बड़ी खबर LIVE: नेल्लोर के बाद गुंटूर में चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़, 3 लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा के दौरान भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हाल ही में एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा के दौरान नेल्लोर में मची भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई थी।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

01 Jan 2023, 11:04 PM

चंद्रबाबू नायडु ने TDP की जनसभा में भगदड़ में 3 लोगों की मौत पर दुख जताया, परिवार को 5 लाख रूपये की मदद का ऐलान किया 

01 Jan 2023, 11:02 PM

नए साल के पहले दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में लगा जाम

01 Jan 2023, 10:42 PM

पंजाब सरकार ने ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 8 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश बढ़ाया


01 Jan 2023, 10:41 PM

श्रीनगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में CRPF की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंकने का प्रयास, निशाना चूकने से स्थानीय लड़का छर्रे लगने से घायल

01 Jan 2023, 9:32 PM

जम्मू के राजौरी के डांगरी में फायरिंग की घटना में 3 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू


01 Jan 2023, 8:50 PM

नेल्लोर के बाद गुंटूर में चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़, 3 लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा के दौरान भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हाल ही में एन चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा के दौरान नेल्लोर में मची भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई थी।

01 Jan 2023, 8:46 PM

नए साल पर सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कुपवाड़ा सेक्टर में LAC के पास ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों सेकी मुलाकात


01 Jan 2023, 7:33 PM

नए साल के पहले दिन दिल्ली में लगा भयंकर जाम, अक्षरधाम पर रेंगती दिखी गाड़ियां

साल के पहले दिन राजधानी दिल्ली में हर स्थान पर खासी भीड़ देखने को मिली। कुतुब मीनार, लाल किला, इंडिया गेट, सहित दिल्ली के तमाम टूरिस्ट प्वाइंट्स पर भयंकर भीड़ जुटी। इसके चलते दिल्ली की सभी प्रमुख सड़कों पर भयंकर जाम लगा रहा और गाड़ियां रेंगती दिखी गईं।

01 Jan 2023, 6:22 PM

दिल्ली में नए साल पर खौफनाक वारदात, कार ने स्कूटी सवार लड़की को धक्का मार 4 किमी तक घसीटा, दर्दनाक मौत

राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच कार से जा रहे पांच लड़कों ने एक स्कूटी सवार लड़की को धक्का मारा और फिर चार किलोमीटर तक उसे घसीटा। इस हादसे में लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद पांचों लड़कों को पकड़ लिया है और कार जब्त कर ली है।


01 Jan 2023, 5:31 PM

दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में साल के पहले दिन ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी

01 Jan 2023, 4:46 PM

नासिक में जिंदल कंपनी की पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट, एक की मौत और 14 से ज्यादा लोग घायल

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार ने कहा कि नासिक में जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।


01 Jan 2023, 4:25 PM

ओडिशा में दो रूसी नागरिकों की संदिग्ध मौत की जांच जारी, क्राइम ब्रांच ने होटल स्टाफ से की पूछताछ

01 Jan 2023, 4:22 PM

बीते दिसंबर में 1,49,507 करोड़ रुपये सकल जीएसटी राजस्व आया, इसमें CGST 26,711 करोड़ रुपये, SGST 33,357 करोड़ रुपये


01 Jan 2023, 3:56 PM

हमारी सरकार को बने हुए 21 दिन हुए हैं और 21 दिन में सरकार ने समाज के प्रति अपने सजगता दिखाई है- हिमाचल के सीएम

हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार को बने हुए 21 दिन हुए हैं और 21 दिन में सरकार ने समाज के प्रति अपने सजगता दिखाई है और यहां की जनता के संदर्भ हमने कुछ फैसले लिए हैं।पहली बैठक में हमने फैसले लिया कि जिन बच्चों का कोई सहारा नहीं हैं उनके लिए एक योजना लाई जाए।

01 Jan 2023, 3:54 PM

भारत के T20 WC प्रदर्शन की समीक्षा के लिए मुख्य कोच द्रविड़ के साथ बैठक करेगा BCCI: सूत्र


01 Jan 2023, 3:35 PM

ऋषभ पंत से अस्पताल में मिले उत्तराखंड के सीएम, मुलाकात के बाद बताया- कैसे हुआ पंत का एक्सीडेंट

उत्तराखंड के देहरादूने के मैक्स अस्पताल में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने बड़ी जानकार दी। उन्होंने बताया कि हादसा रास्ते में गड्ढा आने की वजह से हुआ और गड्ढे से बचने की वजह से ऋषभ की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।

सीएम धामी ने कहा कि ऋषभ पंत की सेहत में पिछले 2 दिनों में काफी सुधार हुआ है। डॉक्टर और BCCI के लोग संपर्क में है। मेरी उनकी (ऋषभ पंत) मां से भी बात हुई है। वो सभी लोग जो इलाज चल रहा है उससे संतुष्ट हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ हों।

01 Jan 2023, 2:31 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे 


01 Jan 2023, 1:34 PM

महाराष्ट्र: नासिक जिले की इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी

01 Jan 2023, 1:33 PM

हरियाणा: मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला कोच ने अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की


01 Jan 2023, 12:51 PM

नव वर्ष पर कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की कतार लगी 

01 Jan 2023, 12:16 PM

मैं सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैं सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं। हम नए संकल्पों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे।”


01 Jan 2023, 12:14 PM

उरी सेक्टर के नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना कड़ाके की ठंड में भी पेट्रोलिंग कर रहे

01 Jan 2023, 11:22 AM

उत्तर प्रदेश: नए साल के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे


01 Jan 2023, 10:58 AM

असम: नए साल के अवसर पर लोगों ने गुवाहाटी के गणेश मंदिर में पूजा की

01 Jan 2023, 9:24 AM

कोलकाता में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा 


01 Jan 2023, 9:10 AM

मध्य प्रदेश: उज्जैन में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा 

01 Jan 2023, 8:56 AM

गुजरात: पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के लिए वडनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रार्थना सभा आयोजित किया गया


01 Jan 2023, 8:38 AM

महाराष्ट्र: भीमा-कोरेगांव युद्ध की 205वीं वर्षगांठ पर पुणे के भीमा कोरेगांव में भारी संख्या में लोग जुटे

01 Jan 2023, 8:38 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश वासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं


01 Jan 2023, 8:23 AM

ओडिशा: नए साल का पहला सूर्योदय पुरी से देखा गया। पुरी बीच में लोग नए साल का जश्न मनाते हुए दिखे

01 Jan 2023, 8:09 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई


01 Jan 2023, 8:05 AM

दिल्ली: नए साल के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कालकाजी मंदिर में पूजा की

01 Jan 2023, 8:02 AM

राहुल गांधी ने देश वासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं


01 Jan 2023, 8:01 AM

पीएम मोदी ने देश वासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं

01 Jan 2023, 7:55 AM

नए साल पर राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत

नए साल पर राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को बीकानेर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */