बड़ी खबर LIVE: गुरुग्राम की चिंटेल पैराडिजो बिल्डिंग गिराई जाएगी, कई फ्लैटों की छत धंसने से हुआ था बड़ा हादसा

गुरुग्राम की चिंटेल पैराडिजो बिल्डिंग गिराई जाएगी। हाल के दिनों हुए कई हादसों के बाद इस बिल्डिंग को गिराने का फैसला लिया गया है। कई फ्लैटों की छत धंसने से बड़ा हादसा हुआ था ।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

05 Nov 2022, 10:24 PM

उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा: कोर्ट ने हत्या के प्रयास के लिए ताहिर हुसैन, 7 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए

05 Nov 2022, 9:52 PM

सुकेश चंद्रशेखर के आरोप अति गंभीर, तुरंत पद से इस्तीफा दें अरविंद केजरीवाल : आदेश गुप्ता

 दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ठगी के आरोपों में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के सनसनीखेज खुलासे पर कहा है कि सुकेश ने जो आरोप लगाए हैं, वो बहुत ही गंभीर हैं। जिस तरह से सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि 50 करोड़ रुपये दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत के फार्म हाउस पर सुकेश चंद्रशेखर ने खुद दिए, ये भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। जिस तरह से 50 करोड़ रुपये में केजरीवाल राज्यसभा की सीट एक ठग-अपराधी को बेच रहे थे, जांच का विषय है। ये लोकतांत्रिक व्यवस्था को बेचने के काम में लगे हुए हैं। आगे आदेश गुप्ता ने कहा कि सुकेश के जेल जाने पर सतेंद्र जैन जेल में अपने फोन से सुकेश की अरविंद केजरीवाल से बात कराते हैं, ये दूसरा गंभीर आरोप है। दिल्ली की सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है। इनको सिर्फ पैसा ही दिखता है। ये दुनिया के सबसे बेईमान लोग हैं, जोकि सिर्फ दिखावा करते हैं। अगर इनमें थोड़ी बहुत भी शर्म है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही में सीबीआई और ईडी से अपील करूंगा की इस मामले में तुरंत जांच शुरू करें, ताकि पता लगाया जा सके कि उस 50 करोड़ रुपये को कहां खपाया गया है।

05 Nov 2022, 9:24 PM

असम पुलिस ने 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की, एक गिरफ्तार

असम पुलिस ने शनिवार को कामरूप (एम) जिले में 15 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए और मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। जिले के सोनपुर क्षेत्र में एक टोल गेट पर ड्रग्स बरामद किए गए थे। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मणिपुर के थौबल जिले के निवासी मोहम्मद अजमल खान के रूप में हुई है।


05 Nov 2022, 9:15 PM

 बीजेपी सरकार की नाकामी से जनता नाखुश है: हिमाचल प्रदेश चुनाव पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल

05 Nov 2022, 9:14 PM

हिमाचल प्रदेश चुनाव: भूपेश बघेल बोले- हम जो करते हैं वो करते हैं


05 Nov 2022, 8:53 PM

पाक टेलीविजन पर नहीं चलेंगे इमरान खान के लाइव भाषण और प्रेस कॉन्फ्रेंस

05 Nov 2022, 8:44 PM

रूस के कैफे में आग लगने से 13 की मौत

रूस के पश्चिमी शहर कोस्त्रोमा में शनिवार को एक कैफे में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं का हवाला देते हुए राज्य द्वारा संचालित टास समाचार के हवाले से कहा कि आग के कारण कुल 250 लोगों को निकाला गया था, जिसे बाहर निकाल दिया गया है और संभावित रूप से कैफे में एक आगंतुक द्वारा की गई आतिशबाजी के कारण हुआ था।


05 Nov 2022, 8:35 PM

नोएडा: पुलिस और लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार, 1 फरार

थाना बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस डी मार्ट के सामने सूरजपुर से आने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक नीले रंग की मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट की) जिस पर तीन संदिग्ध व्यक्ति सवार थे, को चेकिंग के लिए पुलिस ने रोका। तीनों वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो तीनों मोटरसाइकिल से उतरकर पुलिस टीम फायर करने लगे। जवाबी करवाई में पुलिस ने फायर किया। जिसमे दो बदमाश 1.मोहित 2.हिमांशु को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 2 खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस, लूट की 1 सोने की चेन व लूट की मोटरसाइकिल अपाचे बरामद हुई है।

05 Nov 2022, 8:22 PM

वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े मामले में दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, 3 अन्य के खिलाफ एनआईए चार्जशीट


05 Nov 2022, 8:00 PM

गुरुग्राम की चिंटेल पैराडिजो बिल्डिंग गिराई जाएगी, कई फ्लैटों की छत धंसने से हुआ था बड़ा हादसा

गुरुग्राम की चिंटेल पैराडिजो बिल्डिंग गिराई जाएगी। हाल के दिनों हुए कई हादसों के बाद इस बिल्डिंग को गिराने का फैसला लिया गया है। कई फ्लैटों की छत धंसने से बड़ा हादसा हुआ था। जिसके बाद उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर 109 में चिंटेल पारादीसो कॉन्डोमिनियम के 50 फ्लैट वाले टॉवर-डी को ध्वस्त करने का आदेश दिया, आईआईटी-दिल्ली की एक रिपोर्ट के बाद इमारत में संरचनात्मक कमियां पाई गईं।

05 Nov 2022, 7:45 PM

दिल्ली : हत्या के मामले में 2017 से फरार व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2017 से हत्या और गिरफ्तारी से बचने वाले 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान गाजियाबाद के लोनी के पास पूजा कॉलोनी निवासी आबिद उर्फ काला के रूप में हुई है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव के अनुसार, मार्च 2017 में कृष्णा नगर निवासी विनीत जैन को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में गर्दन के पास गोली लगने से मृत लाया गया था।


05 Nov 2022, 7:45 PM

बीजेपी चुनावी फायदे के लिए 'ठग' सुकेश चंद्रशेखर का सहारा ले रही : आप

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता सौरभ ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करती है, उसने राजनीतिक फायदा हासिल करने के लिए एक 'ठग' का सहारा लिया है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सुकेश चंद्रशेखर नाम का एक 'ठग' गुजरात में विधानसभा चुनाव और दिल्ली में नगर निगम चुनावों से पहले भगवा पार्टी (बीजेपी) का ब्रांड एंबेसडर बन गया है।

05 Nov 2022, 7:06 PM

साइरस मिस्त्री मौत मामला: पुलिस ने दुर्घटना के दौरान सह-यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया


05 Nov 2022, 7:05 PM

वाराणसी: गड़ौली धाम में 'तुलसी विवाह' के अवसर पर लोगों ने पांच लाख दीये जलाए

05 Nov 2022, 7:04 PM

हिमाचल: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जयराम ठाकुर सरकार को लोग करेंगे 'जय राम जी की'


05 Nov 2022, 6:50 PM

सीईसी राजीव कुमार ने भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी को श्रद्धांजलि दी

05 Nov 2022, 6:43 PM

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने नेताजी चौमुहानी में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया


05 Nov 2022, 6:28 PM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा

05 Nov 2022, 6:26 PM

मेलबर्न में विराट कोहली ने टीम के साथियों के साथ काटा बर्थडे केक


05 Nov 2022, 6:14 PM

हरियाणा: अंबाला में सुपर सीडर पर सब्सिडी और सरकार से प्रति एकड़ 1000 रुपए की मदद के चलते पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई

05 Nov 2022, 5:44 PM

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पड़ोसी क्षेत्रों के कारण हुई है: नीतीश

दिल्ली में प्रदूषण के मामले में चल रही बयानबाजी में शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कूद गए हैं। नीतीश कुमार ने साफ लहजे में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पड़ोसी राज्यों के कारण हुई है, इसमें कोई शक नहीं है।

पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एक प्रश्न पूछा तब उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता में गिरावट मुख्य रूप से पड़ोसी राज्यों के कारण है।


05 Nov 2022, 5:33 PM

देहरादून एसएसपी ने सीएम सुरक्षा में हुई चूक पर थाना इंचार्ज को किया सस्पेंड

 देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर एसएसपी दलीप सिंह ने थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को सस्पेंड कर दिया है। बीते दिन 4 नवंबर को मुख्यमंत्री के दून विश्वविद्यालय परिसर, केदारपुरम में आयोजित इगास - 2022 कार्यक्रम में आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के ²ष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

05 Nov 2022, 5:27 PM

पंजाब: शिवसेना (टकसाली) पार्टी के सदस्यों ने अमृतसर में अपने नेता सुधीर सूरी की मौत पर विरोध प्रदर्शन किया


05 Nov 2022, 5:18 PM

T20 World Cup: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, ऑस्टेलिया वर्ल्ड कप से बाहर 

05 Nov 2022, 5:11 PM

पंजाब: शिवसेना (टकसाली) पार्टी के सदस्यों ने अमृतसर में अपने नेता सुधीर सूरी की मौत पर विरोध प्रदर्शन किया


05 Nov 2022, 4:58 PM

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया 

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है। जीत के बाद इंग्लैंड ग्रुप-1 की पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

05 Nov 2022, 4:56 PM

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया


05 Nov 2022, 4:55 PM

मालेगांव विस्फोट मामले में एक और गवाह मुकरा 

05 Nov 2022, 4:55 PM

इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बिहार सबसे आगे है- बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बिहार सबसे आगे है। बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो बिहार 2 सालों के अंदर टॉप 5 राज्यों में पहुंच जाएगा लेकिन विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता। बिहार के साथ पक्षपात हो रहा है।


05 Nov 2022, 4:21 PM

अगर मैं सबसे बड़ा 'ठग', तो मुझसे 50 करोड़ रुपये क्यों लिए?: सुकेश ने केजरीवाल को लताड़ा 

 दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पत्र में कई सवाल किए। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री से शुक्रवार को जारी एक पत्र में पूछा, अगर मैं देश का सबसे बड़ा ठग हूं तो आपने किस आधार पर मुझसे 50 करोड़ रुपये लिए और मुझे राज्यसभा सीट की पेशकश की।

सुकेश ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल, आप नेता कैलाश गहलोत और सत्येंद्र जैन के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल के पास शिकायत भी दर्ज कराई है।

इस बीच उन्होंने अपने पत्र के जरिए केजरीवाल से कई सवाल पूछे।

सुकेश ने अपने पत्र में पूछा, 2016 में, केजरीवाल जी, आपने क्यों मुझसे और कारोबारियों को आम आदमी पार्टी से जोड़कर 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कहा था। इसके बदले मुझे पार्टी में कर्नाटक में बड़ा पद भी ऑफर किया था।

05 Nov 2022, 3:44 PM

हरियाणा: रोहतक में पराली को इकट्ठा करके चारा बनाया जा रहा है।

हरियाणा: रोहतक में पराली को इकट्ठा करके चारा बनाया जा रहा है। इससे पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है।


05 Nov 2022, 3:40 PM

हरियाणा के कृषि मंत्री का दावा, पंजाब में 20 फीसदी बढ़ीं पराली जलाने की घटनाएं

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हमारे यहां पिछले साल की तुलना में (पराली को) आग लगाने की घटनाएं 30% कम हुई हैं और पंजाब में इस साल ऐसी घटनाएं 20% ज्यादा हुई हैं। इसी से जाहिर हो जाता है कि हरियाणा सरकार क्या कर रही है और पंजाब सरकार क्या कर रही है।

05 Nov 2022, 3:34 PM

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार पीड़ितों से संबंधित ट्रायल नियमों में संशोधन पर उच्च न्यायालयों को सलाह दी


05 Nov 2022, 2:45 PM

हिमाचल प्रदेश के लोगों ने राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है- छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

05 Nov 2022, 1:10 PM

हिमाचल प्रदेश: स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया 

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। आज सुबह उनके पैतृक स्थान कल्पा में उनका निधन हो गया।


05 Nov 2022, 12:58 PM

अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को आरोपी संदीप सिंह की 7 दिन की रिमांड मिली

05 Nov 2022, 12:56 PM

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता, हिमाचल प्रदेश निवासी, श्याम सरन नेगी जी के निधन का समाचार सुनकर दुःखी हूं- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, “स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता, हिमाचल प्रदेश निवासी, श्याम सरन नेगी जी के निधन का समाचार सुनकर दुःखी हूं। लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट कर्तव्यनिष्ठा का उत्तम उदहारण है कि उन्होंने बीते 2 नवंबर को 34वीं बार अपना मतदान किया था। दिवगंत आत्मा को सादर नमन।”


05 Nov 2022, 12:20 PM

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जनता से किए ये वादे

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शिमला में अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहें।

कांग्रेस ने जनता से किए ये वादे:

  • पुरानी पेंशन बहाली और एक लाख नौकरी देने का किया वादा।

  • 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

  • विद्युत योजना से प्रभावित परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार की 100 प्रतिशत गारंटी।

  • गांव गांव तक विद्युत की निर्बाध आपूर्ति होगी सुनिश्चित।

  • बिजली से चलने वाले  चूल्हे को बढ़ावा देने के लिए लागू होगी नयी योजना। 

05 Nov 2022, 12:12 PM

आजाद भारत के पहले मतदाता, श्याम सरन नेगी जी का निधन एक दुःखद समाचार है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आजाद भारत के पहले मतदाता, श्याम सरन नेगी जी का निधन एक दुःखद समाचार है। उन्होंने देश को स्वतंत्र आसमान में पहली सांस लेते देखा था, और अपनी आखिरी सांस तक लोकतंत्र की डोर को थामे रखा। नेगी जी हमें सदा देश के प्रति हमारे दायित्व की याद दिलाएंगे।”


05 Nov 2022, 11:06 AM

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में विफल रही मोदी सरकार- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 

05 Nov 2022, 10:36 AM

चुनाव आयोग ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों के तारीखों की घोषणा की

चुनाव आयोग ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों के तारीखों की घोषणा की। 5 दिसंबर को मतदान और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।


05 Nov 2022, 9:45 AM

पंजाब: पोस्टमॉर्टम यूनिट मजीठा रोड, अमृतसर के बाहर सुरक्षा कड़ी, जहां आज शिवसेना नेता सुधीर सूरी का पोस्टमॉर्टम होगा

05 Nov 2022, 8:59 AM

यूपी के गाजियाबाद में सड़क हादसे के बाद एक कार द्वारा बाइक को घसीटने का वीडियो वायरल

यूपी के गाजियाबाद में सड़क हादसे के बाद एक कार द्वारा बाइक को घसीटने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो 03.11 का है। इंदिरापुरम CO स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा, "कार और बाइक में टक्कर हुई। बाइक सवार सुरक्षित है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ़्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।"


05 Nov 2022, 8:06 AM

स्मॉग से घिरी दिल्ली, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई, सिग्नेचर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र का दृश्य

05 Nov 2022, 7:55 AM

मुंबई के भायखला में सरकार द्वारा संचालित जेजे अस्पताल में 132 साल पुरानी सुरंग मिली

मुंबई के भायखला में सरकार द्वारा संचालित जेजे अस्पताल में 132 साल पुरानी सुरंग मिली है। ब्रिटिश काल में बनी 200 मीटर लंबी सुरंग एक मेडिकल वार्ड की इमारत के नीचे मिली।

रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ अरुण राठौड़ ने बताया, “पानी रिसाव की शिकायत के बाद हमने नर्सिंग कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों और सुरक्षा गार्डों ने इमारत का सर्वेक्षण किया और एक 132 साल पुरानी सुरंग मिली। सुरंग एक छोर से बंद है।”


05 Nov 2022, 7:53 AM

चेन्नई में इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों की

05 Nov 2022, 7:37 AM

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी बेहद गंभीर श्रेणी में है 

दिल्ली में एयर क्वालिटी गंभीर होने की वजह से धुंध है। तस्वीरें आनंद विहार की हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 431 (गंभीर) श्रेणी में है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 431 (गंभीर) श्रेणी में है, एयरपोर्ट (T3) क्षेत्र में AQI 453 (गंभीर) श्रेणी में, गुरुग्राम में AQI 478(गंभीर) श्रेणी में और नोएडा में AQI 529 (गंभीर) श्रेणी में है।


05 Nov 2022, 7:31 AM

यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश में मुथरा के सूरी थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं गांभीर रूप से घायल चार लोगों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia