बड़ी खबर LIVE: शिवसेना के संपर्क में 15 से 20 बागी विधायक, गुवाहाटी से वापस आना चाहते हैं सभी : आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि 15 से 20 बागी विधायक हमारे संपर्क में हैं। सभी गुवाहाटी से वापस आना चाहते हैं। वो फिलहाल वहां कैदियों की तरह रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सूरत में और फिर गुवाहाटी में उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

27 Jun 2022, 11:10 PM

पंजाब: पठानकोट के मिरथल छावनी में सेना के जवान ने अपने दो साथियों मारी गोली, मौत

27 Jun 2022, 10:46 PM

बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ केस, द्रौपदी मुर्मू पर किया था विवादित ट्वीट

27 Jun 2022, 10:27 PM

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट में एक की मौत, सात घायल: पुलिस


27 Jun 2022, 10:21 PM

जॉर्डन के पेट्रा में जहरीली गैस का रिसाव, 10 मरे 200 से ज्यादा घायल: AFP

27 Jun 2022, 10:12 PM

यूक्रेन मॉल हमले में अब तक 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल, एएफपी की रिपोर्ट


27 Jun 2022, 10:07 PM

15 से 20 बागी विधायक शिवसेना के संपर्क में, गुवाहाटी से वापस लाने का किया आग्रह : आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि 15 से 20 बागी विधायक हमारे संपर्क में हैं। सभी गुवाहाटी से वापस आना चाहते हैं। वो फिलहाल वहां कैदियों की तरह रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सूरत में और फिर गुवाहाटी में उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है।

27 Jun 2022, 10:05 PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाले टेस्ट को शेन वार्न की याद में समर्पित करेगा श्रीलंका क्रिकेट


27 Jun 2022, 9:34 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के 2369 नए केस, पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत

27 Jun 2022, 9:09 PM

महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे का दावा- महा विकास अघाडी की सरकार आगे भी जारी रहेगी, हम दिल्ली में भी सत्ता में आएंगे


27 Jun 2022, 9:08 PM

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर के 2 आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि कुलगाम के गांव नौपोरा-खेरपोरा, ट्रुबजी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही संयुक्त तलाशी दल उस स्थान की ओर पहुंचा, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई।

27 Jun 2022, 8:56 PM

दिल्ली में कोरोना के 628 नए केस, बीते 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत


27 Jun 2022, 8:36 PM

यूक्रेन के क्रेमेनचुक शॉपिंग सेंटर पर रूस का हमला, दो की मौत, 20 घायल, एपी की रिपोर्ट

27 Jun 2022, 8:13 PM

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया, आईपीसी की धारा 153/295 के तहत कार्रवाई

ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक के, पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को धार्मिक भावनाओं को आहत करने और वैमनस्य को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने सेक्शन 153 ए और 295 ए के तहत गिरफ्तार किया है।


27 Jun 2022, 7:35 PM

महाराष्ट्र में आज 2,369 नए कोरोना मामले सामने आए, 5 लोगों की मौत हुई

27 Jun 2022, 7:34 PM

महाराष्ट्रः सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत आत्महत्या नहीं, हत्या थी, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर किया खुलासा

महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत आत्महत्या नहीं, हत्य़ा थी। सांगली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। सांगली एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि दो लोगों ने परिवार के खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिलाया था जिससे उनकी मौत हुई थी। उन लोगों ने आत्महत्या नहीं की थी।


27 Jun 2022, 7:31 PM

जर्मनी के श्लॉस एलमाऊ में पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बातचीत की

27 Jun 2022, 7:09 PM

पीएम मोदी ने जर्मनी के श्लॉस एलमाऊ में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से मुलाकात की


27 Jun 2022, 6:26 PM

तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सिविल सोसायटी ने उठाए गंभीर सवाल

गुजरात में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व आईपीएस आर बी श्रीकुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर मंतर पर नागरिक समाज के सदस्यों और कई छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अजय माकन भी विरोध में शामिल हुए।

27 Jun 2022, 5:56 PM

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में अमरनाथ बेस कैंप यात्री निवास में व्यवस्थाओं की समीक्षा की


27 Jun 2022, 5:51 PM

विपक्षी दलों ने अपने राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए 11 सदस्यीय अभियान समिति का गठन किया।

विपक्षी दलों ने अपने राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए 11 सदस्यीय अभियान समिति का गठन किया। इसमें जयराम रमेश, सीताराम येचुरी, प्रफुल्ल पटेल सहित राजनीतिक दलों के 10 प्रतिनिधि और सिविल सोसाइटी के एक सदस्य शामिल किए गए हैं।

27 Jun 2022, 5:19 PM

महाराष्ट्र के गोंदिया में आज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय में तोड़फोड़ की


27 Jun 2022, 5:18 PM

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और अन्य भाजपा नेता मुंबई में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंचे

27 Jun 2022, 5:10 PM

पुणे में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी विधायकों का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार जुलूस निकाला, अमर धाम श्मशान घाट पर किया अंतिम संस्कार


27 Jun 2022, 5:01 PM

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा- हमें जीत का पूरा विश्वास है

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमें जीत का पूरा विश्वास है। प्यार भी पूरा है। जो दगेबाजी करते हैं वो कभी जीतते नहीं हैं। जो भाग के जाते हैं वो कभी जीतते नहीं हैं।

27 Jun 2022, 4:39 PM

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, "कुलगाम के नौपोरा-खेरपोरा, ट्रुबजी इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल जुटे हुए हैं।"

क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी और तभी गोलीबारी शुरू हो गई।

जैसे ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया, जिसका जवानों ने करारा जवाब दिया।


27 Jun 2022, 4:18 PM

जर्मनी के श्लॉस एल्मौ में G-7 शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित G-7 देशों के सभी नेता तस्वीर खिंचवाते हुए नज़र आए।

27 Jun 2022, 4:05 PM

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह

अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्रों में विरोध दर्ज कराने के लिए सत्याग्रह पर बैठे। दिल्ली में भी पार्टी की दिल्ली इकाई ने भी सत्याग्रह किया, सत्याग्रह पर बैठे नेताओं ने योजना को वापस लेने की मांग की। दिल्ली में योजना के खिलाफ सत्याग्रह पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने कहा, योजना के माध्यम से मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार को इस योजना को तुरंत वापस लेना चाहिए और जब तक सरकार यह वापस नहीं लेगी कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी। "

हालांकि कांग्रेस के सत्याग्रह को देखते हुए पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई हुई है वहीं बेरीकेड से कार्यकर्ताओं को रोकने का भी प्रयास किया गया।


27 Jun 2022, 3:33 PM

सुप्रीम कोर्ट सभी पक्षों को भेजा नोटिस, 11 जुलाई को देना होगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी पक्ष जवाब दाखिल करें। 11 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। डिप्टी स्पीकर की तरफ से विधायकों को जवाब देने के लिए दिया गया समय 11 जुलाई शाम 5.30 तक के लिए बढ़ाया जा रहा है।

27 Jun 2022, 3:22 PM

बिहार बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा को जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने दावा किया है कि, उन्हें अपने कार्यालय के एक पूर्व कर्मचारी से अपनी जान को खतरा होने का संदेह है। उन्होंने सोमवार को पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक वर्मा ने शिकारपुर थाने में अपने कार्यालय के पूर्व कर्मचारी संजय सारंगपुरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वर्मा ने कहा, "मेरे परिवार के सदस्यों ने संजय को मेरे घर के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा है। वह एक पिस्तौल भी ले रहा था। वह धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल था। उसने धोखाधड़ी से मेरे नकली हस्ताक्षर, पोस्ट और नाम का इस्तेमाल दूसरों से पैसे निकालने के लिए किया। जब मुझे उसकी गतिविधियों के बारे में पता चला, उसने मुझे सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की। इसलिए, मैंने उसे बर्खास्त कर दिया और अब वह बदला लेने की कोशिश कर रहा है।"


27 Jun 2022, 2:57 PM

यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम अभिनेता विजय बाबू गिरफ्तार

27 Jun 2022, 2:55 PM

ED समन पर संजय राउत बोले- चाहे कुछ कर लें, मैं गुवाहाटी नहीं जा रहा, मैं बालासाहेब का शिवसैनिक हूं, पार्टी के साथ रहूंगा

ईडी के नोटिस पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मुझे पता था कि ईडी मुझे समन करने जा रहा है, लेकिन मैं घुटने नहीं टेकूंगा। बागी विधायक चाहे कुछ भी कर लें, मैं गुवाहाटी नहीं जाऊंगा। मैं बालासाहेब का शिव सैनिक हूं और मैं अपनी पार्टी के साथ रहूंगा। मैं कल ईडी के सामने पेश नहीं होउंगा. मैं ईडी से समय मांगूंगा, लेकिन जाऊंगा जरूर।


27 Jun 2022, 2:42 PM

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के नौपोरा-खेरपोरा इलाके में मुठभेड़ जारी, पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को दे रहे हैं अंजाम

27 Jun 2022, 2:13 PM

लोकतंत्र बचाने और संविधान की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दलों को BJP के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना चाहिए- खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 17 से अधिक दल हमारा समर्थन कर रहे हैं। भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए, और अपने संविधान की रक्षा के लिए, हम सभी को भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट होना चाहिए। हम सभी यशवंत सिन्हा के पक्ष में हैं।


27 Jun 2022, 2:00 PM

'अग्निपथ' को लेकर बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सेना में भर्ती योजना 'अग्निपथ' को वापस लेने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

27 Jun 2022, 1:56 PM

असम: सिलचर और कछार ज़िले में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है


27 Jun 2022, 1:16 PM

यह लड़ाई दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है: सौगत रॉय

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह लड़ाई दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। मुझे लगता है कि यशवंत सिन्हा सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। कांग्रेस, DMK, RJD, NCP और अन्य उनका समर्थन कर रहे हैं। यह देश के सर्वोत्तम मूल्यों का इंद्रधनुषी रंग का गठबंधन है।

27 Jun 2022, 1:02 PM

दिल्ली: विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी


27 Jun 2022, 12:32 PM

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जम्मू में अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध किया और योजना को वापस लेने की मांग की

27 Jun 2022, 12:31 PM

बिहार: RJD कार्यकर्ताओं ने पटना में विधानसभा के बाहर अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया


27 Jun 2022, 12:16 PM

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नामांकन, राहुल गांधी, शरद पवार समेत कई नेता रहे मौजूद

विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने दिल्ली में संसद में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेता मौजूद रहे।

27 Jun 2022, 12:09 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संसद पहुं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संसद पहुंचे। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।


27 Jun 2022, 12:07 PM

दिल्ली: विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपना नामांकन दाखिल करने संसद पहुंचे

27 Jun 2022, 11:36 AM

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य विधानसभा में घोषणा की कि 1 जुलाई से मुफ्त बिजली का वादा पूरा किया जाएगा


27 Jun 2022, 11:34 AM

भारत सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में IRS नितिन गुप्ता को नियुक्त किया है

27 Jun 2022, 11:28 AM

विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज करेंगे अपना नामांकन, अपने घर से रवाना

विपक्ष के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज अपना नामांकन दाखिल करने के लिए नोएडा स्थित अपने आवास से रवाना हुए


27 Jun 2022, 11:19 AM

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है

27 Jun 2022, 11:05 AM

बिहार में पंचायत मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या

बिहार के शिवहर जिला के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने रामबन रोहुआ पंचायत की मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।


27 Jun 2022, 11:05 AM

कर्नाटक : एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सागर शहर में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद सर्दी और बुखार से पीड़ित 14 बच्चों की हालत बिगड़ गई।

27 Jun 2022, 10:10 AM

लोग 40-40 साल तक पार्टी में रहते हैं और फिर भाग जाते हैं, उनका ज़मीर मर गया है: संजय राउत

अपने 'ज़िंदा लाश' बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जो लोग 40-40 साल तक पार्टी में रहते हैं और फिर भाग जाते हैं, उनका ज़मीर मर गया है, तो उसके बाद क्या बचता है? ज़िंदा लाश। यह राममनोहर लोहिया साहब के शब्द हैं। मैंने किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया, मैंने सत्य कहा है:


27 Jun 2022, 9:33 AM

भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,03,604 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 86,10,15,683 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: ICMR

27 Jun 2022, 9:33 AM

देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में 17,073 नए मामले आए सामने, 21 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,073 नए मामले सामने आए और पिछले 24 घंटों में ही कोरोना से 21 लोगों की मृत्यु हुई। भारत में अब कोरोना के सक्रिय मामले 94,420 हैं।


27 Jun 2022, 8:56 AM

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना से जरिए बीजेपी पर होर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना से जरिए बीजेपी पर होर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। इसमें लिखा गया कि विधायकों को खरीदा गया है। यही नहीं बागी विधायकों को रुपयों में बिकने वाले बैल तक कह दिया है। सामना में खुले शब्दों में लिखा कि केंद्र को लगता है कि ये विधायक मतलब मानो लोकतंत्र, आजादी के रखवाले हैं, इसलिए उनके बालों को भी नुकसान नहीं पहुंचने देंगे।

27 Jun 2022, 8:40 AM

डोडा पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ कोटी डोडा निवासी एक आतंकवादी को गिरफ़्तार किया है


27 Jun 2022, 8:04 AM

मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 9 नए मामले आए सामने

मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

27 Jun 2022, 7:55 AM

'अग्निपथ योजना' के खिलाफ कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी

सेना में भर्ती की नई योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में प्रत्येक विधानसभाओं में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia