बड़ी खबर LIVE: कानपुर में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता का ऐलान किया है।

फोटोः ANI
फोटोः ANI
user

नवजीवन डेस्क

09 Jun 2021, 12:02 AM

आगरा के पारस हॉस्पिटल से मरीजों को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने का काम जारी, उसके बाद किया जाएगा सील 

08 Jun 2021, 11:35 PM

कानपुर में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता का ऐलान किया है।

08 Jun 2021, 11:27 PM

यूपी कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अनुप चंद्र पांडे चुनाव आयुक्त बनाए गए


08 Jun 2021, 11:27 PM

उत्तराखंड में सैकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, एप्प के जरिये 15 दिन में पैसा डबल करने का देते थे झांसा 

उत्तराखंड के डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) नीलेश आनंद भरने ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और मुख्य आरोपी को सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को 15 दिनों में पैसे को दोगुना करने का वादा करके पावर बैंक ऐप में निवेश करने का लालच देता था।

08 Jun 2021, 10:42 PM

अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत में सुधार, पर अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं


08 Jun 2021, 10:38 PM

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-लोडर की टक्कर में 15 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सचेंडी में एक बस और लोडर के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे बाद बस पलट गई। हादसे में अब तक 15 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

08 Jun 2021, 10:28 PM

कोरोना केस कम हो रहे, बीजेपी सरकार का अहंकार नहीं, इसलिए सतर्क और सजग रहें- कांग्रेस

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कोरोना के मामलों के कम होने पर भी लोगों से सावधान रहने की अपील की है। एक ट्वीट में कांग्रेस ने कहा कि ध्यान रहे, कोरोना के केस कम हो रहे हैं, बीजेपी सरकार का अहंकार नहीं। इसलिए रहें सतर्क और सजग भी रहें।


08 Jun 2021, 10:16 PM

पारस अस्पताल के बचाव में उतरी यूपी सरकार, आगरा डीएम ने एक भी मौत से किया इनकार

आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के मॉक ड्रिल में 22 मरीजों की मौत के वायरल वीडियो के मामले में जिलाधिकारी ने अस्पताल को क्लीन चिट दे दिया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि आगरा एक छोटा शहर है, यहां 22 लोगोंं की मौत पर हंगामा मच गया होता।

08 Jun 2021, 10:15 PM

झारखंड सरकार ने महिला दारोगा की मौत की जांच के लिए आयोग का गठन किया

झारखंड सरकार ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर रूपा तिर्की की मौत के मामले की जांच के लिए झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया। आयोग छह महीने के भीतर अपनी जांच पूरी करेगा।


08 Jun 2021, 9:37 PM

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की हालत बेहतर, ऑक्सीजन स्तर भी ठीक, चंडीगढ़ अस्पताल में हैं भर्ती   

08 Jun 2021, 9:28 PM

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बुनियादी सुविधाओं की कमी से तंग आकर लोगों ने घर बेचने का इश्तेहार लगाया 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के आदर्श नगर के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी के विरोध में अपने घरों पर बिकाऊ होने का इश्तेहार लिखवा दिया है। एक निवासी ने कहा कि यह एक दलित कॉलनी है। कोई भी बुनियादी सुविधा नहीं होने के कारण करीब 80-90 परिवार अपने घर बेचने के लिए तैयार हैं। कोई भी हमारी नहीं सुनता है।


08 Jun 2021, 9:13 PM

 निजी अस्पतालों में ₹780 में लगेगी कोविशील्ड, ₹1410 में कोवैक्सिन और ₹1145 में लगेगी स्पूतनिक, सरकार ने तय किए दाम

केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन के दाम तय कर दिए हैं। इसके मुताबिक निजी अस्पताल में ₹780 में कोविशील्ड, ₹1410 में कोवैक्सिन और ₹1145 में लगेगी स्पूतनिक वैक्सिन की डोज लगेगी।

08 Jun 2021, 8:23 PM

कर्नाटक में कोरोना के कारण 179 लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में 9808 नए मामले


08 Jun 2021, 8:22 PM

तेलंगाना में कोरोना के 1897 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

08 Jun 2021, 8:22 PM

मणिपुर में कोरोना के 748 नए केस, बीते 24 घंटे में 12 मौतें


08 Jun 2021, 7:56 PM

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 596 नए केस, बीते 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत

08 Jun 2021, 7:43 PM

गोवा में कोरोना से 14 और लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में 473 नए केस


08 Jun 2021, 7:42 PM

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे कोरोना से 36 मरीजों की मौत, 535 नए केस

08 Jun 2021, 7:39 PM

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का ऐलान- सभी बीपीएल राशन कार्डधारकों को मुफ्त में मिलेगा चावल


08 Jun 2021, 7:18 PM

महाराष्ट्र में कोरोना से 295 लोगों की मौत, 10891 नए केस

08 Jun 2021, 7:17 PM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1184 नए केस, बीते 24 घंटे में 11 की मौत


08 Jun 2021, 7:05 PM

राजस्थान में कोरोना के 529 नए केस, बीते 24 घंटे में 32 लोगों की मौत

08 Jun 2021, 7:00 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को शख्स ने जड़ा थप्पड़, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान एक शख्स ने सरेआम तमाचा जड़ा दिया। न्यूज एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पकड़े गए लोगोंं से पूछताछ जारी है।


08 Jun 2021, 6:54 PM

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना से 98 मरीजों की मौत, 5427 नए केस

08 Jun 2021, 6:52 PM

चंडीगढ़: सभी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक, रेस्टोरेंट/बार सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक 50% क्षमता के साथ खुलेंगे


08 Jun 2021, 6:38 PM

तमिलमाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,022 मामले, 409 लोगों की गई जान

08 Jun 2021, 6:32 PM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की स्थिति पर संकट प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक की


08 Jun 2021, 6:32 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 546 नए मामले, बीते 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत

08 Jun 2021, 6:31 PM

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15567 नए केस, 124 मरीजों की मौत


08 Jun 2021, 6:04 PM

तमिलनाडु:  मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में 28 हाथी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

08 Jun 2021, 5:47 PM

जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी भवन के पास कैश काउंटर पर लगी आग


08 Jun 2021, 5:45 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 7796 नए केस, बीते 24 घंटे 77 और मरीजों की मौत 

08 Jun 2021, 5:21 PM

पंजाब की सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों के लिए 4% आरक्षण कोटा सुनिश्चित किया जाएगा: राज्य सरकार


08 Jun 2021, 5:08 PM

दिसंबर 2021 तक 44 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध होंगी: स्वास्थ्य मंत्रालय

08 Jun 2021, 4:56 PM

कोई सबूत नहीं है कि अगर कोविड की अगली लहर आएगी तो बच्चों में ज्यादा गंभीर संक्रमण होगा: डॉ. रणदीप गुलेरिया

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, “भारत का या विश्व का डेटा देखें तो अब तक ऐसा कोई डेटा नहीं आया जिसमें दिखाया गया है कि बच्चों में अब ज्यादा गंभीर संक्रमण है। अभी कोई सबूत नहीं है कि अगर कोविड की अगली लहर आएगी तो बच्चों में ज्यादा गंभीर संक्रमण होगा।”


08 Jun 2021, 4:35 PM

'आज कोरोना संक्रमण के 3 अप्रैल के बाद अब तक एक दिन के सबसे कम मामले सामने आए हैं'

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस से बात करते हुए बताया, “जहां 7 मई को देश में प्रतिदिन के हिसाब से 4,14,000 मामले दर्ज़ किए गए थे, वे अब 1 लाख से भी कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 86,498 मामले देश में दर्ज़ किए गए। यह 3 अप्रैल के बाद अब तक एक दिन के सबसे कम मामले हैं।”

08 Jun 2021, 4:13 PM

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 316 नए ​​​​मामले सामने आए

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 316 नए ​​​​मामले सामने आए, 521 रिकवरी और 41 मौतें रिपोर्ट हुईं।

कुल मामले: 14,29,791

कुल रिकवरी: 14,00,161

कुल मुत्यु: 24,668


08 Jun 2021, 4:08 PM

क्रैश हुए दुनिया भर के कई बड़े वेबसाइट्स, न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन जैसे न्यूज़ पोर्टल्स भी हैं शामिल

कुछ अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ पोर्टल्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट्स भारत सहित दुनिया भर में नहीं खुल रहे हैं। इनमें न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन शामिल हैं। खबरों के मुताबिक कोई तकनीकी समस्या सामने आ रही है।

08 Jun 2021, 4:04 PM

हुगली में आकाशीय बिजली से जान गंवाने वाले परिवार वालाों का छलका दर्द


08 Jun 2021, 3:35 PM

बीजेपी की अलीगढ़ इकाई ने जहरीली शराब कांड के कथित सरगना ऋषि शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है

बीजेपी की अलीगढ़ इकाई ने जहरीली शराब कांड के कथित सरगना ऋषि शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल पाल सिंह ने ऋषि शर्मा की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।

अलीगढ़ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए शर्मा समेत सभी पांचों मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

08 Jun 2021, 3:35 PM

उत्तर प्रदेश में अब कोई भी जनपद कोरोना कर्फ्यू के अंतर्गत नहीं आता: सुरेश खन्ना, उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री


08 Jun 2021, 3:15 PM

पुडुचेरी: शराब की दुकानें खुलने के बाद बड़ी संख्या में लोग शराब खरीदने के लिए लाइन में खड़े दिखे 

08 Jun 2021, 3:13 PM

असम: कोरोना प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद गुवाहाटी के बाजार में लोग खरीदारी करने पहुंचे

असम में कोरोना प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद गुवाहाटी के बाजार में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।


08 Jun 2021, 2:54 PM

बिहार के बांका के नागर क्षेत्र में एक मदरसे में विस्फोट होने पर एसपी का बयान

बिहार के बांका के नागर क्षेत्र में एक मदरसे में विस्फोट होने पर एसपी ने कहा, “सुबह 8 बजे सूचना मिली तो टीम पहुंची। छत और दरवाजा गिरा हुआ है। अभी यह नहीं कह सकते कि विस्फोट कैसे हुआ। जांच के बाद बता पाएंगे। प्रारंभिक सूचना थी कि गैस सिलेंडर फटा है। उसके बाद सूचना मिली कि बम ब्लास्ट हुआ है।”

08 Jun 2021, 2:34 PM

मुंबई में बस आने ही वाला है मॉनसून, मौसम विभाग ने बताया कब देगा दस्तक 

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आज देर शाम-रात या कल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विभाग की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने दी है।


08 Jun 2021, 2:05 PM

पीएम ने टीकाकरण की सारी जिम्मेदारी केंद्र के ऊपर ली है तो हम उनको धन्यवाद देना चाहते हैं: सीएम उद्धव

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, “प्रधानमंत्री ने टीकाकरण की सारी जिम्मेदारी केंद्र के ऊपर ली है तो हम उनको धन्यवाद देना चाहते हैं और अपेक्षा करते हैं कि जो रुकावटें आ रही थीं वे अब दूर हो जाएंगी और जल्द से जल्द सबका टीकाकरण हो जाएगा।”

08 Jun 2021, 1:43 PM

मध्य प्रदेश में कोरोना के कहर के बीच परेशान करने वाली खबर! इन 47 गांवों में अब तक एक भी शख्स ने नहीं लगवाई वैक्सीन

देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 47 गांव ऐसे हैं, जहां अब तक एक भी व्यक्ति ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। बैतूल के यह गांव आदिवासी बाहुल्य हैं।


08 Jun 2021, 1:34 PM

उत्तर प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं पर हमले पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का बयान

उत्तर प्रदेश में आशा कार्यकर्ताओं पर हमले पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, “जहां घटनाएं आई हैं उसे ज़िला प्रशासन से बता दिया गया है। उनकी सुरक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी के माध्यम से उनके साथ टीम गठित करके जहां भी ये हुआ है वहां कार्रवाई के लिए बोल दिया गया है।”

08 Jun 2021, 1:17 PM

देश में रोजगार दर में आई और गिरावट, कांग्रेस ने सरकार पर खड़े किए सवाल  


08 Jun 2021, 12:41 PM

बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन हटाने का किया ऐलान, लेकिन जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में लॉकडाउन खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा, “लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लॉकडाउन खत्म करते हुये शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4:00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5:00 बजे अपराह्न तक बढ़ेंगी”

सीएम ने आगे कहा, “आनलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।”

08 Jun 2021, 12:20 PM

दिल्ली: बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक शुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।


08 Jun 2021, 11:47 AM

यूपी में रात्रि कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। रात्रि कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। हर जिले में 600 से कम सक्रिय मामलों के साथ राज्य में सक्रिय मामले 14,000 हैं।

08 Jun 2021, 11:41 AM

'राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 24.65 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई'

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 24.65 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.19 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।


08 Jun 2021, 11:19 AM

अखिलेश यादव के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के ट्वीट पर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, “बीमारी के सामने एक टीका ही है जो हम सबको सुरक्षित रख सकता है, इस बात को समझने में इन्हें इतना समय लगा। अभी भी इनका बयान ठीक नहीं है, देश के प्रति इनकी सोच बहुत हल्की है।”

08 Jun 2021, 11:17 AM

आगरा के अस्पताल में 22 कोरोना मरीजों की मौत को लेकर अजय कुमार लल्लू का सरकार पर निशाना

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, “बीजेपी सरकार में ऑक्सीजन को लेकर तमाम दावे और दौरे हुए। प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी से लगायत अनेक जिम्मेदारों ने वाहवाही लूटी। आगरा की यह घटना सरकार और व्यवस्था की निर्ममता और निकम्मेपन का प्रमाण है। दोषियों पर अविलंब कार्यवाई हो और परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएं।”


08 Jun 2021, 11:02 AM

उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू हटाए जाने के बाद अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू हटाए जाने के बाद अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया। प्रदेश में 4 जिलों मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी ज़िलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है।

08 Jun 2021, 10:51 AM

आगरा के अस्पताल में 22 कोरोना मरीजों की मौत पर राहुल गांधी बोले- BJP शासन में ऑक्सीजन और मानवता की भारी कमी

उत्तर प्रदेश के आगरा के अस्पताल में ऑक्सीजन के मॉक ड्रिल के दौरान 5 मिनट में 22 कोरोना मरीजों की मौत की खबर पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी शासन में ऑक्सीजन और मानवता दोनों की भारी कमी है। इस खतरनाक अपराध के जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।”


08 Jun 2021, 10:30 AM

महाराष्ट्र: NCP नेता सुप्रिया सुले ने पुणे में उस फैक्ट्री का दौरा किया जहां कल आग से 17 लोगों की मौत हो गई थी  

महाराष्ट्र में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने पुणे में उस फैक्ट्री का दौरा किया जहां कल आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी।

08 Jun 2021, 10:14 AM

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।


08 Jun 2021, 10:09 AM

दिल्ली: पहलवान सागर राणा हत्याकांड में कोर्ट गवाहों सुरक्षा देने का आदेश दिया

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के जिला न्यायाधीश, संबंधित डीसीपी और अन्य की अध्यक्षता में एक गवाह संरक्षण समिति ने छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या मामले में गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश दिया।

08 Jun 2021, 9:38 AM

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खोला गया 

उत्तर प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। दर्शन करके आए एक श्रद्धालु ने बताया, "व्यवस्था बहुत अच्छी है। मंदिर नियम के साथ खुला है, दो गज़ की दूरी बनाई गई है।"


08 Jun 2021, 9:30 AM

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की सब्जी मंडियों में लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते दिखे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की सब्जी मंडियों में लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते और बिना मास्क के दिखे। एक व्यक्ति ने कहा,''प्रशासन ने थोड़ी छूट दी तो लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया।उसे थोड़ा सख्त होना चाहिए। लोगों को भी सोचना चाहिए कि यहां कर्फ्यू क्यों नहीं हटाया गया।''

08 Jun 2021, 9:24 AM

देश में 63 दिन में कोरोना संक्रमण के 1 लाख से कम मामले सामने आए 


08 Jun 2021, 9:21 AM

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,64,476 वैक्सीन लगाई गईं

08 Jun 2021, 9:20 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 86,498 नए केस आए सामने, 2123 लोगों की मौत

देश में 24 घंटे में कोरोना के वायरस के 86,498 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,89,96,473 हो गई है। 2,123 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,51,309 हो गई है। 1,82,282 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,73,41,462 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,03,702 है।


08 Jun 2021, 9:19 AM

मुंबई के सायन क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव

08 Jun 2021, 9:08 AM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,73,485 सैंपल टेस्ट किए गए

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,73,485 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,82,07,596 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


08 Jun 2021, 8:51 AM

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद जम्मू-मानसर सड़क का निर्माण कार्य शुरू

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद जम्मू-मानसर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एक ग्रामीण ने बताया, "रोड की ब्लैक टॉपिंग शुरू हुई है, हम इसके लिए उपराज्यपाल का शुक्रिया अदा करते हैं। सड़क की कनेक्टिविटी अच्छी है लेकिन काफी देर बाद ब्लैक टॉपिंग हो रही है।"

08 Jun 2021, 8:28 AM

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहाड़ी इलाकों में वैक्सीन लगाने के लिए पैदल चल रही 

जम्मू-कश्मीर में राजौरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में वैक्सीन लगाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर जा रही है। कोटरंका के तहसीलदार ने कहा, ''स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बारिश में भी 3-4 किलोमीटर पैदल चलकर जाते हैं। उनका काम शब्दों में बताना मुश्किल है।''


08 Jun 2021, 8:27 AM

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 317 नए मामले सामने आए

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 317 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 13,996 है जिसमें 3,388 सक्रिय मामले, 10,553 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 55 मौतें शामिल हैं।

08 Jun 2021, 8:26 AM

महाराष्ट्र के पुणे में  फैक्ट्री में लगी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई


08 Jun 2021, 8:19 AM

पश्चिम बंगाल के हुगली में तूफान और बारिश से तबाही, तीन महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के हुगली में तूफान और बारिश ने तबाही मची है। बताया जा रहा है की तीन महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। इलाके में राहत और बचाव का काम मजारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia