बड़ी खबर LIVE: कर्नाटक में लिंगायत मठ के संत गिरफ्तार, नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप

कर्नाटक के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने कहा कि नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

01 Sep 2022, 11:23 PM

कर्नाटक पुलिस लिंगायत मठ के संत को कोर्ट में करेगी पेश, उससे पहले होगा मेडिकल टेस्ट 

01 Sep 2022, 10:50 PM

कर्नाटक में लिंगायत मठ के संत गिरफ्तार, नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप

कर्नाटक के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने कहा कि नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री मुरुघा मठ लिंगायत पंथ का सबसे बड़ा मठ है।

01 Sep 2022, 10:21 PM

सोनाली फोगाट मौत मामले में हैदराबाद पुलिस ने गोवा पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने कहा कि सोनाली फोगट की मौत के मामले में जब भी हमने गोवा पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, उन्होंने सहयोग नहीं किया और इसका परिणाम हमेशा नकारात्मक रहा। हमारी टीम ने गोवा जाकर आरोपी को पकड़ लिया लेकिन एडविन नहीं मिला।


01 Sep 2022, 10:17 PM

गणेशोत्सव के लिए मुंबई आएंगे अमित शाह, कोई न कोई राजनीतिक बैठक जरूर होगीः देवेंद्र फडणवीस

01 Sep 2022, 9:33 PM

CUET-PG परीक्षा आज दोनों शिफ्ट में 220 शहर के 284 परीक्षा केंद्रों में हुआ, 45193 उम्मीदवार हुए शामिल


01 Sep 2022, 9:28 PM

दिल्ली के एक स्कूल के 10वीं के छात्र ने तीसरी कक्षा के छात्र का यौन शोषण करने की कोशिश की

01 Sep 2022, 9:25 PM

महाराष्ट्र के वाशिम में 60 किलो प्याज से बनी भगवान गणेश की मूर्ति को जय भवानी गणेश मंडल में स्थापित किया गया


01 Sep 2022, 9:17 PM

उत्तर प्रदेश के रामपुर में सरकारी स्कूल के तैराकी प्रतियोगिता के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत

01 Sep 2022, 9:05 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केरल के कोच्चि पहुंचे


01 Sep 2022, 8:13 PM

झारखंड सरकार 5 सितंबर को एक दिन का विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी

01 Sep 2022, 7:55 PM

दिल्ली में कोरोना के 271 नए मामले, बीते 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत


01 Sep 2022, 7:49 PM

एशिया कप 2022: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीता, बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता

01 Sep 2022, 7:27 PM

कलकत्ता एचसी ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती पर दोषपूर्ण मेरिट सूची जमा करने के लिए डब्ल्यूबीबीपीई को फटकार लगाई

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीपीई) को शनिवार को राज्य में 2014, 2016 और 2020 के लिए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की दोषपूर्ण और अधूरी मेरिट सूची तैयार करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल-न्यायाधीश पीठ ने फटकार लगाई है। हाल ही में, डब्ल्यूबीबीपीई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल-न्यायाधीश पीठ में इन तीन वर्षों के लिए पूरी मेरिट सूची प्रस्तुत की। हालांकि, उनकी जांच करने के बाद, न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने उन दस्तावेजों को दोषपूर्ण और अपूर्ण बताते हुए बोर्ड अधिकारियों को वापस कर दिया, क्योंकि मेरिट सूची में नामित उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का उल्लेख नहीं किया गया था।

न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा, "चूंकि उम्मीदवारों के अंकों का उल्लेख मेरिट सूची में नहीं है, ऐसे दस्तावेजों की अदालत में कोई विश्वसनीयता नहीं है।" साथ ही बोर्ड के अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरी मेरिट सूची जमा करने का निर्देश दिया।


01 Sep 2022, 7:01 PM

गुरुग्राम: कपड़े की दुकान में युवक की गोली मार कर हत्या

01 Sep 2022, 7:01 PM

केरल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में कांची कामकोटि पीठम स्तूप का दौरा किया


01 Sep 2022, 6:48 PM

ओडिशा: ऑटो-रिक्शा में मिले 10 बंदरों के शव, आंध्र से 2 गिरफ्तार

01 Sep 2022, 6:45 PM

केरल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालडी में श्री आदि शंकर जन्मभूमि क्षेत्र का दौरा किया


01 Sep 2022, 6:17 PM

झारखंड: राज्यपाल रमेश बैस से मिला यूपीए विधायकों का प्रतिनिधिमंडल

01 Sep 2022, 6:15 PM

गुरुग्राम: कपड़े की दुकान में युवक को मारी गई गोली, हालत गंभीर


01 Sep 2022, 6:06 PM

दिल्ली: बीजेपी महासचिवों ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की

01 Sep 2022, 5:49 PM

सुप्रीम कोर्ट ने ईसाइयों पर हमले संबंधी याचिका पर गृह मंत्रालय से कहा, 8 राज्यों से रिपोर्ट मांगें

सुप्रीम कोर्ट ने ईसाई समुदाय पर हमले के आरोप वाली याचिका पर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से सत्यापन रिपोर्ट मांगने को कहा। शीर्ष अदालत ने पूरी कवायद करने के लिए दो महीने का समय दिया, जिसमें प्राथमिकी दर्ज करना, गिरफ्तारियां, जांच की स्थिति और दायर आरोप पत्र शामिल हैं।


01 Sep 2022, 5:48 PM

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के महासचिव ज शाम मुलाकात करेंगे

01 Sep 2022, 5:44 PM

मुंहई: MNS प्रमुख राज ठाकरे से मिले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे


01 Sep 2022, 5:40 PM

हाथी पर क्रूरता का वीडियो प्रसारित होने के मामले में मंत्रालय को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक टीवी चैनल की उस याचिका पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया, जिसमें अदालत के एक पूर्व के आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें हाथी के प्रति क्रूरता वाला वीडियो दिखाने पर 'जुर्माना चेतावनी' में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया गया था। पिछले साल 22 फरवरी को प्रसारित वीडियो को बिना किसी चेतावनी या धुंधला किए एक हाथी को बेरहमी से पीटे जाने के दृश्यों की ओर इशारा करते हुए अदालत ने टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड की याचिका में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

अदालत ने कहा था कि एक पेशेवर प्रसारक को सामग्री प्रसारित करते समय सावधानियां बरतनी चाहिए, क्योंकि ऐसा यह सामान्य और विवेकपूर्ण दर्शक के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

01 Sep 2022, 5:35 PM

दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में अजरबैजान और केनिया में एक-एक संदिग्ध गिरफ़्तार : विदेश मंत्रालय


01 Sep 2022, 5:08 PM

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना 5 से 8 सितंबर के बीच भारत की यात्रा पर रहेंगी

01 Sep 2022, 5:08 PM

बिहार: दानापुर कोर्ट ने  कार्तिकेय सिंह की जमानत याचिका खारिज की


01 Sep 2022, 5:04 PM

कर्नाटक: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेंगलुरु में बीजेपी विधायकों से मुलाकात की

01 Sep 2022, 4:57 PM

इंदौर की एक फैक्ट्री के 7 कर्मचारियों ने जहर खाया, वेतन न मिलने से थे परेशान

इंदौर की एक फैक्ट्री में कई माह से वेतन न मिलने और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने से नाराज सात कर्मचारियों ने जहर खा लिया। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।


01 Sep 2022, 4:17 PM

झारखंड: UPA प्रतिनिधिमंडल के सदस्य झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मिलने राज भवन पहुंचे 

01 Sep 2022, 4:15 PM

यूपी में मदरसों के सर्वे पर ओवैसी बोले- मुसलमानों को बदनाम करने का प्रयास

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण करने के फैसले के लिए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और इस कदम को मुसलमानों का उत्पीड़न बताया।


01 Sep 2022, 3:37 PM

ईसाई समाज के खिलाफ हिंसा और गिरफ्तार लोगों के आंकड़े जुटाएं राज्य सरकार: SC

सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय को ईसाई संस्थानों और पुजारियों पर कथित हमलों पर उठाए गए कदमों पर उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और झारखंड से सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त करने का आदेश दिया।

01 Sep 2022, 2:21 PM

अपात्र किसानों की सम्मान निधि वापस करने की कार्यवाही पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला

कांग्रेस नें केंद्र सरकार पर किसानों के मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने मांग की है कि, किसान सम्मान निधि में किसानों को अपात्र बताकर केन्द्र सरकार ने किसान सम्मान निधि का पैसा वापस करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसे तत्काल बंद किया जाए।


01 Sep 2022, 1:35 PM

सोनाली फोगट कांड: हर एंगल की जांच की जा रही है: SP नॉर्थ गोवा शोभित सक्सेना

SP नॉर्थ गोवा शोभित सक्सेना ने कहा कि सोनाली फोगट मामले में जांच जारी है। एक स्पेशल टीम बनाई गई है जो हरियाणा में जांच कर तथ्य इकट्ठा कर रही है। हमने अंजुना के कर्लीज रेस्त्रां से एक बोतल बरामद की है जिसमें कुछ नशीले पदार्थ थे। DM ने उचित कार्रवाई शुरू कर दी है। हर एंगल की जांच की जा रही है।

01 Sep 2022, 1:22 PM

सोनाली फोगाट मामले में हर रोज नए खुलासे, वकील ने आरोपी सुधीर को लेकर खोले राज

सोनाली फोगाट मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हिसार में सोनाली के एडवोकेट राजेश बिश्नोई ने कहा है कि सोनाली की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर सुधीर की पैनी नजर थी। वो हर कीमत पर सोनाली फार्म हाउस 20 साल के लिए लीज पर लेना चाहता था, वो भी सिर्फ 60 हजार रुपये हर साल देकर।


01 Sep 2022, 12:04 PM

दिल्ली में भी ‘दुमका कांड’! सनकी आशिक ने 11वीं की छात्रा को मारी गोली, बात नहीं मानने पर हमला 

दिल्ली पुलिस ने 25 अगस्त को दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में एक किशोरी को गोली मारकर उसे मारने का प्रयास करने वाले अभियुक्त अमानत अली को गिरफ्तार किया।

01 Sep 2022, 11:14 AM

दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन पर व्यक्ति के ट्रैक पर आने से मेट्रो प्रभावित, फिलहाल सेवाएं सामान्य

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर एक व्यक्ति के ट्रैक पर आ जाने के कारण मेट्रो ट्रेन का संचालन बाधित हुआ, हालंकी कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने कारण फिर से संचालन शुरू हो गया है।

दिल्ली मेट्रो ने जानकारी देते हुए कहा, "ब्लू लाइन पर एक व्यक्ति के ट्रैक पर आ जाने से कुछ देर के लिए द्वारका से नोएडा के बीच का मेट्रो का परिचालन प्रभावित हुआ था, बाकि सभी मेट्रो लाइन पर स्थिति सामान्य है।

हालांकि कुछ देर बाद ही इस लाइन पर सेवाएं सामान्य हो गईं, यह पहली बार नहीं जब इस तरह मेट्रो प्रभावित हुई हो, इससे पहले भी एक व्यक्ति के ट्रैक पर कूद जाने के कारण मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई थीं, वहीं चिड़िया के टकराने से भी मेट्रो की सेवाएं बाधित हो चुकी हैं।


01 Sep 2022, 11:00 AM

बिहार: आरा-बक्सर हाईवे पर अज्ञात हमलावरों ने व्यवसायी, उसकी पत्नी को गोली मारी

01 Sep 2022, 10:35 AM

महाराष्ट्र: मुंबई में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने लालबाग के राजा के दर्शन किए


01 Sep 2022, 9:46 AM

कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, घरेलू पर कोई राहत नहीं

देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी कमी की गई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। इससे होम किचन पर इसका कोई खास नहीं होगा।

एक सितंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये कम में मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।

01 Sep 2022, 9:42 AM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा और यमुना का पानी घटने के बाद निचले इलाकों लोगों को गंदगी और कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है


01 Sep 2022, 8:54 AM

प्रधानमंत्री मोदी 1 और 2 सितंबर को कर्नाटक और केरल जाएंगे

01 Sep 2022, 8:32 AM

कर्नाटक: हुबली ईदगाह मैदान सुबह की तस्वीरें


01 Sep 2022, 8:10 AM

झारखंड: दुमका छात्रा की मृत्यु के मामले में पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई: दुमका पुलिस

01 Sep 2022, 8:10 AM

बिहार: गया में दिनदहाड़े एक पत्रकार के परिवार को बंधक बनाकर डकैती का मामला सामने आया है


01 Sep 2022, 7:52 AM

टिकटॉक स्टार और BJP नेता सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी अब भी उलझी! बेटी ने की CBI जांच की मांग

टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता रहीं सोनाली फोगाट की गोवा के एक होटल में 23 अगस्त को परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत की वजह अबतक खुलकर सामने नहीं आई है कि उनकी मौत हुई है या हत्या की गई है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उनकी बेटी यशोधरा फोगाट ने सवाल पूछा है कि मेरी मांग की मौत की जांच अबतकसीबीआई को क्यों नहीं सौंपी गई। उन्होंने कहा कि मेरी मां की मौत की जांच सीबीआई से ही कराई जाए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia