बड़ी खबर LIVE: उद्धव गुट ने नए चुनाव चिन्ह और पार्टी के नाम के साथ पोस्टर जारी किया, आदित्य ठाकरे ने जताई खुशी

शिवसेना के उद्धव गुट ने पार्टी के नए नाम और चुनाव चिन्ह के साथ पोस्टर जारी किया है। चुनाव आयोग ने आज उद्धव गुट को पार्टी का नाम 'शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और मशाल चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। वहीं आदित्य ठाकरे ने नए नाम और चिन्ह पर खुशी जताई है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

10 Oct 2022, 11:09 PM

भारी बारिश के कारण असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ा, शहर के कई हिस्सों में जलभराव

10 Oct 2022, 10:26 PM

उद्धव गुट ने नए चुनाव चिन्ह और पार्टी के नाम के साथ पोस्टर जारी किया, आदित्य ठाकरे ने जताई खुशी

उद्धव ठाकरे गुट ने नए चुनाव चिन्ह और पार्टी के नए नाम के साथ पोस्टर जारी किया है। चुनाव आयोग ने आज उद्धव गुट को पार्टी के नाम के रूप में 'शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और चुनाव चिन्ह के रूप में ज्वलंत मशाल आवंटित किया है। वहीं आदित्य ठाकरे ने नए नाम और चिन्ह पर खुशी जताई है और कहा है कि मशाल को हम गर्व के साथ हर घर तक लेकर जाएंगे।

10 Oct 2022, 10:04 PM

चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को 'बालासाहेबंची शिवसेना' नाम दिया, एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब के हिंदुत्ववादी विचारों की जीत बताया

भारत के चुनाव आयोग द्वारा आज शिवसेना के शिंदे गुट को 'बालासाहेबंची शिवसेना' नाम आवंटित किया गया। इस पर खुशी जताते हुए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, "आखिरकार बालासाहेब ठाकरे के मजबूत हिंदुत्ववादी विचारों की जीत। हम ही बालासाहेब के विचारों के उत्तराधिकारी हैं।"


10 Oct 2022, 9:10 PM

केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, कल पूछताछ के लिए बुलाया

10 Oct 2022, 8:32 PM

फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप का उद्घाटन समारोह आज गोवा में आयोजित किया गया


10 Oct 2022, 7:58 PM

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे रखा गया उद्धव ठाकरे गुट के पार्टी का नाम, मशाल चुनाव चिह्न मिला

10 Oct 2022, 7:45 PM

कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार, वे हर एक ट्रांजेक्शन पर 40% कमीशन लेते हैं : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी


10 Oct 2022, 7:39 PM

BJP-RSS द्वारा फैलाई जा रही नफरत, हिंसा से लड़ने के लिए है भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के हिरियूर में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी-RSS द्वारा फैलाई जा रही नफरत, हिंसा से लड़ने के लिए है। यह बीजेपी को संदेश है कि भारत का बंटवारा नहीं होगा, भारत एक होकर खड़ा रहेगा। इस यात्रा में वह संदेश साफ दिखाई दे रहा है। यात्रा में कोई हिंसा, नफरत नहीं है।

10 Oct 2022, 7:20 PM

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया


10 Oct 2022, 6:57 PM

सत्येंद्र जैन को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, बेनामी लेनदेन एक्ट के अंतर्गत सभी कार्यवाही बंद

10 Oct 2022, 6:46 PM

गुजरात: PM मोदी ने जामनगर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया


10 Oct 2022, 6:39 PM

कीव में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

10 Oct 2022, 6:01 PM

उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ ने सैफई में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई पहुंच गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए मौके पर जनसैलाब देखने को मिल रहा है। हर कोई नेताजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी है।


10 Oct 2022, 5:58 PM

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस. ओका की पीठ ने याचिकाकर्ता गोवंश सेवा सदन का प्रतिनिधित्व कर रहे एक वकील से कहा, क्या किसी जानवर को राष्ट्रीय पशु घोषित करना अदालत का काम है?

10 Oct 2022, 5:50 PM

एजीएम से पहले मंगलवार को मुंबई में होगी बीसीसीआई की अहम बैठक: सूत्र


10 Oct 2022, 5:34 PM

उत्तर प्रदेश: सैफई पहुंचा मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर

10 Oct 2022, 5:24 PM

हिमाचल प्रदेश: बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने सोलन में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन में हिस्सा लिया


10 Oct 2022, 4:50 PM

दिल्ली-NCR में नहीं हटेगा पटाखे से बैन, सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि दिल्ली एनसीआर में पटाखों पर लगा प्रतिबंध नहीं हटाया जाएगा। कोर्ट ने कहा है कि हमारा आदेश बहुत स्पष्ट है। हालांकि याचिका को अन्य याचिकाओं के साथ संबद्ध कर दिया।

10 Oct 2022, 4:41 PM

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय डॉक्टर पर हत्या का आरोप, 'डोलस इवेंटालिस' के तहत चलेगा मुकदमा

भारतीय मूल के डॉक्टर अविंद्र दयानंद पर दक्षिण अफ्रीका में हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके एक मरीज की ऑपरेशन टेबल पर पित्ताशय की सर्जरी के बाद मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजनों ने डॉ दयानंद पर हत्या का आरोप लगाया।


10 Oct 2022, 4:21 PM

बिहार : गोपालगंज उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन

बिहार में दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कुसुम देवी ने सोमवार को गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। =

10 Oct 2022, 3:59 PM

पुतिन ने पहले यूक्रेन पर की मिसाइलों की बारिश अब दी धमकी, कहा- रूस पर हमला किया तो…

यूक्रेन के 12 शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीधे तौर पर धमकी दी है कि अगर उनके देश पर हमला हुआ तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।


10 Oct 2022, 3:46 PM

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को हिरियूर में श्रद्धांजलि दी।

10 Oct 2022, 3:23 PM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर जलभराव, सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश


10 Oct 2022, 3:14 PM

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर पिछले 24 घंटों में फलों से लदे 8,820 ट्रक गए

पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर फलों से भरे 8,800 ट्रकों समेत कुल 10,000 ट्रक जम्मू की ओर गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि, पिछले 24 घंटों के दौरान घाटी से जम्मू की ओर जाने वाले ट्रकों में से 8800 ट्रक केंद्र शासित प्रदेश के बाहर के बाजारों में फल ले जा रहे थे।

10 Oct 2022, 2:55 PM

महिला एशिया कप में भारत ने थाईलैंड को नौ विकेट से हराया


10 Oct 2022, 2:44 PM

शीतकाल के लिये बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिये आज (सोमवार) को बंद कर दिये गए। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट की ओर से इनकी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद होने की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। हेमकुंड साहिब में सोमवार को परंपरा के अनुसार सुबह 10 बजे कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू की गई। 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक सुखमणी साहब का पाठ किया गया।

10 Oct 2022, 2:43 PM

सही मायनों में लोकतंत्र की आवाज थे मुलायम सिंह यादव, उनका जाना राजनीति में खाई है जिसका भरना मुश्किल है: उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य


10 Oct 2022, 2:34 PM

मुलायम सिंह यादव पिछड़े हुए लोगों के लिए वे एक मसीहा थे : कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

10 Oct 2022, 2:32 PM

पात्रा चाल भूमि घोटाला मामला: शिवसेना नेता संजय राउत की न्यायिक हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ी


10 Oct 2022, 2:24 PM

महिला एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 15.1 ओवर में मात्र 37 रन पर समेटा

10 Oct 2022, 2:12 PM

मुलायम सिंह यादव देश के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस


10 Oct 2022, 1:14 PM

मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।

10 Oct 2022, 12:59 PM

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेदांता से सैफई के लिए रवाना, कल होगा अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से निकल चुका है। उनके शव के साथ अखिलेश यादव और पूरा परिवार भी मौजूद है। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सैफई ले जाया जा रहा है। कल 3 बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।


10 Oct 2022, 12:50 PM

नोएडा के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता डीएनडी फ्लाईओवर पर मुलायम सिंह को देंगे श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी मुखिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए काफी लोग मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। अभी तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक नेताजी का पार्थिव शरीर सैफई ले जाया जाएगा। मेदांता अस्पताल से उनके पार्थिव शरीर को लेकर डीएनडी फ्लाईओवर से होते हुए वाहन यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचेगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सैफई में उनके गांव ले जाया जाएगा। जहां पर मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

10 Oct 2022, 12:34 PM

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा - मुलायम सिंह यादव का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले यादव पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उसके पश्चात देश के रक्षा मंत्री बने, पुन: एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वे स्पष्टवादी, निडर एवं दूरदर्शी नेता थे। वे लोकप्रिय जननेता के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। वे लोकसभा सांसद भी थे।


10 Oct 2022, 12:24 PM

देश की राजनीति में और वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा: लालू प्रसाद यादव 

आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन की खबर से मर्माहत हूं। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा। उनकी यादें हमेश जुड़ी रहेगी।

10 Oct 2022, 12:21 PM

राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन एक बेहद दुखद समाचार है। वो ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे। मैं अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।


10 Oct 2022, 12:12 PM

मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोनिया गांधी का शोक संदेश, कहा- समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज आज मौन हो गई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज़ आज मौन हो गई। देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह जी का योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा। उससे कहीं ज़्यादा, शोषितों और वंचितों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा।

देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जब भी जरूरत पड़ी, उनका साथ हमेशा कांग्रेस को मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह अत्यंत दुःख की घड़ी है। मेरी संवेदनाएं श्री अखिलेश यादव और उनके परिजनों के साथ है। दिवंगत आत्मा को नमन और भावभीनी श्रद्धांजली।

10 Oct 2022, 11:52 AM

अद्भुत था मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक कौशल : जेपी नड्डा

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक कौशल अद्भुत था और उन्होंने दशकों तक भारतीय राजनीति का एक स्तंभ बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा की।


10 Oct 2022, 11:38 AM

समाजवाद की मुखर आवाज थे मुलायम सिंह यादव : ओम बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें समाजवाद की मुखर आवाज बताया। बिरला ने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवाद की मुखर आवाज थे। वे सदैव वंचित वर्ग के कल्याण को समर्पित रहे और उन्होंने जयप्रकाश नारायण और राममनोहर लोहिया की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया। देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने लंबी सेवा की।

10 Oct 2022, 11:37 AM

मुलायम सिंह यादव के निधन पर खट्टर बोले- वह हमारे बीच में नहीं रहे इससे हमें काफी दुख

मुलायम सिंह यादव के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वह हमारे बीच में नहीं रहे इससे हमें काफी दुख है। मैं अपनी और हरियाणा सरकार की तरफ से उनके लिए भगवान से शांति की प्रार्थना करता हूं।


10 Oct 2022, 11:32 AM

मुलायम के निधन पर वरुण गांधी ने जताया दुख, कहा-संघर्षों की दास्तान है उनका पूरा जीवन

10 Oct 2022, 11:23 AM

हरियाणा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे


10 Oct 2022, 11:23 AM

मैं समझता हूं कि इस क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता...: मुलायम सिंह यादव

10 Oct 2022, 11:11 AM

यह एक युग का अंत है- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ''मुलायम जी का निधन बेहद दुखद है. उनका इलाज चल रहा था सब इस आस में थे कि वे वापस इलाज करवाकर लौटेंगे लेकिन यह खबर आई। राजनीतिक दृष्टि से यह एक युग का अंत है।''


10 Oct 2022, 10:49 AM

मायावती ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख

मुलायम सिंह यादव के निधन पर बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद. उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

10 Oct 2022, 10:42 AM

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, कल सैफई में होगा अंतिम संस्कार, 3 दिन का राजकीय शोक

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में होगा।


10 Oct 2022, 10:28 AM

गृह मंत्री अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की।

10 Oct 2022, 10:23 AM

मुलायम सिंह यादव के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की


10 Oct 2022, 10:14 AM

मुलायम सिंह यादव की निधन से दुखी, उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना... ओम शांति: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना... ओम शांति।

10 Oct 2022, 10:05 AM

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, प्रियंका गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री और सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अखिलेश यादव और अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।


10 Oct 2022, 9:50 AM

नहीं रहे मुलायम सिंह, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

10 Oct 2022, 8:56 AM

उत्तराखंड: चमोली में स्थित श्री हेमकुंड साहिब के द्वार आज सर्दी के लिए बंद हो रहे हैं


10 Oct 2022, 8:32 AM

उत्तर प्रदेश: लगातार भारी बारिश के कारण बलरामपुर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है

10 Oct 2022, 8:05 AM

जम्मू कश्मीरः अनंतनाग एनकाउंटर में मारा गया एक और आतंकी, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी


10 Oct 2022, 8:05 AM

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 33वें दिन की शुरूआत तुमकुर ज़िले के पोचकट्टे से की

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 33वें दिन की शुरूआत तुमकुर ज़िले के पोचकट्टे से की।

10 Oct 2022, 8:02 AM

दिल्ली-NCR में आफत की बारिश, यूपी में स्कूल बंद, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में आफत की बारिश जारी है। राजधानी-NCR में लगातार बारिश जारी है, जिससे तापमान पर असर पड़ा है और मौसम ठंडा हो गया है। आईएमडी के आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में मौजूदा बारिश मानसून की बारिश नहीं है। यूपी में बारिश के चलते कई जिलों में कल स्‍कूल बंद रहेंगे। उत्तर देश के जिन जिलों में स्कूल बंद रहेंगे उनमें लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा और हापुड़ शामिल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia