बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश के बैतूल में 55 फुट गहरे बोरवेल में 5 साल का बच्चा गिरा, बचाने की कोशिश जारी

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मंडावी गांव में 55 फुट गहरे बोरवेल में 5 साल का एक बच्चा गिर गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भोपाल और होशंगाबाद से एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

06 Dec 2022, 11:04 PM

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच गतिरोध कायम, कर्नाटक सीएम ने कानूनी लड़ाई जारी रखने का किया ऐलान

06 Dec 2022, 10:47 PM

केरलः सीएम विजयन के साथ चर्चा के बाद विझिंजम बंदरगाह विरोध समाप्त हुआ

06 Dec 2022, 9:55 PM

राजस्थानः अशोक गहलोत ने 23 नवगठित स्थानीय निकायों के लिए 57.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में 23 नवगठित स्थानीय निकायों के लिए 57.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इसके तहत प्रत्येक नगर निकाय में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से 15 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जायेगा।


06 Dec 2022, 9:51 PM

मध्य प्रदेश के बैतूल में 55 फुट गहरे बोरवेल में 5 साल का एक बच्चा गिरा, SDRF टीम बचाव कार्य में जुटी

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मंडावी गांव में 55 फुट गहरे बोरवेल में 5 साल का एक बच्चा गिर गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भोपाल और होशंगाबाद से एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। सीएम शिवराज चौहान लगातार बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

06 Dec 2022, 9:08 PM

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे पर कर्नाटक की बसों पर पेंट छिड़कने के आरोप में सात लोग हिरासत में लिए गए


06 Dec 2022, 8:33 PM

बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान की संभावना, राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक हुई

बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित चक्रवाती तूफान की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक हुई। आईएमडी डीजी ने समिति को चक्रवाती तूफान की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। एनडीआरएफ की 5 टीमें तमिलनाडु को, 3 टीमें पुडुचेरी को उपलब्ध कराई गई हैं और आंध्र के लिए टीमें स्टैंडबाय पर हैं।

06 Dec 2022, 8:26 PM

दिल्ली के झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां पहुंचीं, किसी के हताहत होने की खबर नहीं


06 Dec 2022, 8:16 PM

मेलिंडा गेट्स ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की को-चेयर और ट्रस्टी मेलिंडा गेट्स ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला के माध्यम से बताया कि दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने महामारी और उसके परिणाम और देश के प्रभावशाली वैक्सीन कवरेज से निपटने में भारत की सफल पहलों पर चर्चा की।

06 Dec 2022, 7:57 PM

वाराणसी : किन्नर समाज के लोगों ने पिशाच मोचन कुंड में अपने समुदाय के ज्ञात और अज्ञात आत्माओं के लिए पिंडदान और अर्पण तर्पण किया


06 Dec 2022, 7:37 PM

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया विपक्षी पार्टियों को धमकाने का आरोप

06 Dec 2022, 7:32 PM

फर्जी पुलिस वाला बन लोगों के साथ लूटपाट करने वाला गिरफ्तार, फर्जी आईकार्ड बरामद

थाना फेस 1 पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर लूट करने वाली घटनाओं का खुलासा करते हुए एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के 8500/- रुपए, एक कार व 1 फर्जी पुलिस परिचय पत्र बरामद किया है।


06 Dec 2022, 7:18 PM

ग्रेटर नोएडा: लाखों की धोखाधड़ी के मामले में चीनी नागरिक गिरफ्तार

 थाना दादरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित 1 चीनी नागरिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक ने एक ठेकेदार का काम करने के बाद 27 लाख रुपया और करीब 1.25 करोड़ का सामान हड़प लिया था।

06 Dec 2022, 7:17 PM

नीतीश ने भागलपुर, कटिहार में गंगा नदी से हो रहे कटावग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, दिए कई निर्देश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर एवं कटिहार जिले में गंगा नदी से हो रहे कटावग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान भागलपुर जिले के सबौर प्रखण्ड के इंगलिश फरका, रंगरा चौक प्रखण्ड के झालूदास ज्ञानीदास टोला, जहांगीरपुर बायसी तथा कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखण्ड के झाबू टोला एवं मनिहारी प्रखण्ड के बाघमारा गाँव का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कटिहार जिला के अमदाबाद से कुसेर्ला तक हो रहे कटाव की विस्तृत जानकारी ली।


06 Dec 2022, 7:15 PM

कोलकाता: परेश रावल को कोलकाता पुलिस ने12 दिसंबर को तलब किया, बंगालियों पर टिप्पणी का मामला

06 Dec 2022, 6:43 PM

हरियाणा: अंबाला में एक कार के नहर में गिरने से पंजाब के परिवार के चार लोगों की मौत, रविवार की घटना


06 Dec 2022, 6:36 PM

फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि दर को 7 प्रतिशत पर रखा बरकरार

 फिच रेटिंग्स ने अपने ग्लोबल इकॉनोमिक आउटलुक में चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7 फीसदी पर बरकरार रखा है। रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत के सबसे तेजी से बढ़ते उभरते बाजारों में उभरने की संभावना है। हालांकि इसी समय, एजेंसी ने अगले दो वित्तीय वर्षों के लिए विकास अनुमानों को कम कर दिया है।

06 Dec 2022, 6:36 PM

संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार से -विपक्षी दलों ने चीन, महंगाई, कश्मीरी पंडित, संघीय ढांचे, आरक्षण और ईडब्ल्यूएस कोटे पर चर्चा की मांग की

संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने भारत- चीन सीमा के हालात, लगातार बढ़ रही महंगाई, कश्मीरी पंडितों के ऊपर हो रहे हमलों, संघीय ढांचे, आरक्षण, ईडब्ल्यूएस कोटे और संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से सदन में चर्चा कराने की मांग की। विपक्षी दलों ने सरकार द्वारा लाए जा रहे विधेयकों पर भी चर्चा का पर्याप्त समय देने की मांग की। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में 47 राजनीतिक दलों में से 31 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।


06 Dec 2022, 6:24 PM

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल समान विचारधारा वाले विपक्षी पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई

06 Dec 2022, 6:21 PM

सबरीमाला मंदिर में आने वाले लोगों को हेलीकॉप्टर सेवा या VIP दर्शन की पेशकश नहीं की जानी चाहिए: केरल हाई कोर्ट


06 Dec 2022, 5:57 PM

सीएम शिंदे को कोई भी फैसला लेने से पहले सभी पार्टियों को भरोसे में लेना चाहिए: कर्नाटक के साथ सीमा मुद्दे पर शरद पवार

06 Dec 2022, 5:33 PM

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा पर चलेगा किसानों की हत्या का मुकदमा, आरोप तय

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर लखीमपुर खीरी के किसानों की हत्या के मामले में मुकदमा चलेगा। लखीमपुर खीरी की एक अदालत ने मंगलवार को आशीष मिश्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं और घोषणा की है कि मुकदमा 16 दिसंबर से शुरू होगा। अदालत द्वारा आशीष मिश्रा की डिस्चार्ज याचिका खारिज करने के एक दिन बाद मुकदमा चलने की बात सामने आई है। पुलिस की चार्जशीट में मिश्रा पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों के एक विरोध मार्च के दौरान आशीष मिश्रा एक एसयूवी में थे जिसने चार किसानों और एक पत्रकार को रौंद दिया था। जिसमें पांचों की मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।


06 Dec 2022, 5:30 PM

अफगानिस्तान: जलालाबाद शहर के मनी एक्सचेंज मार्केट में धमाका

06 Dec 2022, 5:26 PM

गुजरात के वडोदरा में रिवॉल्वर के साथ पकड़ा गया छात्र

गुजरात में इलेक्शन स्टेटिक सर्विलांस स्कावड की टीम ने एक छात्र को लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसे शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन के तहत गिरफ्तार किया गया।

स्टेटिक सर्विलांस टीम के प्रमुख और कार्यकारी मजिस्ट्रेट हिमांशु परमार ने निकोल पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा कि उनकी टीम ने ठक्करनगर चौराहे पर एक कार को रोका। चेकिंग के दौरान ड्राइवर की सीट के नीचे पिस्टल जैसा हथियार मिला। कार कल्प पांड्या चला रहा था और पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि हथियार उसका है।


06 Dec 2022, 5:15 PM

तमिलनाडु बीजेपी को झटका : निलंबित ओबीसी मोर्चा नेता तिरुचि सूर्या ने दिया इस्तीफा

तमिलनाडु बीजेपी को एक बड़ा झटका देते हुए निलंबित ओबीसी मोर्चा के नेता तिरुचि सूर्या ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूर्या को 22 नवंबर को अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता डेजी सरीन के साथ उनकी वॉयस चैट के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया था, जिसमें उन्हें मौखिक रूप से गाली देते सुना गया था। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गयी थी। तिरुचि सुरिया का इस्तीफा महत्वपूर्ण है क्योंकि वह डीएमके के वरिष्ठ नेता और सांसद तिरुचि शिवा के बेटे हैं।

06 Dec 2022, 5:01 PM

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर के खिलाफ ट्वीट के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से मांगी माफी

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार को न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर, जो उड़ीसा हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं और दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश थे, के खिलाफ अपने ट्वीट के लिए उच्च न्यायालय से माफी मांगी। अग्निहोत्री ने न्यायाधीश के खिलाफ अपना बयान वापस लेते हुए माफी मांगते हुए एक हलफनामा दायर किया।


06 Dec 2022, 5:01 PM

दिल्ली के द्वारका में पार्क में ट्रैफिक सिपाही ने की आत्महत्या

दिल्ली यातायात पुलिस में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक ने दिल्ली के द्वारका इलाके में एक पार्क में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान तुगलक रोड सर्किल पर तैनात अशोक कुमार के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे द्वारका के सेक्टर-19 स्थित जिला पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

06 Dec 2022, 4:40 PM

इसमें कोई शक नहीं है कि कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने में वर्तमान सरकार नाकाम रही है : कांग्रेस नेता हरीश रावत


06 Dec 2022, 4:10 PM

राजस्थान: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की

06 Dec 2022, 4:09 PM

मनमाने तरीके से फीस वृद्धि करने पर डीपीएस रोहिणी की मान्यता रद्द, नहीं होंगे नए दाखिले


06 Dec 2022, 3:59 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कर्नाटक CM से बात कर बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कर्नाटक CM से बात कर बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की। CM बोम्मई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और फडणवीस को आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा होगी।

06 Dec 2022, 3:34 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात की लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में पूछा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात की और किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।


06 Dec 2022, 3:03 PM

महबूबा मुफ्ती बोलीं- कश्मीरी पंडितों की जानकारी सरकारी दफ्तरों से हो रही लीक, सरकार उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि कश्मीरी पंडितों की जानकारी सरकारी दफ्तरों से लीक हो रही है। इसकी जिम्मेवार यहां की सरकार है, सरकार को जवाब देना चाहिए। सरकार कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने में नाकाम हो गई है।

06 Dec 2022, 2:57 PM

कर्नाटक: कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने बेलगावी में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया


06 Dec 2022, 2:32 PM

दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले संसद पुस्तकालय भवन में एनडीए की रणनीति बैठक हो रही 

06 Dec 2022, 2:31 PM

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने गौतम नवलखा मामले में टिप्पणी के लिए दिल्ली HC से माफी मांगी


06 Dec 2022, 2:22 PM

'भारत जोड़ो यात्रा' में भारत यात्रियों के साथ बिताया हर एक पल कीमती है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इस सफर में भारत यात्रियों के साथ बिताया हर एक पल कीमती है। इन प्यारी यादों को, मैं हमेशा संजो कर अपने करीब रखूंगा। गांधी और हार्डिकर ग्रुप के साथ काफ़ी मज़ेदार और चटपटी बातें हुईं। पूरी वीडियो यूट्यूब पर देखें।”

06 Dec 2022, 1:57 PM

मथुरा के शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

मथुरा में ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हिरासत में ले लिए गए हैं। इससे पहले हिंदू महासभा ने हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया था।


06 Dec 2022, 1:54 PM

संसद के शीतकालीन सत्र कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम सत्र को छोटा, बंद कर त्योहर मनाने के लिए नहीं कह रहे बल्कि सरकार को इसके बारे में सोचने के लिए कह रहे। सरकार 24-25 विषयों पर चर्चा कराना चाहती है जिसके लिए समय नहीं, क्योंकि यह सत्र 17 दिन का है।

06 Dec 2022, 1:34 PM

जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल इलाके में सुरक्षा बलों ने एक IED जैसा पदार्थ बरामद किया

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल इलाके में सुरक्षा बलों ने एक IED जैसा पदार्थ बरामद किया है। बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया।


06 Dec 2022, 12:40 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को प्रदर्शित किया 

06 Dec 2022, 12:11 PM

बिगड़ते बाहरी वातावरण के बीच वित्त वर्ष 2022-2023 में GDP की वृद्धि में गिरावट की उम्मीद- विश्व बैंक

विश्व बैंक के मुताबिक, बिगड़ते बाहरी वातावरण के बीच वित्त वर्ष 2022-2023 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि में गिरावट की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2022-2023 में GDP विकास दर घटकर 6.9% रहने की उम्मीद है।


06 Dec 2022, 12:04 PM

मथुरा के शाही ईदगाह में आज हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान के बाद पुलिस सख्त, धारा 144 लगू, कई लोग नजरबंद

मथुरा के शाही ईदगाह में हिंदू महासभा द्वारा आज हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान के बाद पुलिस सख्त है। एसएसपी ने कहा कि मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। पूरे क्षेत्र को सुपर जोन और सेक्टर में बांटकर सिविल पुलिस, PSC, ट्रेफिक अधिकारी लगातार इसमें काम कर रहे हैं। धारा 144 लगी हुई है। मामले में कई लोगों को हमने नजरबंद किया है।

06 Dec 2022, 11:21 AM

लव जिहाद पूरी तरह से फर्जी है- कांग्रेस नेता गोविंद सिंह

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह ने कहा कि लव जिहाद पूरी तरह से फर्जी है। संविधान में किसी को किसी भी धर्म को अपनाने, किसी भी व्यक्ति से संबंध रखने की स्वतंत्रता है। ये संविधान बदलने का षड्यंत्र है। इतने सालों में इन्होंने प्रदेश को लूटा है। प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं।


06 Dec 2022, 10:46 AM

बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि 

06 Dec 2022, 10:40 AM

राजस्थान में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया


06 Dec 2022, 10:23 AM

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में विस्फोट

06 Dec 2022, 9:18 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में डॉ. बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में डॉ बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।


06 Dec 2022, 9:09 AM

दिल्ली: सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस सांसदों ने संसद में बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस सांसदों ने आज संसद में डॉ बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

06 Dec 2022, 8:22 AM

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी बेहद खराब श्रेणी में है

दिल्ली में वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक, आज की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 337 (बहुत खराब श्रेणी में) है। तस्वीरें अक्षरधाम और यमुना बैंक की हैं।


06 Dec 2022, 8:20 AM

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' राजस्थान के झालावाड़ में खेल संकुल से शुरू हुई

06 Dec 2022, 8:16 AM

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के धारचूला में नेपाल की तरफ से पत्थरबाजी की घटनाओं के विरोध में भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पुल को बंद किया गया

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धारचूला में नेपाल की तरफ से पत्थरबाजी की घटनाओं के विरोध में ट्रेड यूनियन ने भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पुल को बंद किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शशानी धारचूला, "हमने नेपाल प्रशासन को बता दिया था कि आपको पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ सख़्त कदम उठाना पड़ेगा।"


06 Dec 2022, 7:57 AM

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 150 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बहराइच से करीब 150 यात्रियों को लेकर पंजाब जा रही बस दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में बर्बाद पुलिस चौकी के पास बेकाबू होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि दर्जनों यात्रियों की हालत गंभीर है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए पलिया सीएससी भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि करीब 150 यात्रियों को लेकर डबल डेकर बस बहराइच से पंजाब के लुधियाना जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia