बड़ी खबर LIVE: भूपेश बघेल ने ED-IT पर लगाए गंभीर आरोप, हरकतों को अस्वीकार्य बताते हुए केंद्र को दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग पर छापेमारी और पूछताछ के दौरान लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र से इस पर आपत्ति जताते हुए आगे से ऐसा घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

27 Nov 2022, 11:04 PM

अशोक गहलोत ने मोरबी हादसे की कमीशन से जामच कराने की मांग की

27 Nov 2022, 9:57 PM

भूपेश बघेल ने ED-IT पर लगाए गंभीर आरोप, हरकतों को अस्वीकार्य बताते हुए केंद्र को दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग पर छापेमारी और पूछताछ के दौरान लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र से इस पर आपत्ति जताते हुए आगे से ऐसा घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

27 Nov 2022, 9:16 PM

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला, कहा- उन्हें पिता मुलायम सिंह की तरह बनने में 10 जन्म लगेंगे


27 Nov 2022, 9:13 PM

पंजाब के करतारपुर साहिब में ट्रेन हादसे में तीन बच्चों की मौत, चौथे का इलाज जारी

पंजाब के करतारपुर साहिब में ट्रेन हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। चौथे का इलाज चल रहा है। बच्चे यहां पेड़ों से जामुन खाने आए थे और उन्हें पता ही नहीं चला कि एक ट्रेन उनके पास आ रही है।

27 Nov 2022, 8:27 PM

नीतीश कुमार ने किया 'हर घर गंगाजल' योजना का लोकार्पण, अपने तरह की देश में पहली परियोजना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट 'हर घर गंगाजल' योजना की रविवार को शुरुआत हो गई। नालंदा जिले के राजगीर में नीतीश कुमार ने गंगा जल आपूर्ति परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना के तहत गंगा नदी के बाढ़ के पानी को दक्षिण बिहार के जल संकट वाले शहरों में ले जाकर उसे शोधित कर पेयजल की समस्या को दूर किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।


27 Nov 2022, 8:18 PM

मोदी सरकार ने ट्रेड यूनियनों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक को केवल 75 मिनट तक सीमित किया, CPI सांसद ने पत्र लिखकर जताया विरोध

सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने ट्रेड यूनियनों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठकों को केवल 75 मिनट तक सीमित करने के मंत्रालय के फैसले का विरोध करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है, वह भी वर्चुअल मोड में। उन्होंने आग्रह किया है कि ट्रेड यूनियनों के साथ शारीरिक रूप से बैठकें आयोजित की जाएं।

27 Nov 2022, 7:14 PM

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रेलवे फुटओवर ब्रिज गिरा, 4 लोग घायल, मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के नागपुर मंडल के बल्हारशाह में फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।


27 Nov 2022, 6:14 PM

दिल्ली के महिपालपुर के पास एक वीआईपी नंबर की लग्जरी कार ने एक साइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत

27 Nov 2022, 5:37 PM

ओडिशा के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आज भुवनेश्वर में प्रदर्शन किया


27 Nov 2022, 4:48 PM

बिहारः सीएम नीतीश कुमार ने नालंदा में गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया और गंगा आरती की

27 Nov 2022, 4:40 PM

कांग्रेस ने 70 वर्षों में काम नहीं किया होता तो आज लोकतंत्र नहीं दिखता- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात के देदियापाड़ा में एक जनसभा में कहा कि मोदी और शाह पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया? अगर कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में काम नहीं किया होता तो आज हमें लोकतंत्र नहीं दिखता।


27 Nov 2022, 4:34 PM

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने मणिपुर में लोकतक झील का दौरा किया

27 Nov 2022, 3:49 PM

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लगी आग, काबू पाने की कोशिश जारी

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगने के बाद यात्रियों को बचाने के लिए स्थानीय पुलिस पहुंची। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाई जा रही है।


27 Nov 2022, 3:25 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया, क्यों निकाली जा रही है 'भारत जोड़ो यात्रा'

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “देश के संविधान में जो कहा गया है हम उसे लोगों को बताना चाहते हैं कि अपना संविधान यह कहता है और कुछ लोग इन विचारों को बर्बाद करना चाहते हैं, इसलिए लोग इससे जुड़ भी रहे हैं। राहुल जी यह 2024 के चुनाव को देखते हुए नहीं कर रहे हैं।”

27 Nov 2022, 3:08 PM

मणिपुर: विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने इंफाल के जापानी वॉर मेमोरियल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी, इम्फाल पीस म्यूजियम का दौरा किया


27 Nov 2022, 2:21 PM

कश्मीर संविधान के माध्यम से भारत से जुड़ा हुआ है, लेकिन बीजेपी ने संविधान को नष्ट कर दिया- महबूबा मुफ्ती, पीडीपी प्रमुख

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “कश्मीर संविधान के माध्यम से भारत से जुड़ा हुआ है। लेकिन बीजेपी ने संविधान को नष्ट कर दिया। भारत बीजेपी का नहीं है। जब तक आप कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं करते हैं, तब तक आप कोई परिणाम नहीं देखेंगे चाहे आप यहां कितने भी सैनिक भेज दें।”

27 Nov 2022, 1:35 PM

बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे 


27 Nov 2022, 1:12 PM

केरल: कोट्टायम के कांजीकुजी में अंजना रैचेल जैकब ने सिरेमिक आर्ट स्टूडियो शुरू किया, लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा

27 Nov 2022, 12:43 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की


27 Nov 2022, 12:41 PM

श्रद्धा हत्याकांड में हुआ एक और बड़ा खुलासा! हत्या से पहले श्रद्धा को हिमाचल ले गया था आफताब

श्रद्धा हत्याकांड की जांच जारी है। जांच में एक और बड़ी बात सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि श्रद्धा की हत्या करने से ठीक एक महीने पहले आफताब उसे लेकर हिमाचल के एक गांव गया था। यहां दोनों ने होटल मालिक को पैसे भी ट्रांसफर किए थे, जिसकी डिटेल सामने आई है।

27 Nov 2022, 12:30 PM

बिहार: JDU की राज्य परिषद की बैठक पटना के पार्टी कार्यालय में चल रही है


27 Nov 2022, 11:54 AM

मध्य प्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान बुलेट की सवारी करते दिखे राहुल गांधी

27 Nov 2022, 10:47 AM

दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोतीनगर में एमसीडी चुनाव के लिए डोर टू डोर कैंपेन किया 


27 Nov 2022, 10:20 AM

मणिपुर: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इंफाल के आईएमए मार्केट का दौरा किया

27 Nov 2022, 10:10 AM

उत्तर प्रदेश: कानपुर में तापमान में गिरावट आई, लोग आग तापते दिखे

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तापमान में गिरावट आई। इस दौरान लोग आग तापते दिखे। एक स्थानीय ने बताया, "ठंड की शुरुआत हो गई है, सुबह और शाम ठंड हो रही है इसलिए हमने बचाव अभी से शुरू कर दिया है।"


27 Nov 2022, 10:09 AM

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के नए फ्रूट मार्केट में बीती रात लगी आग, दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया

27 Nov 2022, 9:27 AM

दिल्ली: राजधानी में एयर क्वालिटी बहुत खराब होने की वजह से धुंध है

दिल्ली में एयर क्वालिटी बहुत खराब होने की वजह से धुंध है। तस्वीरें अक्षरधाम की हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 315 (बहुत खराब) श्रेणी में है।


27 Nov 2022, 9:26 AM

हरियाणा: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतगणना शुरू

27 Nov 2022, 8:57 AM

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन के सेल में चल रही हाउसकीपिंग सेवाओं का CCTV वीडियो सामने आया

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन के सेल में चल रही हाउसकीपिंग सेवाओं का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्हें अपने सेल में लोगों से बातचीत करते भी देखा गया है।


27 Nov 2022, 8:31 AM

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत महू से की

27 Nov 2022, 8:28 AM

USA: 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के खिलाफ वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया 


27 Nov 2022, 7:40 AM

बिहार के सारण में श्राद्ध कार्यक्रम का भोज खा रहे लोगों को कार ने कुचला, 18 लोग गंभीर रूप से घायल

बिहार के सारण में एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे श्राद्ध कार्यक्रम का भोज खा रहे लोगों को कुचल दिया। 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia