल दो गुटों के बीच झड़प के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर में कल दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।


10 Jun 2021, 9:06 AM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 20,04,690 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 20,04,690 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,21,98,253 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

10 Jun 2021, 8:26 AM

उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना 


10 Jun 2021, 8:18 AM

मुंबई में इमारत हादसे की पुलिस जांच कर रही: एडिशनल सीपी दिलीप सावंत

मुंबई इमारत हादसे पर एडिशनल सीपी दिलीप सावंत ने कहा, “कल रात से 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 11 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हैं। पुलिस घटना की पूरी जांच करेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

10 Jun 2021, 8:04 AM

मुंबई में 4 मंजिला इमारत ढहने से कोहराम! 11 लोगों की गई जान, 7 गंभीर रूप से घायल

मुंबई में देर रात मालवणी इलाके में 4 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बीडीबीए नगर जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिस समय इमारत ढही उस वक्त कुछ बच्चों समेत कई लोग इमारत में मौजूद थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia