बड़ी खबर LIVE: बिहार में मंत्री कार्तिकेय सिंह ने दिया इस्तीफा, कानून मंत्रालय से हटाकर गन्ना मंत्री बनाया गया था

बिहार सरकार के मंत्री कार्तिकेय सिंह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें आज ही सुबह कानून मंत्रालय से स्थानांतरित कर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। सीएम नीतीश कुमार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उसे राज्यपाल को भेज दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

31 Aug 2022, 11:44 PM

एशिया कप में भारत ने हांगकांग को 40 रन से हराया, टीम इंडिया के 192 के जवाब में हांगकांग ने 20 ओवर में 152 रन बनाए

31 Aug 2022, 11:37 PM

बिहार के मंत्री कार्तिकेय सिंह का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार किया

31 Aug 2022, 10:43 PM

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, आतंकी संगठन जैश जुड़े थे, घायल नागरिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया


31 Aug 2022, 10:39 PM

बिहार के मंत्री कार्तिकेय सिंह ने दिया इस्तीफा, आज ही कानून मंत्रालय से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था

बिहार सरकार के मंत्री कार्तिकेय सिंह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें आज ही सुबह कानून मंत्रालय से स्थानांतरित कर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। सीएम नीतीश कुमार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उसे राज्यपाल को भेज दिया है।

31 Aug 2022, 9:50 PM

लद्दाख में LAC पर शांति के लिए आज भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच डिवीजन कमांडर स्तर की बैठक हुई


31 Aug 2022, 9:29 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 377 नए केस आए, 2 लोगों की मौत

31 Aug 2022, 9:26 PM

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने बाढ़ के कारण मानव और भौतिक नुकसान पर शोक व्यक्त करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया


31 Aug 2022, 9:22 PM

एशिया कप में भारत ने हांगकांग को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया, विराट कोहली और एस यादव ने जड़ा अर्द्धशतक

31 Aug 2022, 8:53 PM

गणेश चतुर्थी के त्योहार के लिए मुंबई के लालबागचा राजा में भारी भीड़ के बीच आरती शुरू


31 Aug 2022, 8:14 PM

टीम इंडिया के लिए भुवनेश्वर कुमार हैं गोल्ड : वरुण आरोन

31 Aug 2022, 8:13 PM

एशिया कप: भारत ने 8 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बनाए, रोहित शर्मा 21 बनाकर आउट


31 Aug 2022, 8:03 PM

हिसार: गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट के परिवार का बयान रिकॉर्ड किया 

31 Aug 2022, 7:56 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया


31 Aug 2022, 7:23 PM

अमित शाह कल दिल्ली में वेब पोर्टल का शुभारंभ करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल गुरूवार को दिल्ली में वेब पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। ये वेब पोर्टल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए आवास संतुष्टि दर को बढ़ाने का काम करेगा। वेब पोर्टल सभी सीएपीएफ और असम राइफल्स के योग्य कर्मियों को आवासीय क्वार्टरों या एसएफए के ऑनलाइन पंजीकरण और आवंटन की सुविधा भी प्रदान करेगा। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए आवास संतुष्टि दर को बढ़ाने के लिए नए मकानों के निर्माण के अलावा सीएपीएफ की मौजूदा आवास आवंटन नीति में गृहमंत्रालय द्वारा कई सुधार किए गए हैं, जिनसे एक बल के लिए उपलब्ध खाली आवास अन्य बलों के इच्छुक कर्मियों को आवंटित किए जा सकते हैं। आवंटन की इस संशोधित नीति को लागू करने और आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए, सीएपीएफ और असम राइफल्स के विभागीय पूल रिहायशी आवास और एसएफए के ऑनलाइन आवंटन के लिए कॉमन वेब पोर्टल विकसित किया गया है।

31 Aug 2022, 7:23 PM

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को केरल पहुंचेंगे, आईएनएस विक्रांत को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर केरल पहुंचेंगे, इस दौरान वह कोच्चि मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे और भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी डिजाइन और निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को भी चालू करेंगे। मोदी गुरुवार को कोच्चि मेट्रो के फेज 1ए के एसएन जंक्शन से वडक्केकोट्टा तक के पहले खंड का भी उद्घाटन करेंगे।

कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना का प्रस्तावित चरण 2 कॉरिडोर 11.2 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और इसमें 11 स्टेशन होंगे।


31 Aug 2022, 7:02 PM

एशिया कप: हांगकांग ने टॉस जीता, भारत को बल्लेबाजी का न्योता, हार्दिक को आराम

31 Aug 2022, 6:56 PM

बिहार: पटना में राबड़ी देवी के निवास पर पहुंचे KCR, लालू यादव से की मुलाकात


31 Aug 2022, 6:48 PM

दिल्ली: थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की

31 Aug 2022, 6:35 PM

वाराणसी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की


31 Aug 2022, 6:28 PM

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र भवन में गणेश पूजा में शामिल हुईं

31 Aug 2022, 6:13 PM

झूठ, फरेब और धोखा यही है मोदी सरकार का लेखा-जोखा: कांग्रेस


31 Aug 2022, 6:08 PM

अच्छे भारत को किया जा रहा खराब, आज धर्म के नाम पर लोगों और समाज को तोड़ा जा रहा, ये बेहद खतरनाक: तेलंगान सीएम

31 Aug 2022, 5:53 PM

अच्छे काम करने वाले राज्यों को रोक रही मोदी सरकार, केंद्र की नाकामियों के कारण देश का नुकसान: के.चंद्रशेखर राव


31 Aug 2022, 5:45 PM

पहली तिमाही में GDP 13.5% रही, कृषि विकास दर 4.5 फीसदी दर्ज की गई

31 Aug 2022, 5:43 PM

पीएम मोदी के 8 साल के शासन में हर सेक्टर में देश का हुआ विनाश, सभी लोग परेशान: तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव

तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव ने पटना में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, 8 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हुए हैं लेकिन हर सेक्टर में देश का विनाश हो रहा है, देश के सभी लोग परेशान हैं।


31 Aug 2022, 5:29 PM

अगर यह साबित हो जाता है कि मैंने किसी संपत्ति पर कब्जा किया है या ऐसा करने में किसी की मदद की है, तो इसे गिराया जा सकता है: ममता बनर्जी

31 Aug 2022, 5:29 PM

अगर मेरे परिवार को (केंद्रीय एजेंसियों से) नोटिस मिलता है, तो मैं इसे कानूनी रूप से लड़ूंगी, हालांकि यह इन दिनों कठिन हो गया है: ममता बनर्जी


31 Aug 2022, 5:26 PM

बिहार के कटिहार में 6 रोहिंग्या लड़कियों को छुड़ाया गया, 2 तस्कर गिरफ्तार

बिहार के कटिहार में देह व्यापार रैकेट के लिए कथित तौर पर दिल्ली ले जाई जा रही छह रोहिंग्या लड़कियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने बुधवार को एक ट्रेन में तस्करों के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुरुषों में से एक, मोहम्मद एहसानुल हक ने कहा कि उसने लड़कियों को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से उठाया था। उसे नई दिल्ली में एक हैंडलर के पास ले जाने का काम सौंपा गया था।

31 Aug 2022, 5:21 PM

सोनिया गांधी की मां का निधन, कल हुआ अंतिम संस्कार


31 Aug 2022, 5:07 PM

200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दिल्ली की अदालत ने जैकलीन को किया समन, 26 सितंबर को पेश होने का निर्देश

31 Aug 2022, 5:06 PM

एशिया कप 2022: धीमी ओवर गति के लिए भारत, पाकिस्तान पर जुर्माना


31 Aug 2022, 5:04 PM

पश्चिम बंगाल SSC घोटाला: पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की न्यायिक हिरासत 14 सितंबर तक बढ़ाई गई

31 Aug 2022, 4:56 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया


31 Aug 2022, 4:55 PM

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली: भूपेश बघेल

31 Aug 2022, 4:37 PM

बिहार: भोजपुर पुलिस ने दो वन्यजीव तस्करों को किया गिरफ्तार, हिरण को बचाया

बिहार की भोजपुर पुलिस ने बुधवार को हिरण की तस्करी के आरोप में दो वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस ने इनके कब्जे से एक हिरण भी बरामद किया है। पुलिस ने इन्हें तब गिरफ्तार किया, जब तस्कर गंगा नदी पार करने के लिए एक मोटर बोट पर सवार थे।

आरोपियों की पहचान भोजपुर जिले के मूल निवासी अजीत सिंह और रानू यादव के रूप में हुई है। एक खूफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए भोजपुर पुलिस माहुली घाट पर गई और आरोपी का इंतजार करने लगी। जैसे ही उनकी नाव गंगा के तट पर पहुंची, अधिकारियों ने तुरंत आरोपियों को दबोच लिया। वहीं उनके कब्जे से एक हिरण को बचाया।


31 Aug 2022, 4:29 PM

NCP प्रमुख शरद पवार ने विपक्षी दलों की एकता की वकालत की, कहा- कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत एक साथ चुनाव लड़ने पर कर सकते हैं विचार

31 Aug 2022, 4:04 PM

हिमाचल के लिए कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी, राहुल बोले- हम अपने वादे निभाएंगे, मिलकर हिमाचल को फ़िर से आगे बढ़ाएंगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसमें मुख्य रूप से 10 बातों की गारंटी देने की बात कही गई है। पुरानी पेंशन स्कीम, महिलाओं के लिए 1500 रु, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 5 लाख रोज़गार, फसलों और फलों के सही दाम, 680 करोड़ रु का स्टार्ट-अप फंड, मोबाइल क्लीनिक, अंग्रेजी मीडियम स्कूल, कांग्रेस की सरकार हर रोज़ गाय-भैंस पालकों से 10 लीटर दूध खरीदने और 2 रु किलो में गोबर खरीदने का वादा किया गया है।


31 Aug 2022, 3:57 PM

दिल्ली उपराज्यपाल आतिशी और सौरभ भारद्वाज सहित आप के चार नेताओं के खिलाफ 'झूठे' भ्रष्टाचार के आरोप में कानूनी कार्रवाई करेंगे: अधिकारी

31 Aug 2022, 3:50 PM

'आप' विधायकों का डेलिगेशन सीबीआई निदेशक से मिलने पहुंचा

AAP विधायकों का प्रतिनिधिमंडल CBI निदेशक से मिलने पहुंचा है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर देश भर में विपक्षी दलों के विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। आप डेलिगेशन इस मामले की जांच की मांग को लेकर सीबीआई निदेशक से मिलने पहुंचा है।


31 Aug 2022, 3:49 PM

लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर बनी दुकानों पर चला बुलडोजर

31 Aug 2022, 3:48 PM

बिहार: तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव पटना में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मिले


31 Aug 2022, 3:25 PM

मध्य प्रदेश: उज्जैन में चिंतामन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया गया

31 Aug 2022, 1:27 PM

आयकर विभाग ने लखनऊ, कानपुर में 22 ठिकानों पर की छापेमारी

ष्टाचार के मामलों को लेकर लखनऊ और कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में एक साथ 22 जगहों पर आयकर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यूपीआईसीओएन से जुड़े ठेकेदारों के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

आयकर विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के तहत उत्तर प्रदेश में कई विभागों में कार्यरत करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी/कर्मचारी रडार पर आ गए हैं।

इनमें उद्योग विभाग, उद्यमिता विकास संस्थान, उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान, यूपी औद्योगिक कंसल्टेंट लिमिटेड और निजी क्षेत्र के कुछ संस्थान शामिल हैं।


31 Aug 2022, 1:07 PM

यूपी: मुरादाबाद में घर के पास से 9 साल की बच्ची का अपहरण किया गया, घटना CCTV में कैद हुई

31 Aug 2022, 1:06 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर चतरा की तेजाब पीड़ित युवती के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।


31 Aug 2022, 12:15 PM

उत्तर प्रदेश: वाराणसी के कुछ रिहायशी इलाकों में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है

31 Aug 2022, 12:14 PM

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव हुआ


31 Aug 2022, 11:49 AM

AAP का बीजेपी पर हमला, सरकारों को गिरा रही बीजेपी, देशव्यापी जांच की जरूरत, CBI से मिलकर करेंगे मांग

आम आदमी पार्टी की विधायक और प्रवक्ता आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला है। आतिशी ने जानकारी दी कि आज AAP विधायकों का प्रतिनिधिमंडल CBI से मिलने जाएगा और देशव्यापी विधायकों की खरीद फरोख़्त की जांच की मांग करेगा।

31 Aug 2022, 11:30 AM

ये झूठे और राजनीति से प्रेरित आरोप हैं, मुझे फंसाया गया है: निलंबित बीजेपी नेता और पूर्व-IAS अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा

अपनी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित बीजेपी नेता और पूर्व-IAS अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा गिरफ्तारी के बाद कहा कि ये झूठे और राजनीति से प्रेरित आरोप हैं। मुझे फंसाया गया है।


31 Aug 2022, 11:24 AM

अमानवीयता का कहीं भी कोई स्थान नहीं है। पार्टी ने उनको (सीमा पात्रा) निलंबित कर दिया है: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रांची

31 Aug 2022, 10:51 AM

दिल्ली: बीजेपी सांसदों ने LG को लिखा पत्र, CM केजरीवाल के आरोपों की जांच कराने की मांग


31 Aug 2022, 10:28 AM

दिल्ली: बीजेपी सांसदों ने LG को लिखा पत्र, CM केजरीवाल के आरोपों की जांच कराने की मांग बेंगलुरू के ईदगाह मैदान में 1,500 पुलिसकर्मी तैनात

कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को विवादित स्थल पर गणेश उत्सव समारोह की अनुमति नहीं देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बेंगलुरू के ईदगाह मैदान परिसर में करीब 1,500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया।

31 Aug 2022, 9:47 AM

देश में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में 7,231 नए मामले आए सामने

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,231 नए मामले सामने आए और 10,828 लोग ठीक हुए।


31 Aug 2022, 9:32 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

31 Aug 2022, 8:48 AM

रांची पुलिस ने बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा को किया गिरफ्तार, अरगोड़ा थाना में दर्ज हुआ था मामला

घर में लंबे समय तक दिव्यांग घरेलू युवती को बंधक बनाये जाने और बेरहमी से मारपीट मामले में रांची पुलिस ने पूर्व आइएएस की पत्नी और बीजेपी से बर्खास्त नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। खबरो के मुताबिक हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।


31 Aug 2022, 8:19 AM

कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी मनाने के लिए गणेश प्रतिमा को मैदान में स्थापित की गई।

31 Aug 2022, 8:06 AM

महाराष्ट्र: गणेश चतुर्थी के अवसर पर नागपुर के टेकड़ी में स्थित गणेश मंदिर में गणेश भगवान की पूजा की गई


31 Aug 2022, 8:06 AM

दिल्ली: इंद्रलोक की दया बस्ती में खिलौनों की एक फैक्ट्री में आग लग गई

31 Aug 2022, 7:16 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दाखिल ईडी की चार्जशीट पर आज संज्ञान लेगा कोर्ट

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग के फेर में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ ED ने पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष अदालत में सप्लिमेंट चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इस मामलें में 31 अगस्त यानी आज कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेगी। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दायर की थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */