बड़ी खबर LIVE: महंगाई की मार जारी, सितंबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 7.41 फीसदी हुई

लगातार दूसरे महीने खुदरा महंगाई दर में उछाल देखने को मिला है। सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.41 फीसदी पर जा पहुंची है। अगस्त में 7 फीसदी और जुलाई में खुदरा महंगाई दर 6.71 फीसदी रही थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

12 Oct 2022, 10:27 PM

यूपी में 50 फीसदी से ज्यादा मदरसों का सर्वे पूरा, 20 नवंबर तक सभी रिपोर्ट आ जाएगी

उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मदरसों में बेहतर शिक्षा देने के लिए सर्वे किया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने के कारण तिथि बढ़ाई गई है। सभी रिपोर्ट प्रशासन को 20 नवंबर तक मिल जाएगी। प्रगति की समीक्षा के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। 50 फीसदी से ज्यादा मदरसों का सर्वे किया गया।

12 Oct 2022, 9:42 PM

एक छात्र के दुर्घटना में घायल होने के बाद बेंगलुरु विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया

12 Oct 2022, 8:18 PM

उत्तर प्रदेश: बहराइच के सिटी मोंटेसरी स्कूल में झूला टूटने से एक बच्चे की मौत


12 Oct 2022, 8:02 PM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आज दिल्ली में निर्माणाधीन पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया

12 Oct 2022, 7:56 PM

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की


12 Oct 2022, 7:55 PM

सागर धनखड़ हत्याकांड: दिल्ली की अदालत ने पहलवान सुशील कुमार, 17 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए

12 Oct 2022, 7:52 PM

उत्तराखंड में नकली नोटों के मामलों में भी होगी ई-एफआईआर, अपर मुख्य सचिव ने दिए आदेश

उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव (गृह) राधा रतूड़ी ने नकली नोटों के मामलों को भी ई-एफआईआर के माध्यम से दर्ज किए जाने के लिए परीक्षण कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। वितीय अपराधों की रोकथाम के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों तथा कमर्शियल बैंकों के एक साझा ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने के निर्देश दिए। एसीएस राधा ने बैंकों को उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन रोकने तथा चारधाम यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों की वितीय सुविधाओं को पूरा करने में बैंक अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही राज्य में फाइनेंशियल लिटरेसी बढ़ाने में बैंकों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।


12 Oct 2022, 7:37 PM

झारखंड: जमशेदपुर की एक स्कूल छात्रा ने अपनी पॉकेट मनी का इस्तेमाल करके स्कूल में बनाया शौचालय

12 Oct 2022, 7:11 PM

यूरोप के लिए गैस सप्लाई फिर शुरू करने को तैयार हुआ रूस


12 Oct 2022, 6:51 PM

भारत की डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल के चलते तीन साल का प्रतिबंध

12 Oct 2022, 6:46 PM

झारखंड राज्य सेवा के 40 अफसर बने आईएएस, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

झारखंड के राज्य प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को आईएएस (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) में प्रमोशन दिया गया है। केंद्रीय कार्मिक प्रशासनिक, सुधार मंत्रालय ने बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। पदोन्नति राज्य में लगातार तीन वर्षो 2019 ,2020 और 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध दी गई है। केंद्र की अधिसूचना के आधार पर झारखंड सरकार का कार्मिक विभाग प्रोन्नति की फाइल को अंतिम स्वीकृति के लिए सीएम के पास भेज रहा है। उनकी मंजूरी के बाद प्रोन्नति वाले पदों पर अफसरों की पोस्टिंग की जाएगी।

केंद्र की अधिसूचना के अनुसार 2019 की रिक्तियों के विरुद्ध जिन अफसरों को आईएएस में प्रमोशन दिया गया है, उनमें नेसार अहमद, रवि रंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, मनोज जायसवाल, अनिल कुमार सिंह, हरि कुमार केशरी, जगबंधु महथा, बिंदेश्वरी ततमा, इंदु रानी, अरुण वाल्टर सांगा, दशरथ चंद्र दास, सुमन कैथरिन किस्पोट्टा, बालकिशन मुंडा, लालचंद डाडेल और गायत्री कुमारी शामिल हैं।


12 Oct 2022, 6:42 PM

हैदराबाद पुलिस ने 903 करोड़ रुपये के चीनी निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 903 करोड़ रुपये के चीनी निवेश धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही एक चीनी नागरिक और एक ताइवानी नागरिक समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने लोक्सम नामक एक निवेश ऐप में 1.6 लाख रुपये का निवेश करने के बाद एक युवक द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत की जांच के दौरान धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया। जांच करने पर पता चला कि शिकायतकर्ता का पैसा इंडसइंड बैंक के खाते में जिंदाई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जमा किया गया था। जांच में घोटाले का खुलासा हुआ।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी मुद्रा में सौदा करने के लिए लाइसेंस प्राप्त मनी चेंजर घोटाले में शामिल थे। हालांकि उन्हें विदेश यात्रा करने वालों को विदेशी मुद्रा देने का लाइसेंस दिया गया था, लेकिन उन्हें फेमा का उल्लंघन करते पाया गया। दिल्ली और मुंबई से हवाला घोटाला चलाने के आरोप में चीनी नागरिक लेक उर्फ ली झोंगजुन और ताइवान के नागरिक चू चुन-यू को आठ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

12 Oct 2022, 6:23 PM

पंजाब: अमृतसर के खिलचियां गांव में किसानों ने अपने खेतों में पराली जलाई


12 Oct 2022, 6:14 PM

ओडिशा: भुवनेश्वर के कई जगहों पर बारिश हुई

12 Oct 2022, 6:13 PM

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस को मोमिनपुर हिंसा की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया


12 Oct 2022, 5:47 PM

महंगाई की मार जारी, सितंबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 7.41 फीसदी हुई

लगातार दूसरे महीने खुदरा महंगाई दर में उछाल देखने को मिला है। सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.41 फीसदी पर जा पहुंची है। अगस्त में 7 फीसदी और जुलाई में खुदरा महंगाई दर 6.71 फीसदी रही थी। एक वर्ष पूर्व सितंबर 2021 में खुदरा महंगाई दर 4.35 फीसदी रही थी।

12 Oct 2022, 5:21 PM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बोले- कम कीमत पर तेल नहीं बेचेगा रूस


12 Oct 2022, 4:58 PM

क्रीमिया पुल हमले के मामले में रूस ने 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया

12 Oct 2022, 4:58 PM

शमी, सिराज और शार्दुल ऑस्ट्रेलिया में भारत की T20 WC टीम में शामिल होने के लिए रवाना


12 Oct 2022, 4:30 PM

रेल कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, बोनस का किया ऐलान

केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है। कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को 1,832 करोड़ रुपये का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। यह 78 दिनों का बोनस होगा और इसकी अधिकतम सीमा 17,951 रुपये होगी।

12 Oct 2022, 4:26 PM

पिछले 9 महीने में 191 ड्रोन पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए, 7 को मार गिराया गया


12 Oct 2022, 4:20 PM

यूपी: सीएम योगी ने बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और लोगों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। उन्होंने कहा, "बलरामपुर में 280 से अधिक गांव प्रभावित हैं। राहत कार्य युद्धस्तर पर हो उसको सुनिश्चित किया जाएगा।"

12 Oct 2022, 4:02 PM

पुतिन के साथ बातचीत में, IAEA प्रमुख ग्रॉसी ने जैपसोरिजिया परमाणु संयंत्र की सुरक्षा पर चिंता जताई


12 Oct 2022, 3:51 PM

दिल्ली की अदालत ने पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में ओलंपियन सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ तय किए आरोप

दिल्ली की एक अदालत ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में ओलंपियन सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय किए। कोर्ट ने 2 फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं।

12 Oct 2022, 3:34 PM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। एक स्थानीय ने बताया, "कई सालों बाद ऐसा देखा गया कि असमय वर्षा के कारण कार्तिक मास में गंगा जी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके आगे और बढ़ने की संभावना ही है।"


12 Oct 2022, 2:08 PM

गिरती अर्थव्यवस्था पर सरकार कहती है, सब वैश्विक है, अगर हाथ बांधकर खड़ा रहना था तो आप सरकार में क्यों हैं- कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस से बाद करते हुए कहा, “IMF ने भारत की अनुमानित विकास दर को इस वित्तीय वर्ष के लिए दूसरी बार कम करके 7.4% से 6.8% कर दिया है। भारत की अनुमानित विकास दर को वर्ल्ड बैंक, RBI, मूडीज (Moody's), एशियन डेवलपमेंट बैंक व फिच (Fitch) सहित अन्य संस्थाएं पहले ही कम कर चुकी हैं।”

उन्होंने कहा कि अनुमानित विकास दर में लगातार की जा रही कटौती का मतलब है कि देश में बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है, लोगों की आय कम हो रही है और उसके साथ ही सरकार ने महंगाई बढ़ाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “देश की घटती हुई विकास दर को RBI द्वारा तीसरा तूफान माना जा रहा है। चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर ने भी माना है कि चुनौतियां काफी बढ़ी हैं लेकिन वित्त मंत्री कह रही हैं- घबराने की कोई बात नहीं, बस प्याज़-लहसुन मत खाइए, बाकी सब चंगा है।”

उन्होंने आगे कहा, “जहां भारत की अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन डॉलर है तो वहीं चीन की 17.5-18 ट्रिलियन डॉलर और USA की 21 ट्रिलियन डॉलर के बीच है। अब अगर 21 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था 1% से भी बढ़ेगी, वह हमसे ज्यादा बढ़ेगी क्योंकि हमारा GDP का अनुमान 3 ट्रिलियन डॉलर है।”

उन्होंने कहा, “गिरती अर्थव्यवस्था पर भाजपा सरकार में बैठे लोग कहते हैं - यह सब कुछ वैश्विक है, हम इसमें क्या कर सकते हैं? अब अगर आपको हाथ बांधकर ही खड़ा रहना था तो आप सरकार में क्यों हैं, आइए विपक्ष में बैठिए। हम आपको अर्थव्यवस्था ठीक कर दिखाते हैं।”

12 Oct 2022, 1:57 PM

केरल 'काला जादू' मामला: तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया


12 Oct 2022, 1:49 PM

केरल मानव बलि मामले पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस 

केरल मानव बलि मामले के मुख्य जांचकर्ता कोच्चि DCP एस. शशिधरन ने कहा, “मुख्य आरोपी शफी ने वित्तीय कठिनाइयों वाले लोगों को खोजने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया। उसने भगवल सिंह और लैला को पाया, जो मानव बलि में रुचि रखते थे। शफी ने अपनी पत्नी के फोन में फेसबुक चलाया था लेकिन वह नहीं जानती थी।”

उन्होंने कहा, “हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या मुख्य आरोपी शफी ने कोई यौन शोषण किया है। इस मानव बलि अनुष्ठान मामले के अलावा विभिन्न अपराधों के तहत शफी के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं।"

पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा, “ऐसी संभावना है कि आरोपियों ने पीड़ितों की हत्या करने के बाद शरीर के अंगों को खा लिया है। इसकी जांच की जा रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य आरोपी शफी एक विकृत व्यक्ति है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें अन्य आरोपी हैं और क्या ऐसे और मामले हुए हैं।”

12 Oct 2022, 1:45 PM

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में लगातार हो रही बारिश से शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में लगातार हो रही बारिश से शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिले के लगभग 15 हजार घरों में पानी भर गया है जिससे 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।


12 Oct 2022, 1:15 PM

बिहार के वैशाली में गंडक नदी में पलटी नाव, 25 लोगों के डूबने की खबर, 2 की मौत

बिहार के वैशाली में गंडक नदी में नाव पलट गई है। 25 लोगों के डूबने की खबर है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।

12 Oct 2022, 12:52 PM

एफएसबी सुरक्षा सेवा ने कहा, रूस ने क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर एक घातक विस्फोट के मामले में 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया

एएफपी समाचार एजेंसी के मुताबिक, एफएसबी सुरक्षा सेवा ने कहा कि रूस ने क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर एक घातक विस्फोट के मामले में आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसने शनिवार को 'आतंकवादी हमले' के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें एक ट्रक बम से भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई।


12 Oct 2022, 12:40 PM

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 2 सदस्य, दीपक अरोड़ा और गुलशन कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 2 सदस्यों, दीपक अरोड़ा और गुलशन कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गाय है। दो पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों गैंगस्टर दिल्ली और हरियाणा में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल थे।

12 Oct 2022, 12:34 PM

आज घाघरा नदी में जलस्तर कम हुआ है- उत्तर प्रदेश के सीतापुर के डीएम

उत्तर प्रदेश के सीतापुर के डीएम अनुज सिंह ने कहा, “कल घाघरा नदी में जलस्तर इस साल के अपने उच्चतम स्तर पर था। इसके साथ ही शारदा में भी जलस्तर बढ़ा। आज घाघरा नदी में जलस्तर कम हुआ है। कुछ गांव और इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए थे।”


12 Oct 2022, 12:28 PM

कर्नाटक में बीजेपी सरकार नौकरियों की नीलामी कर रही है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कर्नाटक में बीजेपी सरकार नौकरियों की नीलामी कर रही है। पुलिस सब इंस्पेक्टर का पद ₹80 लाख में बेचा, Asst Prof पद की 'Sale’, Engineer पद की ‘Sale’, युवा बेरोजगारी की चपेट में हैं, बीजेपी सरकार बेचने में व्यस्त है। बीजेपी का डबल इंजन, कमीशन के साथ-साथ युवाओं का भविष्य खा रहा है।”

12 Oct 2022, 12:13 PM

मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर क्रैश, पायलट सुरक्षित

भारतीय नौसेना के मुताबिक, एक मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और पायलट की हालत स्थिर बताई है। घटना के कारणों की जांच के लिए एक पूछताछ बोर्ड (BOI) को आदेश दिया गया है।


12 Oct 2022, 11:27 AM

बिहार: राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया 

12 Oct 2022, 11:07 AM

केरल: 'मानव बलि' के रूप में 2 महिलाओं की हत्या करने वाले 3 आरोपियों को एर्नाकुलम जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया

केरल के तिरुवल्ला में कथित रूप से मानव बलि के रूप में 2 महिलाओं की हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को एर्नाकुलम सत्र अदालत में पेश किया गया।


12 Oct 2022, 10:51 AM

हरियाणा: रोहतक की एकता कॉलोनी में सिलेंडर ब्लास्ट, कई लोग घायल

हरियाणा के रोहतक की एकता कॉलोनी में आज सुबह सिलेंडर फटने से पति-पत्नी समेत उनके 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

12 Oct 2022, 10:40 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ ज़िले के पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई


12 Oct 2022, 10:16 AM

यूपी: रामलीला में भगवान शिव का किरदार निभा रहे शख्स की मौत

यूपी के जौनपुर के मछलीशहर में रामलीला के दौरान भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

12 Oct 2022, 9:40 AM

देश में कोरोना वायरस के 2,139 नए केस आए सामने


12 Oct 2022, 9:23 AM

केरल: पथानामथिट्टा जिले में एक घर के परिसर में दो क्षत-विक्षत शव मिले

12 Oct 2022, 9:14 AM

हरिद्वार में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हरिद्वार में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नगर निगम आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा, "हम जागरूकता अभियान चला रहे हैं। लोगों के घरों में कूलर और नालियों की जांच हो रही है, चालान किए गए हैं। हम रोज स्प्रे और फॉगिंग कर रहे हैं।"


12 Oct 2022, 8:55 AM

दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा, कर्तव्य पथ से तस्वीरें

12 Oct 2022, 8:17 AM

मूडीज ने 5 पाकिस्तानी बैंकों की रेटिंग घटाई 


12 Oct 2022, 8:07 AM

कर्नाटक: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 35वें दिन की शुरूआत चित्रदुर्ग के चल्लाकेरे से हुई

12 Oct 2022, 7:46 AM

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति के लोसर/चिचिम गांव में ताजा हिमपात


12 Oct 2022, 7:45 AM

उत्तर प्रदेश के बरेली में अतिवृष्टि से धान की फसल खराब होने से किसान परेशान

उत्तर प्रदेश के बरेली में अतिवृष्टि से धान की फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। एक किसान ने बताया, "बिना मौसम की बारिश से धान की तैयार फसल खराब हो गई है। फसल तैयार करने में काफी खर्च आया था। हमारा बहुत नुकसान हो गया है। हम बहुत परेशान हैं।"

12 Oct 2022, 7:39 AM

बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के 1370 गांवों में बाढ़ का कहर! NDRF और SDRF की टीमें तैनात करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में बाढ़ का कहर देखा जा रहा है। 1370 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF, SDRF और PAC की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia