बड़ी खबर LIVE: इमरान पर हमले के खिलाफ पाकिस्तान में सड़कों पर उतरे लोग, पेशावर में सेना कमांडर के घर बाहर प्रदर्शन

लॉन्ग मार्च पर फायरिंग में इमरान खान के घायल होने के बाद पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। लाहौर, कराची, पेशावर, फैसलाबाद समेत कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं पेशावर में भीड़ ने सेना के कोर कमांडर के घर के बाहर प्रदर्शन किया है।

फोटो: वीडियोग्रैब
फोटो: वीडियोग्रैब
user

नवजीवन डेस्क

03 Nov 2022, 11:06 PM

इज़राइल की सत्ता में बेंजामिन नेतन्याहू की वापसी, पीएम यायर लैपिड ने हार मानी

03 Nov 2022, 11:04 PM

इमरान पर हमले के खिलाफ पाकिस्तान में सड़कों पर उतरे लोग, पेशावर में सेना कमांडर के घर बाहर प्रदर्शन

लॉन्ग मार्च पर फायरिंग में इमरान खान के घायल होने के बाद पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। लाहौर, कराची, पेशावर, फैसलाबाद समेत कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं पेशावर में भीड़ ने सेना के कोर कमांडर के घर के बाहर प्रदर्शन किया है।

03 Nov 2022, 10:55 PM

पुडुचेरी और कराईकल में 4 और 5 नवंबर को भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूल दो दिन बंद


03 Nov 2022, 10:53 PM

हिमाचल चुनाव से पहले बीजेपी ने बागी नेता सुभाष शर्मा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया

03 Nov 2022, 10:17 PM

कर्नाटकः रविवार से लापता होन्नाली विधायक का भतीजा एक नहर में अपनी कार में मृत पाया गया


03 Nov 2022, 9:47 PM

शहबाज शरीफ, राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल ने करवाया हमला, इमरान खान ने लगाया बड़ा आरोप

पीटीआई के असद उमर और मियां असलम इकबाल ने कहा कि थोड़ी देर पहले इमरान खान ने हमें उनकी ओर से यह बयान जारी करने के लिए कहा है। उनका मानना है कि 3 लोग हैं जिनके इशारे पर यह किया गया- शहबाज शरीफ, राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिल रही है और वह उसी के आधार पर यह कह रहे हैं।

03 Nov 2022, 8:41 PM

मालदीव के जनजातीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में गाया


03 Nov 2022, 8:00 PM

दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 को लागू करने के आदेश 

03 Nov 2022, 7:56 PM

गाजियाबाद एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले 2 लोग गिरफ्तार, 58 एटीएम कार्ड बरामद

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। जो लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके साथ फ्रॉड करते थे। पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 58 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके पास से 1.77 लाख और एटीएम कार्ड स्वैप करने वाली मशीन भी बरामद की है, जिसके जरिए यह पैसा निकाला करते थे।


03 Nov 2022, 7:50 PM

'फर्जी समाचार' मामले में दिल्ली पुलिस ने 'द वायर' के पूर्व रिपोर्टर से की पूछताछ

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा न्यूज वेबसाइट द वायर के पूर्व रिपोर्टर देवेश कुमार से बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय से जुड़ी मनगढ़ंत कहानी के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि उससे पिछले चार से पांच घंटे से पूछताछ की जा रही है। द वायर ने अपने पूर्व रिपोर्टर देवेश कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, समाचार वेबसाइट द्वारा शनिवार देर शाम ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी।

03 Nov 2022, 7:42 PM

अंकिता भंडारी केस: टिहरी जेल शिफ्ट किया गया अंकिता हत्याकांड का आरोपी

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में जहां एक महीना बीत जाने के बाद भी जांच जारी है। वहीं दो आरोपियों को खांड्यूसैंण पौड़ी के जिला कारागार से शिफ्ट कर दिया गया है। अंकिता के हत्यारे सौरभ को टिहरी जेल भेजा गया है। तो वहीं एक अन्य आरोपी को देहरादून शिफ्ट किया गया है। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं कि ये बदलाव क्यों किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अंकिता मर्डर केस के दो आरोपियों को बुधवार को पौड़ी जिला कारागार से शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि एक आरोपी अभी पौड़ी जेल में ही है। हत्याकांड के तीनों आरोपी बीती 23 सितंबर से पौड़ी जिला कारागार में बंद थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 अक्तूबर को तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट भी लगा दिया था। हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया।


03 Nov 2022, 7:42 PM

बिहार में गोपालगंज, मोकामा उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

बिहार की दो विधानसभा सीटों मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। दोनों सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 52.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में शाम 6 बजे तक कुल 52.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिशत में और वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि मोकामा से सबसे अधिक 53.45 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि गोपालगंज में 51.48 प्रतिशत वोटिंग हुई।

03 Nov 2022, 7:33 PM

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने इंटीरियर मिनिस्टर को इमरान खान पर हुई फायरिंग की तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए 


03 Nov 2022, 7:33 PM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में

03 Nov 2022, 7:21 PM

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न


03 Nov 2022, 7:17 PM

तमिलनाडु: चेन्नई शहर में कई जगहों पर आज तेज बारिश हुई

03 Nov 2022, 7:15 PM

पंजाब: अमृतसर के निजामपुर में किसानों ने खेतों में पराली जलाई


03 Nov 2022, 7:14 PM

यूनाइटेड सिख मिशन पंजाब में लगाएगा 50 नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

यूनाइटेड सिख मिशन (यूएस) अपनी सेवा के 18वें वर्ष में अगले पांच महीनों में पंजाब के 400 से अधिक गांवों में 50 नि:शुल्क आंखों की जांच शिविरों का आयोजन करेगा। गुरुवार को नेत्र जांच शिविरों की घोषणा करते हुए यूनाइटेड सिख मिशन के अध्यक्ष रशपाल सिंह ढींडसा ने कहा कि यह मिशन फॉर विजन समुदाय की सेवा करने का एक निस्वार्थ कार्य है और इस वर्ष, 15 अक्टूबर से फिरोजपुर, संगरूर, बरनाला, कपूरथला, जालंधर और मोहाली जिलों में पहले ही सात शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। शिविरों में कुल 2,627 ओपीडी, 265 सर्जरी, 1,684 चश्मा और 2,533 दवाएं प्रदान की गईं।

03 Nov 2022, 7:13 PM

जेएनयू: पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू ने पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अपनी पहली कट ऑफ जारी की है। 3 नवंबर को जारी की गई इस कट ऑफ के आधार पर जो छात्र जेएनयू के पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में दाखिला पाने के लिए योग्य चुने जाएंगे वह छात्र विश्वविद्यालय में 4 नवंबर तक अपनी सीट सुरक्षित करवा सकते हैं। पहली लिस्ट के आधार पर होने वाले पोस्ट ग्रेजुएट दाखिलों के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय 8 नवंबर को अपनी दूसरी कटऑफ जारी करेगा। इसके उपरांत विश्वविद्यालय की तीसरी कटऑफ 13 नवंबर को जारी की जाएगी।


03 Nov 2022, 6:31 PM

कर्नाटक में गरीबों के लिए आए चावल की गोवा, महाराष्ट्र में 'तस्करी' की जाती है : आप

आम आदमी पार्टी (आप) की कर्नाटक इकाई ने गुरुवार को आरोप लगाया कि गरीबों के लिए आए चावल की गोवा और महाराष्ट्र में तस्करी की जाती है। यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए आप नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश कलप्पा ने दावा किया, "अन्न भाग्य चावल, जो गरीबों का है, उसे काला बाजार में बेचा जा रहा है। कई टन अन्ना भाग्य चावल की तस्करी गोवा और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों में की जा रही है।"

03 Nov 2022, 6:30 PM

टी20 विश्वकप: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार


03 Nov 2022, 6:22 PM

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 24 नवंबर से

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 24 नवंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, वित्तवर्ष 2022-23 का अनुपूरक बजट सत्र के पहले दिन सदन में पेश किया जाएगा।

सत्र में 33 कार्य दिवस होंगे, जिनमें से छह दिन निजी सदस्यों के व्यावसायिक दिनों के लिए चिह्न्ति किए गए हैं। पांच रविवारों को कोई बैठक नहीं होगी।

03 Nov 2022, 6:04 PM

इमरान खान की रैली में गोली चलाने वाला शख्स गिरफ्तार


03 Nov 2022, 6:02 PM

मैं समझता हूं कि यह ED का समन नहीं बल्कि बीजेपी के द्वारा उपयोग किया गया हथकंडा है: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 

03 Nov 2022, 5:41 PM

इमरान खान की रैली में हमले में पीटीआई के सीनेटर फैसल जावेद घायल


03 Nov 2022, 5:31 PM

लखनऊ: हजरतगंज स्थित प्रिंस मार्केट में कुछ दुकानों में आग,  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हालात का लिया जायजा

03 Nov 2022, 5:15 PM

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फायरिंग में जख्मी, अस्पताल ले जाया गया

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अपनी रैली में हुई फायरिंग में घायल हो गए हैं।  इमरान खान के घायल होने की खबर आ रही है। इमरान खान प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद से ही लगातार सरकार के साथ मोर्चा खोले हुए हैं। फायरिंग में पांच लोग घायल होने की खबर है। 


03 Nov 2022, 4:57 PM

मोरबी हादसे में अबतक कुल 135 लोगों की मौत हुई है: जिला कलेक्टर 

जीटी पंड्या, मोरबी जिला कलेक्टर ने मोरबी हादसे को लेकर कहा कि कुल 135 लोगों की मौत हुई है...लेकिन हमारा नियंत्रण कक्ष अभी भी चालू है। लोग हमें ऐसी सभी जानकारी दे सकते हैं, हम उचित प्रक्रिया के साथ उसका पालन करेंगे

03 Nov 2022, 4:34 PM

हैदराबाद: BJP पर वोट के बदले दारू और पैसे बांटने का आरोप 


03 Nov 2022, 4:10 PM

पंजाब: अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल कोविड मामले के प्रसार के संबंध में अमृतसर मे सीजेएम अदालत के समक्ष पेश हुए 

03 Nov 2022, 4:05 PM

T20 WC: शादाब, इफ्तिखार के अर्द्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने अफ्रीका को 185 रन का टारगेट दिया


03 Nov 2022, 3:40 PM

जो परीक्षण किया है, इससे हमें 5000 किलोमीटर तक की दूरी पर मिसाइल को नष्ट करने में मदद मिलेगी- DRDO प्रमुख डॉ.समीर कामत

इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल के परीक्षण पर DRDO प्रमुख डॉ.समीर कामत ने कहा कि कल हमने जो परीक्षण किया है, इससे हमें 5000 किलोमीटर तक की दूरी पर मिसाइल को नष्ट करने में मदद मिलेगी। ये बैलिस्टिक मिसाइल के क्षेत्र में हमारी क्षमता में बड़ी बढ़ोतरी है।

03 Nov 2022, 3:33 PM

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई लगातार गिर रहा है, लेकिन पंजाब में पराली जलाना जारी


03 Nov 2022, 3:11 PM

ईडी ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन को तलब कर अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए आज रांची स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा 

03 Nov 2022, 2:55 PM

झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले- कई बार विरोधियों ने अपनी चाल को अंजाम देने का किया काम, हर बार उन्हें मुंह की खानी पड़ी

रांची में अपने आवास के बाहर जमा हुए अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वतर्मान की गठबंधन की सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र सरकार बनने के बाद से शुरू हुआ था। कई बार हमारे विरोधियों ने अपनी चाल को अंजाम देने का काम किया और हर बार उनको मुंह की खानी पड़ी है।

हेमंत सोरेन ने कहा, “इन लोगों ने हमेशा से यहां के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को बर्बाद करने का काम किया है। यह लोग कभी नहीं चाहते कि याहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े कभी आगे बढ़े। इन लोगों को आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों से चिढ़ लगती है।”


03 Nov 2022, 2:48 PM

यूपी में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे और उसके करीबियों की 10 करोड़ की संपत्ति जब्त

प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे के परिवार और सहयोगियों की 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत कुर्क कर दिया है। एजेंसी ने कहा कि कानपुर और लखनऊ में स्थित 28 अचल संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है।

03 Nov 2022, 2:28 PM

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जुलाई से डेंगू मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है

उत्तर प्रदेश में कानपुर के उर्सला अस्पताल के अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र तिवारी ने कहा, “बारिश के कारण मच्छरों की संख्या में वृद्धि होती है, जिससे बीमारी (डेंगू, मलेरिया) बढ़ती है। जुलाई से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। अच्छी बात यह है कि किसी की मृत्यु नहीं हुई है।”


03 Nov 2022, 2:25 PM

7 करोड़ गुजराती बहन-भाई परिवर्तन के लिए केवल कांग्रेस को विकल्प मानते हैं- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

03 Nov 2022, 2:20 PM

झारखंड: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए JMM के कार्यकर्ताओं ने रांची में मार्च निकाला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए JMM के कार्यकर्ताओं ने रांची में मार्च निकाला। प्रवर्तन निदेशालय ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए रांची स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया है।


03 Nov 2022, 1:16 PM

कुलपतियों के खिलाफ कार्रवाई पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की प्रतिक्रिया 

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, “वे (केरल CM) बार-बार कह रहे हैं कि मैं RSS के लोगों को लाने के लिए ऐसा (कुलपतियों के खिलाफ कार्रवाई) कर रहा हूं। अगर मैंने अपने अधिकार का इस्तेमाल करके RSS ही नहीं बल्कि किसी भी एक व्यक्ति को नामित किया है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।”

03 Nov 2022, 1:12 PM

भारत को भेदभाव नहीं, सद्भाव की जरूरत है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “भारत को भेदभाव नहीं, सद्भाव की जरूरत है। यह जागरूकता आवश्यक है कि देश के लिए किया गया कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। क्योंकि हर भारतीय देश का एक कर्मचारी ही है।”


03 Nov 2022, 12:57 PM

महाराष्ट्र: पुणे के सोपान नगर में अहमदनगर रोड स्थित एक गोदाम में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर

महाराष्ट्र के पुणे के सोपान नगर में अहमदनगर रोड स्थित एक गोदाम में आग लग गई है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

03 Nov 2022, 12:29 PM

गुजरात में दो चरणों में होगा चुनाव, 1 दिसंबर को पहला चरण, 5 को दूसरे चरण का मतदान, 8 दिसंबर को नतीजे

गुजरात में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।


03 Nov 2022, 12:11 PM

मुख्य चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी, थोड़ी देर में गुजरात चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 फीसदी मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केन्द्र पर वोलेंटियर्स समेत सभी इंतजाम होंगे। होम वोटिंग की सुविधा भी 80 साल + और बेंचमार्क 40% विकलांगता वाले पीडब्ल्यूडी मतदाता के लिए है।

 चुनाव आयुक्त के मुताबिक, मतदान के बेहतर अनुभव के लिए, 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे।

  • गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है।

  • गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता हैं।

  • 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे।

  • चुनाव में 51782 पोलिंग स्टेशन होंगे।

03 Nov 2022, 12:02 PM

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, थोड़ी देर में गुजरात चुनाव की तरीखों का होगा ऐलान

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। कुछ देर में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग की तरफ से मोरबी की दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों और शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक और संवेदना प्रकट करना चाहते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले।

गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। पिछली बार गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं।


03 Nov 2022, 11:38 AM

विधानसभा उपचुनाव: 6 राज्यों में मतदान जारी

03 Nov 2022, 10:28 AM

बिहार: मोकामा विधानसभा उपचुनाव में ड्यूटी पर आए एक मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से मौत

बिहार के मोकामा विधानसभा उपचुनाव में ड्यूटी पर आए एक मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक संजय कुमार की तैनाती मोकामा विधानसभा के पंडारक प्रखण्ड के मानिकपुर गांव स्थित बूथ पर हुई थी। मतदान शुरू होने से पहले देर रात ही उनकी मौत हो गई। मृतक संजय कुमार धनरूआ के रहनेवाले थे। वह पीएचडीई विभाग मे पिउन के तौर पर तैनात थे।


03 Nov 2022, 10:24 AM

गुजरात के मोरबी में रविवार को पुल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के मोरबी में रविवार को पुल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF सहायक कमांडेंट राकेश सिंह बिष्ट ने कहा, “हमें आदेश मिला है कि जब तक लापता शव बरामद नहीं होते हैं तब तक अभियान चालू रखना है। सभी एजेंसियां एक दूसरे की मदद करते हुए काम कर रही हैं। अगर कोई शव कहीं फंसा हुआ होगा तो हम उसे निकालने का प्रयास करेंगे।”

03 Nov 2022, 10:17 AM

उपचुनाव: मुनुगोडु में TRS,BJP और कांग्रेस उम्मीदवारों ने डाला वोट

तेलंगान में टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी, बीजेपी उम्मीदवार कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी और कांग्रेस उम्मीदवार पलवई श्रावंती ने मुनुगोडु उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला।


03 Nov 2022, 9:42 AM

तेलंगाना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 57वें दिन की शुरूआत आज सुबह हैदराबाद के रुद्रराम से की

03 Nov 2022, 9:42 AM

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने अब तक के निचले स्तर 82.88 पर पहुंचा


03 Nov 2022, 9:28 AM

बिहार: मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है

03 Nov 2022, 9:07 AM

मथुरा के एक होटल में लगी भीषण आग, जलकर मरे दो कर्मचारी, दो घायल


03 Nov 2022, 8:25 AM

ओडिशा: भद्रक में धामनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी, तस्वीरें बूथ संख्या 78 की हैं

03 Nov 2022, 8:22 AM

तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को हिरासत में लिया

तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को अब्दुल्लापुरमेट थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है। बंदी संजय ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी टीआरएस पार्टी के मंत्री और नेता चुनाव नियमों का उल्लंघन करके लोगों को डरा रहे हैं या उन्हें लालच दे रहे हैं। बार-बार जानकारी देने के बावजूद पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


03 Nov 2022, 7:46 AM

दिल्ली-एनसीआर इलाकों में धुंध छाई

दिल्ली-एनसीआर इलाकों में धुंध छाई रही। वायु प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 346 (बहुत खराब) श्रेणी में है। तस्वीरें अक्षरधाम से है।

03 Nov 2022, 7:46 AM

गुजरात विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के लिए चुनाव आयोग आज प्रेस वार्ता करेगा 


03 Nov 2022, 7:45 AM

हरियाणा: बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में मतदान किया

03 Nov 2022, 7:40 AM

यूपी-बिहार समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

यूपी-बिहार समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। बिहार की 2 सीटों मोकामा और गोपालगंज, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ , हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, ओडिशा के धामनगर और महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia